60 हजार की जैकेट और गुच्ची के चश्मे पर ट्रोल हुए धीरेंद्र शास्त्री, बाबा ने दिया ये जवाब

Rohit Sahu | Jun 16, 2025, 14:11 IST
Share
dhirendra shastri jacket
dhirendra shastri jacket

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने महंगी जैकेट और च्श्मा पहनने पर हो रही ट्रोलिंग का जवाब दिया है। देते हुए कहा कि अगली बार और महंगी जैकेट पहनेंगे।

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। वहां कथा के दौरान उनके पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई है। खासकर उनकी जैकेट और चश्मे को लेकर यूजर्स उन्हें निशाने पर ले रहे हैं। अब इस ट्रोलिंग पर बाबा ने करारा जवाब दिया है।

ट्रोलर्स से बाबा बोले- जैकेट मेरी नहीं, शिष्या ने दी

धीरेंद्र शास्त्री ने सोशल मीडिया पर चल रही टिप्पणियों पर दो टूक जवाब देते हुए कहा कि ये जैकेट हमारी नहीं है। एक दीक्षित बच्ची ने दी है। ऑस्ट्रेलिया में बहुत ठंडी थी, इसलिए शिष्यों से जैकेट लाने को कहा। बच्ची हमारी शिष्या थी उसने ये जैकेट खरीदकर दी। बड़ी कंपनी की जैकेट है जिसकी कीमत 60-65 हजार की रही होगी।

कल पहनेंगे 1 लाख 20 हजार की जैकेट

बाबा ने जैकेट को लेकर ट्रोल करने पर बाबा ने जवाब देते हुए कहा कि अगर इतनी ही जलन है तो सुन लो। हम कल 1 लाख 20 हजार की जैकेट पहनेंगे। जितना वीडियो बनाना है बनाना और वायरल करना। उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान के बाद बाबा के समर्थक और विरोधी दोनों तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

ट्रोल्स को दिया ये जवाब

बाबा ने ट्रोल करने वालों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े बलात्कारी, नचैये जो समाज को शराब और सिगरेट का पाठ पढ़ाते हैं, उन्हें कोई कुछ नहीं कहता। मगर जब कोई हिंदू साधु कुछ करता है, तो तुम्हें जलन होती है। उन्होंने कहा- तुम्हारी नानी मर जाती है ऐसे लोगों पर कमेंट करने में। लेकिन हिंदुओं को ट्रोल करने में तुम्हें मजा आता है।

चश्मा भी गुच्ची का, पर जरूरत की वजह से पहना

बाबा ने बताया कि समुद्र किनारे आंखों में जलन होने पर उन्होंने चश्मा पहना। चश्मा गुच्ची का था, लेकिन हमने इसलिए पहना क्योंकि समुद्र की हवा में आंखों में जलन हो रही थी। बाबा ने साफ किया कि यह कोई दिखावा नहीं था, बल्कि जरूरत थी।

62d91b0f-89c
62d91b0f-89c


बोले- कथा की दक्षिणा हम खुद पर खर्च नहीं करते

धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी कहा कि वे कथा के बदले दक्षिणा जरूर लेते हैं, लेकिन उसका उपयोग खुद पर नहीं करते। जो दक्षिणा मिलती है, उससे गरीब कन्याओं की मदद होती है। हिंदुओं के कैंसर अस्पताल पर खर्च होता है। हम खुद के लिए कुछ नहीं रखते।

हादसे के बाद मौज की तस्वीरों पर भी घिरे बाबा

दरअसल, हाल ही में अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद बाबा की कुछ तस्वीरें विदेशी धरती से वायरल हुईं। यूजर्स ने कहा कि "मातम के माहौल में मौज मस्ती कर रहे हो। इन तस्वीरों पर लोगों ने जैकेट और चश्मे की कीमत पर भी सवाल उठाए। हालांकि बाबा ने बताया कि उन्होंने कथा के दौरान मृतकों को श्रद्धांजलि दी थी और मौन भी रखा था।

यह भी पढ़ें... कथावाचक पं धीरेंद्र शास्त्री बोले- सोनम जैसी घटनाओं से डरने लगे हैं हम जैसे अविवाहित

ट्रोलर्स और भक्त आमने सामने

बाबा के पुराने दिनों को याद दिलाते हुए ट्रोल्स ने कहा कि पहले प्लास्टिक की कुर्सी पर बैठते थे, अब चार्टर प्लेन से यात्रा करते हैं। वहीं इस पर बाबा के समर्थकों ने कहा कि गरीब घर का बेटा होने के कारण लोगों को उनकी सफलता चुभती है।


अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

dhirendra shashtri | Bageshwar Baba | bageshwar baba australia | MP News | धीरेंद्र शास्त्री का बयान

Tags:
  • MP News
  • बागेश्वर धाम
  • Bageshwar Baba
  • धीरेंद्र शास्त्री का बयान
  • dhirendra shashtri
  • bageshwar baba australia
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज