अहमदाबाद प्लेन क्रैश में ग्वालियर के आर्यन राजपूत की मौत, मजदूर पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर

Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 14, 2025, 10:21 IST
Share
Gwalior's Aryan Rajput died in Ahmedabad plane crash
Gwalior's Aryan Rajput died in Ahmedabad plane crash

ग्वालियर के जिगसौली गांव के एमबीबीएस छात्र आर्यन राजपूत की अहमदाबाद प्लेन हादसे में मौत हो गई। पिता और भाई शव लेने अहमदाबाद पहुंचे। पूरे गांव में शोक की लहर है, लोग अभी भी स्तब्ध हैं।

MP News: अहमदाबाद विमान हादसा होने के बाद कई परिवारों में मातम छाया हुआ है। किसी ने पति, किसी ने भाई तो किसी ने अपना बेटा खोया है। इन्हीं में से एक है मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिगसौली गांव का राजपूत परिवार, जिसने अपना बेटा इस हादसे में खो दिया। इनका बेटा आर्यन राजपूत अहमदाबाद में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। आर्यन बीजे मेडिकल कॉलेज, अहमदाबाद में एमबीबीएस फर्स्ट ईयर का छात्र था।

गांव में पसरा मातम

जैसे ही हादसे की खबर गांव में पहुंची, जिगसौली गांव में सन्नाटा छा गया।गांव के लोगों ने बातचीत में बताया कि आर्यन के पिता का सपना था उनको डॉक्टर बनाना। उस सपने को साकार करने के लिए ही आर्यन ने एक साल पहले अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की थी। मगर किसी ने भी यह कल्पना नहीं की थी कि आर्यन अपने पिता का सपना अधूरा छोड़कर इस तरह अचानक दुनिया से चला जाएगा।

ये भी पढ़ें:

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद भोपाल में एक्शन, एयरपोर्ट के पास वाले 27 मैरिज गार्डनों को नोटिश

मेस में बैठकर लंच कर रहा था आर्यन

एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 लंदन जा रही थी और इसमें कुल 242 यात्री सवार थे। दोपहर करीब 1:40 बजे टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद प्लेन तकनीकी खराबी के चलते सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक क्रैश हो गया। विमान मेडिकल कॉलेज के छात्रावास की मेस पर आकर गिरा, जहां आर्यन दोपहर का खाना खा रहा था। सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि संभलने का मौक़ा ही नहीं मिला।

टॉपर था आर्यन

आर्यन एक किसान परिवार से था लेकिन पढ़ाई में शुरू से ही अव्व्वल था। दसवीं कक्षा में बह ब्लॉक टॉपर रहा। उसके बाद उसने मेडिकल की तैयारी की और बिना कोचिंग के NEET में 720 में से 700 अंक हासिल किए।

ये भी पढ़ें:

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में इंदौर की हरप्रीत होरा का भी निधन, पति के पास लंदन जा रही थीं

कई और मेडिकल छात्र भी शिकार

अभी तक इस दुर्घटना के शिकार 265 शव सिविल अस्पताल में लाए गए हैं, जिनमें कई मेडिकल छात्र भी शामिल हैं। एयर इंडिया ने पुष्टि की है कि 241 यात्री प्लेन में ही मारे गए, जबकि दुर्घटनास्थल पर भी अतिरिक्त मौतें हुईं।

कैसे हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया फ्लाइट AI171 में तकनीकी खराबी आ गई और वह मेडिकल कॉलेज की मेस पर आकर गिर गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • एयर इंडिया फ्लाइट
  • अहमदाबाद विमान हादसा
  • आर्यन राजपूत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच