Cyber fraud को लेकर एडवाइजरी जारी, इन तरीकों को अपनाकर आप बच सकते हैं ठगी से

Sandeep Kumar | Apr 05, 2024, 11:43 IST
Share
PIC
राज्य साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

एमपी में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस प्रकार की ठगी के मामलों को लगातार बढ़ता देख राज्य साइबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी को समझकर आप साइबर जालसाजी का शिकार होने से बच सकते हैं।

BHOPAL. BHOPAL.मध्य प्रदेश में साइबर ठगी ( cyber fraud ) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कभी फोन कर किसी परिचित के जेल में होने की बात कहकर पैसे मांगे जाते हैं तो कभी किसी और बहाने से पैसे ऐंठने की कोशिश की जाती है। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों के भीतर प्रदेश के विभिन्न जिलों से राज्य साइबर कार्यालय भोपाल में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। लगभग सभी शिकायतों में बताया गया कि उनके बच्चे बाहर रहकर नौकरी करते हैं अथवा पढ़ाई करते हैं। अज्ञात मोबाइल नंबरों से उन्हें कॉल कर धमकाया गया कि उनका बच्चा रेप, चोरी और मर्डर जैसे कैस में पकड़ा गया है। उसे बचाना चाहते हैं तो कुछ रकम का इंतेजाम कर लें। अब ऐसे मामलों को संज्ञान में लेते हुए राज्य साइबर पुलिस ( State Cyber Police ) ने एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी को समझकर आम लोग साइबर जालसाजी का शिकार होने से बच सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...हनी ट्रैप केस : पूर्व सीएम कमलनाथ से पैनड्राइव, सीडी जब्ती के लिए हाईकोर्ट पहुंची आरोपी

ठगी से बचने के लिए बरतें ये सावधानी


1. अनजान नंबर खासकर जो +92 से शुरु होते हैं , से आने वाले कॉल, व्हाट्सएप कॉल/वीडियो कॉल, टेलीग्राम कॉल न उठाएं।

2. भारतीय कानून में डिजिटल अरेस्ट का कोई नियम नहीं है। अतः किसी के कहने पर या डर से खुद को कहीं बंद न करें।

3. अपनी निजी जानकारी जैसे बैंक खाते संबंधी, आधार, पेन कार्ड आदि की जानकारी किसी के साथ शेयर ना करें ।

4. कोई भी संस्था आपसे आपका निजी पैसा किसी भी शासकीय खाते में जमा करने या सुरक्षित करने की सलाह नहीं देता। अतः कभी भी अपना पैसा किसी अनजान खाते में ट्रांसफर न करें।

5. यदि आपके साथ कोई सायबर अपराध घटित होता है, तो उसकी शिकायत अपने नजदीकी पुलिस थाने में या www.cybercrime.gov.inया Cyber Crime Help Line ( Toll Free ) नंबर 1930 पर दर्ज करवा सकते हैं ।

ये खबर भी पढ़िए...IPL Satta : रीवा में खिलाया जा रहा था आईपीएल सट्टा, सवा करोड़ रुपए जब्त

ऐसे देते हैं वारदात को अंजाम


एडवाइजरी में साइबर सेल ने बताया कि अपराधी कॉल या व्हाट्सएप कॉल के जरिए करते हैं संपर्क। जिसमें अधिकांश कॉल +92(पाकिस्तानी) नंबर या किसी अन्य देश के नंबर (+91 के अलावा ) से आते हैं। कॉलर आपको कॉल करके डराएगा और कहेगा कि आपके PAN / AADHAR कार्ड का उपयोग करके पार्सल भेजा गया है, जिसमें ( नार्कोटिक्स ) नशीली सामग्री पाई गई हैं। ऐसे मामलों में अपराधी कभी आपको कोर्ट फीस या जमानत देने के नाम से मांग करते हैं। ऐसे मामलों में पहले कॉल करने वालों पर कभी यकीन ना करें। सीधे पुलिस से संपर्क करें ।

ये खबर भी पढ़िए...चाकरी के खिलाफ एमपी पुलिस के 270 सिपाही-हवलदारों ने लगाई हाईकोर्ट में गुहार

ऐसे भी हो सकती है साइबर ठगी, रहें अलर्ट


पहले अपराधी वीडियो कॉल के जरिए आपको पुलिस अधिकारी से बात करने को कहता हैं और फिर कॉल पर रहते हुए फर्जी नोटिस दिखाते हैं। जिसमें आपको डिजिटल अरेस्ट करते हुए घर में ही रहने को कहा जाता है, और कहते हैं कि स्वयं को किसी कमरे में बंद करलें जिसमें किसी को भी अंदर न आने दिया जाए। इस दौरान कैमरे के सामने आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे । कमरे में कोई आया तो आप दोंनो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धीरे-धीरे आपको और ज्यादा डराया जाता है और आपके निजी बैंक खाते तथा अन्य इंनवेस्टमेंट की जानकारी ले ली जाती हैं। अंत में यह कहकर की शायद आपको गलत फंसा लिया गया है। आप जांच पूरी होने तक अपना पैसा आरबीआई/भारत सरकार के खाते में जमा करवा दें । जे जांच पूरी होने के बाद आपको लौटा दिया जाएगा। इस पूरी जानकारी के दौरान आपको न ही किसी से संपर्क करने का मौका दिया जाता है, न ही बाहर जाने दिया जाता है। इस प्रकार आपसे मोटी रकम ले ली जाती हैं।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश कांग्रेस की रणनीति में बदलाव, BJP के खिलाफ लड़ने सात छोटी पार्टियों को निमंत्रण

Tags:
  • Cyber ​​fraud
  • साइबर ठगी
  • State Cyber ​​Police
  • साइबर जालसाजी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा