AIIMS भोपाल ने 200 पूर्व सैनिकों को नौकरी से हटाया, केंद्रीय मंत्री से मदद की गुहार

Siddhi Tamrakar | Feb 04, 2025, 13:20 IST
Share
AIIMS BHOPAL
AIIMS BHOPAL

एम्स भोपाल ने सुरक्षा विभाग में काम कर रहे 200 पूर्व सैनिकों को अचानक नौकरी से हटा दिया गया है। इस फैसले से पूर्व सैनिकों में गहरी नाराजगी है। वे कई सालों से सुरक्षा व्यवस्था में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल में सुरक्षा विभाग में काम कर रहे 200 पूर्व सैनिकों को नौकरी से हटा दिया गया है। एम्स प्रशासन ने कहा कि यह कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने की वजह से हुआ है। हालांकि, इससे प्रभावित पूर्व सैनिकों में नाराजगी है। उन्होंने इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर अपनी बहाली की मांग की है। उनका कहना है कि यह फैसला उनके लिए अन्यायपूर्ण है। वहीं, एम्स प्रशासन का कहना है कि यह प्रक्रिया नियमित थी और नई एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, नई एजेंसी ने पूर्व सैनिकों को दोबारा नियुक्त करने पर विचार नहीं किया है।

खबर यह भी-पूर्व सैनिक ने पत्नी की हत्या कर लाश के टुकड़े किए, कुकर में उबालकर झील में फेंका

पूर्व सैनिकों ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

नौकरी से हटाए जाने के बाद पूर्व सैनिकों ने इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन की मदद से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला उनके लिए आर्थिक संकट लेकर आया है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा सरकारी संपत्ति और संस्थानों की सुरक्षा में पूरी ईमानदारी से काम करते हैं। पूर्व सैनिकों ने अपनी बहाली के लिए केंद्रीय मंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
खबर यह भी-बेटी की शादी से पहले पूर्व सैनिक की मौत, जवानों ने की शादी-कन्यादान

इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ने दी समर्थन की आश्वासन

इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन ने पूर्व सैनिकों को समर्थन देते हुए प्रशासन पर जल्द फैसला लेने का दबाव बनाया है। संगठन ने कहा कि पूर्व सैनिकों के साथ इस तरह का व्यवहार अन्यायपूर्ण है।

खबर यह भी-5वीं पास मजदूर से हार गए मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व सैनिक ने कांग्रेस के गढ़ में खिलाया 'कमल', जानें क्या रही बीजेपी की रणनीति

एम्स प्रबंधन का बयान

एम्स भोपाल प्रबंधन ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका था। इसके कारण उन्हें हटाना पड़ा। अधिकारियों ने इसे नियमित प्रक्रिया बताते हुए कहा कि नई एजेंसी को सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

खबर यह भी-भूतपूर्व सैनिकों के पदों को लेकर हाईकोर्ट का आदेश

नई एजेंसी पर सवाल

हालांकि, यह साफ नहीं है कि नई एजेंसी ने पूर्व सैनिकों को दोबारा नियुक्त करने पर विचार क्यों नहीं किया। इससे पूर्व सैनिकों में असमंजस की स्थिति है। उनका मानना है कि प्रशासन को उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें फिर से नियुक्त करना चाहिए था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • National News
  • मध्य प्रदेश
  • AIIMS Bhopal
  • हिंदी न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • जगत प्रकाश नड्डा
  • पूर्व सैनिक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा