विदिशा के बाद रतलाम के द टाइम किड्स प्री-स्कूल में बच्चों के हाथ में दिखा पाकिस्तानी झंडा
Sandeep Kumar | Aug 21, 2024, 18:33 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-21T175807.261
एक तरफ जहां एबीवीपी द्वारा स्कूल पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ चाइल्ड लाइन में शिकायत के बाद बाल कल्याण समिति ने डीईओ को नोटिस जारी किया है।
आमीन हुसैन@ RATLAM. शहर के एक निजी प्राइमरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day ) के अवसर पर एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान का झंडा फहराने ( waving pakistan flag ) का वीडियो सामने आने के बाद बवाल मचा हुआ है। जहां एक तरफ एबीवीपी ( ABVP ) के द्वारा स्कूल पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ चाइल्ड लाइन में शिकायत के बाद बाल कल्याण समिति नोटिस जारी कर दिए हैं।
पाकिस्तान का झंडा फहराने की घटना सामने आने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP ) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्टर ऑफिस पहुंचे थे और कलेक्टर को ज्ञापन देने के लिए बुलाया और कलेक्टर के सामने ही उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिससे कलेक्टर बिना ज्ञापन लिए ही चले गए। इसके बाद नाराज कार्यकर्ताओं ने महू-नीमच मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।
![विरोध]()
रतलाम के रामबाग स्थित द टाइम किड्स प्री-स्कूल ( The Time Kids Preschool ) में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में एक नाटक प्रस्तुति के दौरान एक बच्ची ने पाकिस्तान का झंडा पकड़ा था। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि आजादी की कहानी का मंचन किया जा रहा था।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि यदि कार्रवाई नहीं की जाती है तो ऐसी स्थिति में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए एवं देश विरोधी ताकतों को जवाब देने के लिए जन आंदोलन के माध्यम से अपनी बात को रखने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( Bharatiya Vidyarthi Parishad ) स्वतंत्र रहेगा।
![जजर]()
ABVP ने किया कलेक्टर के सामने प्रदर्शन
विरोध
द टाइम किड्स प्री-स्कूल का मामला
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग
जजर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari