रिश्वत लेती है, झूठे केस दर्ज करती है पुलिस- कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना का बड़ा बयान

CHAKRESH | Jul 13, 2024, 08:22 IST
Share
Aidl Singh Kanshana
Aidl Singh Kanshana

विकास कार्यों को लेकर मुरैना में पंचवर्षीय योजना और केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए बीजेपी की ओर से पत्रकार वार्ता बुलाई गई थी। कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना यहां सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के साथ मीडिया से मुखातिब हुए थे...

शुक्रवार रात को, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ( Aidl Singh Kanshana ) ने एक पत्रकार वार्ता में मुरैना की पुलिस व्यवस्था पर बड़े आरोप लगाए। उन्होंने सीधे तौर पर पुलिस पर हमला बोला, और कहा कि वे रिश्वत लेते हैं। झूठे केस दर्ज करते हैं और अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने बताया कि मुरैना में बढ़ते अपराधों को लेकर वे सीएम से खुफिया तौर पर जांच करवा रहे हैं।

विकास कार्यों को लेकर थी पीसी

शुक्रवार को विकास कार्यों को लेकर मुरैना में पंचवर्षीय योजना और केंद्र तथा राज्य सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए बीजेपी की ओर से पत्रकार वार्ता बुलाई गई थी। कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना यहां सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के साथ मीडिया से मुखातिब हुए थे, जहां उन्होंने कानून व्यवस्था के सवाल आने पर ये बातें कहीं।

मुरैना में कानून व्यवस्था बर्बाद

कंषाना ने कहा, "मुरैना की कानून व्यवस्था बदहाल है, इस बात को मैं स्वीकार करता हूं। मुरैना टीआई का व्यवहार ठीक नहीं है। वह पैसे लेने के बाद भी लोगों को परेशान करते हैं। टीआई झूठे मुकदमे भी दर्ज करते हैं। मेरे सामने उनके द्वारा द्वेष भाव से दर्ज किए गए कई झूठे केस हैं।" उन्होंने अपने आरोपों को समर्थन में बढ़ाते हुए कहा कि वे इस मामले को बहुत समय से लेकर सीएम को भी सूचित कर चुके हैं और सीएम ने इसकी खुफिया जांच करवाई है। कंषाना ने अपनी पत्रकार वार्ता में मुरैना नगर निरीक्षक और पुलिस के अन्य बड़े अधिकारियों के कामकाज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस मामले में डीजीपी और सीएम को भी संबंधित बात पता है।

thesootr links

Tags:
  • ऐदल सिंह कंषाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा