एमपी की एथलीट को एशियन गेम्स खेलने से रोका, मेडिकल रिपॉर्ट से पता चला लड़की नहीं लड़का
Aman Vaishnav | Mar 11, 2026, 08:20 IST
aiims bhopal intersex surgery madhya pradesh athlete
मध्य प्रदेश का एक ऐसा एथलीट जिसे अपने ही घरवालों ने 15 साल बेटी समझा लेकिन एशियन गेम्स के दौरान हुए टेस्ट में एक चौंकानो वाला खुलासा हुआ है। इस टेस्ट ने उस आदिवासी एथलीट की जिंदगी बदलकर रख दी है। जिस कारण से वह एशियन गेम्स नहीं खेल पाई।
कल्पना कीजिए कि आप सालों से जिस पहचान के साथ जी रहे हैं, वह अचानक बदल जाए तो क्या होगा? एमपी की एक होनहार खिलाड़ी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। मैदान पर पसीना बहाने वाली इस लड़की को एक मेडिकल रिपोर्ट ने चौंका दिया है। इसके बाद उसकी हिम्मत और डॉक्टरों की मेहनत ने उसे नया रास्ता दिखाया है।
मध्यप्रदेश के एक छोटे से गांव में एक आदिवासी परिवार में जन्मी एक लड़की को उसके परिवार ने 15 साल तक बेटी की तरह पाला था। वह पढ़ाई में तो आगे थी ही खेलकूद में भी उसने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी मेहनत के कारण वह 2023 के एशियन गेम्स तक पहुंची थी। एशियन गेम्स में होने वाले एक ब्लड टेस्ट ने उसकी पूरी जिंदगी को बदल दिया था।
टेस्ट की रिपोर्ट में पता चला कि उसके शरीर में महिलाओं की तुलना में बहुत ज्यादा टेस्टोस्टेरोन हार्मोन था। आगे की जांच में पता चला कि उसके क्रोमोसोम भी पुरुषों जैसे थे और उसके शरीर में अंडकोष भी थे।
यह सच्चाई उसके परिवार और उसे दोनों के लिए बहुत बड़ा झटका थी। इसके बाद उन्होंने कई जगह इलाज करवाने की कोशिश की। इसके बाद अंत में एम्स भोपाल पहुंचे। वहां डॉक्टरों की टीम ने उसकी पूरी जांच की और काउंसलिंग करने के बाद एक जटिल सर्जरी की थी। सर्जरी के बाद उसके शरीर से अंडकोष और पुरुष अंग को हटा दिया गया है। अब वह पूरी तरह से एक महिला की तरह सामान्य जीवन जी रही है।
परिजनों ने बताया कि रश्मि (बदला हुआ नाम) का जन्म सामान्य तरीके से हुआ था। जन्म के समय डॉक्टरों ने उसे एक लड़की ही बताया था। हम लोग ने भी उसे हमेशा एक लड़की की तरह पाला-पोसा है। एशियन गेम्स में खेलते वक्त उसे खेलने से रोक दिया गया था। इसके बाद रश्मि और उसका परिवार काफी परेशान हो गया था। कई डॉक्टरों को दिखाया लेकिन समस्या का हल नहीं मिल रहा था।
फिर हमें एम्स भोपाल में ट्रांसजेंडर क्लीनिक के बारे में जानकारी मिली थी। यहां पर रश्मि की जांच की गई और पता चला कि उसके शरीर की बाहरी बनावट पूरी तरह महिला जैसी है। वहीं उसके क्रोमोसोम XY थे जो आमतौर पर पुरुषों में होते हैं।
एमआरआई जांच से यह भी सामने आया कि पेट के निचले हिस्से में जहां महिलाओं में ओवरी होती हैं, वहां दो छोटे अंडकोष थे। ये अंडकोष टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन बना रहे थे।
डॉक्टरों ने रश्मि और उसके परिवार से पूरी तरह बात की थी। उन्हें समझाया था कि रश्मि अपनी जिंदगी को पुरुष या महिला के रूप में जीने का चुनाव कर सकती है। काफी सोचने-समझने के बाद रश्मि और उसके परिवार ने महिला के रूप में अपना जीवन जारी रखने का फैसला किया थआ। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी के लिए एक योजना बनाई थी।
इस जटिल सर्जरी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई थी। इस टीन में स्त्री रोग, मनोचिकित्सा, बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी और यूरोलॉजी के डॉक्टर शामिल थे।
सर्जरी को दो चरणों में किया गया था। पहले चरण में शरीर में जो छोटा पुरुष अंग था, जिसे माइक्रो प्लास्टिक सर्जरी तकनीक से हटाया गया था। इस प्रक्रिया में केवल उसके ऊपरी हिस्से और उससे जुड़ी नसों को सुरक्षित रखा गया, ताकि भविष्य में उसकी संवेदनशीलता बनी रहे। जैसे कि एक सामान्य व्यक्ति शारीरिक संबंध के दौरान महसूस करता है। दूसरे चरण में पेट के अंदर मौजूद अविकसित अंडकोष को भी निकाल दिया गया था।
डॉक्टरों ने मरीज के परिवार को पहले ही बता दिया था कि इस तरह के केस में गर्भाशय नहीं होता है। इसलिए वह भविष्य में मां नहीं बन पाएगी। सर्जरी के बाद वह अब पूरी तरह ठीक है और अब एम्स भोपाल से नियमित चेकअप के लिए संपर्क में है। डॉक्टरों का कहना है कि अब वह एक सामान्य महिला की तरह अपना जीवन जी सकती है।
हमारे शरीर में क्रोमोसोम्स होते हैं जो हमारे जेंडर को तय करने में मदद करते हैं। महिलाओं में XX क्रोमोसोम्स होते हैं। वहीं पुरुषों में XY क्रोमोसोम्स होते हैं। कुछ दुर्लभ मामलों में बाहरी रूप से महिला जैसी बनावट होती है लेकिन अंदर XY क्रोमोसोम्स और अंडकोष होते हैं।
ऐसे मामलों को मेडिकल में डिसऑर्डर ऑफ सेक्स डेवलपमेंट (DSD) या इंटरसेक्स स्थिति कहते हैं। इसमें सही पहचान के लिए हार्मोन टेस्ट, जेनेटिक टेस्ट और MRI की मदद ली जाती है।
पहले मरीज की पूरी जांच और जेनेटिक टेस्ट किए जाते हैं, ताकि सही जानकारी मिल सके। इसके बाद मरीज और उनके परिवार की मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग की जाती है, ताकि वो इस प्रक्रिया को समझ सकें और सहारा मिल सके।
मरीज की स्थिति और उसकी इच्छा के हिसाब से जेंडर आइडेंटिटी के बारे में फैसला लिया जाता है। जरूरत पड़े तो सर्जरी से शरीर के अविकसित अंगों को हटाया या फिर विकसित किया जाता है।
फिर शरीर को उस पहचान के अनुसार बनाने के लिए हार्मोन थेरेपी दी जाती है। इलाज के बाद मरीज को लगातार फॉलोअप और काउंसलिंग की जरूरत होती है, ताकि उसकी स्थिति पर ध्यान रखा जा सके।
ये खबरें भी पढ़िए...
ओलंपिक में एथलीट्स का अनोखा खेल, कुछ ही दिनों में खत्म कर दिए 10 हजार कंडोम
एमपी न्यूज: कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारी, MP में गूंजेगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी की गूंज
ट्रांसजेंडर निकली दुल्हन, ससुराल से परेशान युवक ने की आत्महत्या
महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद के हनी ट्रैप कांड की साजिश का खुलासा, 50 हजार के लालच में फंसाया
समझें पूरा मामला?
टेस्ट की रिपोर्ट में पता चला कि उसके शरीर में महिलाओं की तुलना में बहुत ज्यादा टेस्टोस्टेरोन हार्मोन था। आगे की जांच में पता चला कि उसके क्रोमोसोम भी पुरुषों जैसे थे और उसके शरीर में अंडकोष भी थे।
यह सच्चाई उसके परिवार और उसे दोनों के लिए बहुत बड़ा झटका थी। इसके बाद उन्होंने कई जगह इलाज करवाने की कोशिश की। इसके बाद अंत में एम्स भोपाल पहुंचे। वहां डॉक्टरों की टीम ने उसकी पूरी जांच की और काउंसलिंग करने के बाद एक जटिल सर्जरी की थी। सर्जरी के बाद उसके शरीर से अंडकोष और पुरुष अंग को हटा दिया गया है। अब वह पूरी तरह से एक महिला की तरह सामान्य जीवन जी रही है।
एशियन गेम्स खेलने से रोका
फिर हमें एम्स भोपाल में ट्रांसजेंडर क्लीनिक के बारे में जानकारी मिली थी। यहां पर रश्मि की जांच की गई और पता चला कि उसके शरीर की बाहरी बनावट पूरी तरह महिला जैसी है। वहीं उसके क्रोमोसोम XY थे जो आमतौर पर पुरुषों में होते हैं।
एमआरआई जांच से यह भी सामने आया कि पेट के निचले हिस्से में जहां महिलाओं में ओवरी होती हैं, वहां दो छोटे अंडकोष थे। ये अंडकोष टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन बना रहे थे।
पुरुष या महिला के रूप में जीने का फैसला
सर्जरी के लिए बनाई विशेष टीम
सर्जरी को दो चरणों में किया गया था। पहले चरण में शरीर में जो छोटा पुरुष अंग था, जिसे माइक्रो प्लास्टिक सर्जरी तकनीक से हटाया गया था। इस प्रक्रिया में केवल उसके ऊपरी हिस्से और उससे जुड़ी नसों को सुरक्षित रखा गया, ताकि भविष्य में उसकी संवेदनशीलता बनी रहे। जैसे कि एक सामान्य व्यक्ति शारीरिक संबंध के दौरान महसूस करता है। दूसरे चरण में पेट के अंदर मौजूद अविकसित अंडकोष को भी निकाल दिया गया था।
सामान्य महिला की तरह जी रही जीवन
एम्स के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिनव सिंह ने बताया कि, निजी अस्पतालों में इस तरह की सर्जरी बहुत महंगी होती है। वहीं एम्स में ये कम खर्च में मिल जाती है। यहां के डॉक्टरों ने इस क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण लिया है और वे बहुत ही योग्य हैं।
क्रोमोसोम्स क्या होते हैं?
ऐसे मामलों को मेडिकल में डिसऑर्डर ऑफ सेक्स डेवलपमेंट (DSD) या इंटरसेक्स स्थिति कहते हैं। इसमें सही पहचान के लिए हार्मोन टेस्ट, जेनेटिक टेस्ट और MRI की मदद ली जाती है।
इस तरह के मामलों में ऐसे होता है इलाज
मरीज की स्थिति और उसकी इच्छा के हिसाब से जेंडर आइडेंटिटी के बारे में फैसला लिया जाता है। जरूरत पड़े तो सर्जरी से शरीर के अविकसित अंगों को हटाया या फिर विकसित किया जाता है।
फिर शरीर को उस पहचान के अनुसार बनाने के लिए हार्मोन थेरेपी दी जाती है। इलाज के बाद मरीज को लगातार फॉलोअप और काउंसलिंग की जरूरत होती है, ताकि उसकी स्थिति पर ध्यान रखा जा सके।
ये खबरें भी पढ़िए...
ओलंपिक में एथलीट्स का अनोखा खेल, कुछ ही दिनों में खत्म कर दिए 10 हजार कंडोम
एमपी न्यूज: कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की तैयारी, MP में गूंजेगी अंतरराष्ट्रीय हॉकी की गूंज
ट्रांसजेंडर निकली दुल्हन, ससुराल से परेशान युवक ने की आत्महत्या
महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद के हनी ट्रैप कांड की साजिश का खुलासा, 50 हजार के लालच में फंसाया
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari