student suicide case में दो साल बाद Sage University के डायरेक्टर, NSUI President सहित अन्य पर केस

Jitendra Shrivastava | Apr 21, 2024, 21:40 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

इंदौर पुलिस ने छात्र का एक सुसाइड नोट जब्त किया था। इसमें अरुण ने अपने यू ट्यूब चैनल पर सेज यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर अनिल पटवारी, प्रोफेसर नीरज, छात्र रवि और अन्य पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे...

संजय गुप्ता, INDORE. एक छात्र के सुसाइड केस ( student suicide case ) में दो साल बाद पुलिस ने सेज यूनिवर्सिटी ( Sage University ) के डायरेक्टर अनिल पटवारी, सेज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर नीरज डोंगरे, एनएसयूआई के प्रेसिडेंट ( NSUI President ) रवि चौधरी व एक अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया है।

छात्र ने यू ट्यूब चैनल पर सुसाइड नोट डाला था

इंदौर की बेटमा पुलिस ने एक स्टूडेंट के सुसाइड के दो साल बाद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने सेज यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, एनएसयूआई की प्रेसिडेंट सहित कई लोगों को आरोपी बनाया है। स्टूडेंट ने अपने यू ट्यूब चैनल पर सुसाइड नोट डालकर जान दे दी थी।

ये खबर भी पढ़ें...

निगम बिल घोटाले में शामिल 31 अधिकारी-कर्मचारियों की व्यापमं घोटाले की तरह हो सकती है मौत, कांग्रेस ने पीएम और डीजीपी को लिखा पत्र

पुलिस ने बताया

बेटमा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अरुण पटेल निवासी प्रभातम कॉलोनी ने दो साल पहले सुसाइड कर लिया था। वह सेज यूनवर्सिटी का स्टूडेंट था। मरने से पहले अरुण ने अपना सुसाइड नोट यूट्यूब पर अपलोड किया था। अरूण ने मई 2022 में सुसाइड किया था। पुलिस ने एक सुसाइड नोट जब्त किया था। इसमें अरुण ने अपने यू ट्यूब चैनल पर सेज यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर अनिल पटवारी. प्रोफेसर नीरज, छात्र रवि व अन्य पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।

यूनविर्सिटी को बताया था प्रताड़ित किया ज रहा है, लेकिन नहीं सुनी

यूनिवर्सिटी में अरूण एमबीए कर रहा था। मृतक के पिता ने बताया कि अरुण के साथ नीरज और छात्रा वंदना सहित एनएसयूआई प्रेसीडेंसी ने मारपीट की थी। इस बात की शिकायत उसने प्रोफेसर नीरज सहित यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर से भी किया था, लेकिन इसके बावजूद सभी ने अरुण को प्रताड़ित किया था। इससे आहत होकर उसने सुसाइड कर लिया था।

यह लोग कर रहे थे प्रताड़ित, मारते थे तमाचे

सेज यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर अनिल पटवारी, प्रोफेसर नीरज डोंगरे (HOD), स्टूडेन्ट वंदना, नीरज सांवले और एनएससूआई के प्रेसीडेंसी रवि चौधरी के द्वारा मारपीट कर मानसीक रूप से प्रताड़ित किए जाने के कारण आत्महत्या की थी। जांच के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 506 आत्महया के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज किया है। छेड़छाड़ के विवाद में दो साल पहले 22 फरवरी को कालेज परिसर में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट हुई थी। इस दौरान एक छात्रा ने एमबीए कर रहे अरुण पटेल को तमाचे मारे थे। इस बात से वह आहत था। इधर मामले में डायरेक्टर का कहना है कि हमारा मामले से कोई लेना-देना नहीं है। यूनिवर्सिटी ने उनके माफीनामे लिखवा कर मामला रफा-दफा कर दिया था, लेकिन विवाद के अरुण ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उससे पहले उसने यूट्यूब पर सुसाइड नोट डाला। इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार छात्रा वंदना, सेज यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर अनिल पटवारी, प्रोफेसर नीरज डोंगरे, छात्र नीरज सांवले और छात्र नेता रवि चौधरी को बताया था।

Tags:
  • student suicide case
  • Sage University
  • NSUI President
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग