GIS में IDA और MPIDC के प्रोजेक्ट के लिए होंगे करार, 1.50 लाख करोड़ का निवेश तय

Sanjay Gupta | Feb 23, 2025, 15:38 IST
Share
agreements-signed-ida-mpidc
agreements-signed-ida-mpidc

संभागायुक्त व प्रशासक दीपक सिंह के साथ कलेक्टर आशीष सिंह और आईडीए सीईओ आरपी अहिरवार ने कई प्रोजेक्ट को तैयार कराकर उसे रफ्तार दी है। अब इन प्रोजेक्ट को सीईओ अहिरवार समिट में ले जा रहे हैं...

INDORE. ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) भोपाल का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को सुबह करने जा रहे हैं और समापन 25 फरवरी को केंद्रीय मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में होगा। निवेश के लिए मंच सज चुका है और 20 लाख करोड़ से अधिक के निवेश करार होना भी तय है। आयोजन में 25 हजार से अधिक शामिल हो रहे हैं। वहीं हर समिट की तरह इस बार भी निवेश का मुख्य आकर्षण इंदौर ही रहने वाला है। इसके लिए एमपीआईडीसी इंदौर और इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के कई प्रोजेक्ट अहम साबित होने जा रहे हैं।

1.50 लाख करोड़ का निवेश तो पहले ही तय

समिट के पहले हो चुके रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव व अन्य निवेश मीटिंग के जरिए इंदौर में एमपीआईडीसी के जरिए करीब 1.50 लाख करोड़ का निवेश पहले ही तय हो चुका है और इसके लिए सभी औपचारिकताएं की जा चुकी है। एमपीआईडीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश राठौर ने कहा कि कई प्रोजेक्ट इंदौर-उज्जैन संभाग में है जो इस समिट में अहम साबित होंगे।

1. स्मार्ट इंडस्ट्रियल टाउनशिप पीथमपुर- 452 करोड़ का प्रोजेक्ट, 25 हजार करोड़ का निवेश आएगा और एक लाख को रोजगार मिल सकेगा, दिसंबर 2025 तक पूरा होगा।
2. आईटी पार्क 3 इंदौर- 500 करोड़ का प्रोजेक्ट, एक हजार करोड़ का निवेश औऱ 15 हजार को रोजगार, दिसंबर 2025 तक पूरा होगा।
3. आईटी पार्क 4 इंदौर- 47 करोड़ का प्रोजेक्ट, 500 करोड़ का निवेश, चार हजार को रोजगार, जनवरी 2026 तक पूरा।
4. प्लग एंड प्ले पार्क रेडीमेड गारमेंट इंदौर- 166 करोड़ का प्रोजेक्ट, 750 करोड़ का निवेश, 12 हजार को रोजगार, दिसंबर 2026 तक पूरा।
5. इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर- 2124 करोड़ का प्रोजेक्ट, दस हजार करोड़ का निवेश, 25 हजार को रोजगार, अभी जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया।
6. पीएम मित्रा पार्क, धार जिला- 1574 करोड़ का, निवेश 15 हजार करोड़ का आएगा और एक लाख को रोजगार।
7. मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक- 1110 करोड़ का प्रोजेक्ट।

इंदौर विकास प्राधिकरण IDA के यह प्रोजेक्ट

उधर समिट को देखते हुए आईडीए भी इसमें अहम भागीदारी करने जा रहा है। संभागायुक्त व प्रशासक दीपक सिंह के साथ कलेक्टर आशीष सिंह और आईडीए सीईओ आरपी अहिरवार ने कई प्रोजेक्ट को तैयार कराकर उसे रफ्तार दी है। अब इन प्रोजेक्ट को सीईओ अहिरवार समिट में ले जा रहे हैं और इसके लिए कई निवेशकों से बात कर इसमें भागीदारी तय करके विकास को दिशा दी जाएगी। इसके लिए आईडीए ने इन्वेस्ट इन एमपी, इन्वेस्ट इन इंदौर और इन्वेस्ट इन आईडीए का नारा दिया है।

स्टार्टअप पार्क- पीपीपी मॉडल पर- 8.20 हेक्टेयर पर, स्टार्टअप आफिस, होटल, इन्क्यूबेशन सेंटर, स्किल डेवलपमेंट, शापिंग माल, कमर्शियल एक्टिविटी, इंटरटेनमेंट जोन- 2400 करोड़ का।
कन्वेंशन सेंटर- 17 हेक्टेयर पर, इसमें कन्वेंशन सेंटर के साथ थ्री स्टार होटल, एग्जीबिशन एरिया, ऑडिटोरियम, मल्टीपल कांफ्रेंस हाल- 1800 करोड़ का आईडीए स्कीम 151 के प्रापर्टीज, सुपर कॉरिडोर के प्लाट- करीब 7 हजार करोड़ के।

इंदौर संभाग से इतने उद्योगपति होंगे शामिल

इंदौर संभाग में निवेश के लिए सबसे बेहतर वातावरण, सुविधा और संसाधन उपलब्ध है। भोपाल की इन्वेस्ट समिट में इंदौर संभाग के सैकड़ों उद्योगपति शामिल होंगे और निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर क्षेत्र के उद्योगपतियों को इन्वेस्ट समिट में शामिल होने का न्योता देने के लिए स्वयं इंदौर आए थे। इंदौर संभाग के झाबुआ, अलीराजपुर सहित सभी जिलों के सैकड़ों की संख्या में उद्योगपति इन्वेस्ट समिट में शामिल होंगे। समिट में इंदौर जिले से 644, धार से 248, खंडवा से 81, खरगोन से 70, झाबुआ से 25, अलीराजपुर से 27, बड़वानी से 57 और बुरहानपुर से 55 उद्योगपति शामिल होंगे।

यह खबर भी पढ़ें...

GIS : वीआईपी मेहमानों के लिए खास तैयारियां, मेहमानों की अगवानी करेंगे 106 पटवारी

सीएम मोहन यादव से अपील : क्या GIS की तरह भोपाल हर दिन दुल्हन की तरह सजा नहीं रह सकता

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, जानें GIS के बारे में सबकुछ

GIS में अडाणी, बिड़ला, गोदरेज समेत दिग्गज उद्योगपतियों का आना तय, लिस्ट जारी

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • कलेक्टर आशीष सिंह
  • मध्य प्रदेश
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
  • इंदौर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • जीआईएस
  • कमिशनर दीपक सिंह
  • रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा