एम्स भोपाल भर्ती घोटाला : अयोग्य डॉक्टरों को दी नियुक्ति और प्रमोशन, इस तरह हुआ खुलासा
Sourabh Bhatnagar | Oct 04, 2024, 07:47 IST
AIIMS भर्ती घोटाला
एम्स भोपाल में 2012-13 के दौरान हुई डॉक्टर्स की भर्ती में अनियमितता पाई गई है। 19 डॉक्टर्स की जांच में 14 डॉक्टर्स को अयोग्य पाया गया, फिर भी उन्हें नियुक्ति और प्रमोशन दे दिया गया।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute of Medical Sciences - AIIMS) भोपाल में भर्ती घोटाले का एक गंभीर मामला सामने आया है। 2012-13 में हुए डॉक्टर्स की नियुक्तियों में अनियमितताओं का खुलासा एक इंटरनल जांच रिपोर्ट से हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार, कई डॉक्टर्स जिनके पास बायोकेमेस्ट्री ( Biochemistry ) की डिग्री नहीं थी, उन्हें भी नियुक्ति दे दी गई और अब उन्हें प्रमोशन भी कर दिया गया है। एम्स भोपाल की इस भर्ती में 19 डॉक्टर्स की जांच की गई, जिनमें से 14 डॉक्टर्स के पदों के लिए वे एलिजिबल नहीं पाए गए।
2011 में एम्स की स्थापना के दौरान, डॉक्टर्स की भर्ती के लिए आवेदन मंगाए गए थे। इसके बाद करीब 56 डॉक्टर्स में से 19 डॉक्टर्स की जांच की गई, जिनमें 14 ऐसे डॉक्टर्स पाए गए जिनके पास उनकी पोस्ट के लिए आवश्यक योग्यताएं नहीं थीं।
ये भी पढ़ें...भोपाल एम्स में शुरू हो रही सिद्ध चिकित्सा सेवा, प्रदेश के लोगों को मिलेगी कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएं
इस भर्ती प्रक्रिया की जांच के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ( Ministry of Health and Family Welfare) द्वारा एक आंतरिक जांच कमेटी का गठन किया गया था। मंत्रालय ने एम्स भोपाल से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावनाएं जताई हैं। इस जांच में पाया गया कि डॉक्टर्स के पास उस पद के लिए आवश्यक डिग्री नहीं थी, फिर भी उन्हें नियुक्ति और प्रमोशन दिया गया।
ये भी पढ़ें...एम्स में लापरवाही : एक्सपायर्ड लेंस लगने से किसान की आंखों में सूजन, रोशनी जाने का बढ़ा खतरा
मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, लेकिन हाल ही में शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स भोपाल से इस भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। संकेत दिए गए हैं कि दोषियों की नियुक्तियां रद्द की जा सकती हैं और उन्हें बर्खास्त भी किया जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, एम्स पटना (AIIMS Patna) और एम्स गोरखपुर (AIIMS Gorakhpur) में भी इस प्रकार की गड़बड़ियां सामने आई थीं। उन संस्थानों में दोषी डॉक्टर्स की नियुक्तियां रद्द कर दी गईं थीं, लेकिन एम्स भोपाल में अब तक ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, कई डॉक्टर्स जिनके पास बायोकेमेस्ट्री ( Biochemistry ) की डिग्री नहीं थी, उन्हें भी नियुक्ति दे दी गई और अब उन्हें प्रमोशन भी कर दिया गया है। एम्स भोपाल की इस भर्ती में 19 डॉक्टर्स की जांच की गई, जिनमें से 14 डॉक्टर्स के पदों के लिए वे एलिजिबल नहीं पाए गए।
जांच में सामने आईं गड़बड़ियां
ये भी पढ़ें...भोपाल एम्स में शुरू हो रही सिद्ध चिकित्सा सेवा, प्रदेश के लोगों को मिलेगी कई तरह की स्वास्थ्य सेवाएं
इनकी नियुक्ति में मिली गड़बड़ी
- डॉ. बेरठा एडी रथनम--प्रोफेसर, एनाटॉमी
- डॉ. सुधीर गोयल, प्रोफेसर
- डॉ अशोक कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, बायोकेमेस्ट्री
- डॉ अश्विन कोटनिस, असिस्टेंट प्रोफेसर, बायोकेमेस्ट्री
- डॉ अरूण एम कोकने, एडिशनल प्रोफेसर
- डॉ अभिजीत पी पखारे, असिस्टेंट प्रोफेसर
- डॉ संदीप एम हुलके, असिस्टेंट प्रोफेसर, फिजियोलॉजी
- डॉ विकास झा, असिस्टेंट प्रोफेसर न्यूरोसर्जरी
- डॉ शशांक पुरवार, एसोसिएट प्रोफेसर, माइक्रोबायोलॉजी
- डॉ सोमा टी मुखर्जी, असिस्टेंट प्रोफेसर, ऑब्सट्रेटिक एंड गायनोलॉजी
- डॉ संजीव कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर सीएफएम
- डॉ अंशुल राय, असिस्टेंट प्रोफेसर
- डॉ आदेश श्रीवास्तव, असिस्टें ट प्रोफेसर, न्यूरोसर्जरी विभाग
- डॉ रश्मि चौधरी, असिस्टेंट प्रोफेसर बायोकेमेस्ट्री
भर्ती प्रक्रिया और अनियमितता
ये भी पढ़ें...एम्स में लापरवाही : एक्सपायर्ड लेंस लगने से किसान की आंखों में सूजन, रोशनी जाने का बढ़ा खतरा
केंद्रीय मंत्रालय की प्रतिक्रिया
अन्य एम्स संस्थानों में भी हो चुकी है कार्रवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari