MP के मंत्री एंदल सिंह बोले- चुनाव बाद नहीं पकड़े जाएंगे रेत-पत्थर के ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार्रवाई हो तो मुझे फोन करना

Sandeep Kumar | May 02, 2024, 10:46 IST
Share
PIC
PIC

मुरैना में मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना के एक बयान से खलबली मच गई। सूबे की मोहन यादव कैबिनेट के मंत्री ने रेत और पत्थर माफिया को संरक्षण देने वाला बयान दिया है। मंत्री ने अवैध रेत खनन को सही काम बताया है...

BHOPAL. मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंषाना ( Andal Singh Kansana ) का कहना है कि चुनाव के बाद न तो किसी का पत्थर का ट्रैक्टर पकड़ा जाएगा न रेत का। अगर किसी का ट्रैक्टर पकड़ा जाए तो मुझे फोन करना, मेरी जवाबदारी है। कंषाना एक वायरल वीडियो में ये सब कहते दिख रहे हैं। वीडियो नूराबाद क्षेत्र स्थित करह धाम मंदिर परिसर का बताया जा रहा है। वीडियो में वे लोगों से कह रहे हैं कि हमें मालूम है कि हमारे लोग धंधा करते हैं पत्थर का, रेत का। ये अपराध नहीं है। अगर इसको नहीं करेंगे तो हमारे समाज के लोग, रिश्तेदार गलत काम यानी चोरी-चपाटी में चले जाएंगे। उससे हमारे समाज की बदनामी होगी, बच्चों की जिंदगी खराब होगी। मंत्री कंषाना ने आगे कहा, चुनाव के बाद ऐसी व्यवस्था कर दूंगा कि अगर कोई ट्रैक्टर पकड़े तो सीधे मुझे फ़ोन कर देना। मैं मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री जरूर हूं, लेकिन आपके लिए सरपंच हूं।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर नोटा में गोपालगंज और रतलाम सीट का रिकार्ड तोड़ेगा, बनेगा नंबर 1

ये खबर भी पढ़िए...भाजपा नेता ने बांटी कार्यकर्ता को नोटों की गड्डी, कहा सफाई- टेंट का हिसाब कर रहे थे

मंत्री ने बाद में दी ये सफाई

मीडिया से बातचीत में कंषाना ने सफाई दी। वे बोले- मेरे कहने का आशय था कि चंबल की खदानों को कानूनी तौर से खोला जाएगा। पत्थर की खदानें भी खुलेंगी। यही बात मैंने कही है। जब सब कुछ कानूनी हो जाएगा तो कोई ट्रैक्टर नहीं पकड़ा जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन के दंडी आश्रम में 19 बच्चों से कुकर्म का दूसरा आरोपी आष्टा से अरेस्ट

Tags:
  • Andal Singh Kansana
  • करह धाम मंदिर परिसर
  • मंत्री एंदल सिंह कंषाना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा