आरोपी ने 8 साल बाद जबलपुर कोर्ट में किया सरेंडर, सजा होते ही फिर फरार

Neel Tiwari | Published:
Share
thesootr
absconding again Photograph: (thesootr)

जबलपुर कोर्ट में 22 फरवरी को आरोपी ने सरेंडर किया। कानूनी कार्रवाई पूरी होते-होते उसे लगने लगा कि अब उसे जेल भेजेंगे। उसने मौका पाकर वहां से भागने की योजना बना ली और हो गया फरार...

जबलपुर जिला कोर्ट में सरेंडर कर चुके एक आरोपी को जैसे ही पता चला कि उसे जेल भेजा जा रहा है वह दोबारा कोर्ट से ही फरार हो गया। यह आरोपी पिछले 8 साल से फरार था और हाल ही में कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था, लेकिन जैसे ही उसे सजा सुनाई गई और जेल वारंट तैयार हुआ वह मौका पाकर कोर्ट रूम से भाग निकला।

कोर्ट में सरेंडर के बाद फिर हुआ फरार

बेलबाग निवासी सूरज यादव, 25 आर्म्स एक्ट के मामले में 8 साल से फरार चल रहा था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी, लेकिन वह बार-बार बच निकलने में कामयाब हो रहा था। इस बीच साल 2022 में जब न्यायालय ने यह पाया कि अब यह आरोपी सुरेंद्र नहीं करेगा तो उसके खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी किया गया था। आखिरकार 22 फरवरी को उसने न्यायालय में सरेंडर किया, जिससे ऐसा लगा कि अब कानूनी कार्रवाई पूरी होगी और उसे उसकी सजा मिलेगी। हालांकि, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर उसे जेल भेजने का आदेश दिया। कोर्ट स्टाफ ने तुरंत जेल वारंट तैयार किया। आरोपी को जैसे ही भनक लगी कि अब उसे जेल भेजा जाएगा वह मौका पाकर वहां से फरार हो गया।

ये खबरें भी पढ़ें...

जबलपुर हाईकोर्ट: कोई रोया, कोई गिड़गिड़ाया और किसी ने पारित करवा लिए आदेश

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर एसपी ने 11 जीआरपी कर्मियों को किया सस्पेंड, लेकिन फिर से हो गए बहाल

जेल वारंट बनते ही दिया पुलिस को चकमा

बताया जा रहा है कि कोर्ट में मौजूद पुलिसकर्मी और स्टाफ अपनी औपचारिक कार्यवाही में व्यस्त थे, तभी आरोपी ने वहां से फरार होने का मौका निकाल लिया। इससे पहले कि कोई उसे पकड़ पाता, वह वहां से निकल गया। कोर्ट परिसर में इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई और पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गई। इस घटना के बाद न्यायालय स्टाफ ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर पुलिस को दी। रिपोर्ट के आधार पर धारा 262 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर उसकी तलाश कर रही हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस अब खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

सूरज यादव पहले भी 8 साल तक पुलिस को चकमा देकर फरार रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी रही, लेकिन वह हर बार बच निकलने में कामयाब होता रहा। आखिरकार उसने कोर्ट में सरेंडर किया, जिससे लगा कि अब कानून की पकड़ में आ गया है। लेकिन जैसे ही कोर्ट ने उसकी जमानत अर्जी खारिज कर जेल भेजने का आदेश दिया, वह फिर से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

फराह खान के खिलाफ FIR दर्ज, होली पर किए गए कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट ने मचाया बवाल

नवाब शाहजहां बेगम ने ब्रिटिश अफसरों के लिए बनवाया था, PM Modi इसी प्रेसिडेंशियल सुइट में गुजारेंगे रात

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

कोर्ट परिसर से आरोपी के फरार होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। न्यायालय में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद आरोपी का भाग निकलना सुरक्षा में बड़ी लापरवाही को दर्शाता है। इससे पुलिस की सतर्कता और निगरानी पर भी प्रश्नचिह्न लग गया है। अब प्रशासन घटना की जांच में जुटा है और सीसीटीवी फुटेज खंगालकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आरोपी किस तरह भागने में सफल हुआ।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • जबलपुर
  • जिला कोर्ट
  • आरोपी फरार
  • एमपी हिंदी न्यूज
मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश तहसीलदार संघ के अध्यक्ष बने प्रदीप तिवारी, 72 वोटों से दर्ज की जीत, अर्पित मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए
MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद

By Ramanand Tiwari

MP पुलिस में खाली पदों का संकट! 2024 में 18 हजार 198 पद रिक्त, 2673 नई मंजूरियों में जिला पुलिस को मिले सिर्फ 150 पद
बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना

By Ramanand Tiwari

बीजेपी पन्नालाल शाक्य विधायक बोले- देश में कोई आदिवासी नहीं, कलेक्टर और जिलाध्यक्ष की भगवान गणेश से तुलना
एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची

By Neel Tiwari

एमपी भी गजब है! वन विभाग नहीं आया तो किसान दंपति ने खुद पकड़ा मगरमच्छ, फिर दफ्तर लेकर पहुंची
इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच

By Sanjay Gupta

इंदौर हाईकोर्ट में नया रोस्टर लागू, इधर जस्टिस की संख्या घटकर हुई 7, बार एसोसिएशन ने मांगी तीन और बेंच
CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : कोहरे ने रोका भाजपा अध्यक्ष का दौरा, AI से फर्जी आदेश और CGPSC के नियमों में बदलाव समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, पाकिस्तानी एजेंट शाह से मिले थे ऑर्डर