एयर इंडिया पर लगा 96 हजार का जुर्माना, झूठा बहाना बनाकर री-शेड्यूल की थी फ्लाइट
Aman Vaishnav | Published:
एयर इंडिया पर लगा 96 हजार का जुर्माना
उपभोक्ता आयोग ने एयर इंडिया पर 96 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। एयर इंडिया ने बिना पक्के सबूत के बर्ड स्ट्राइक का बहाना बनाकर उड़ान की तारीख बदली थी।
समझें क्या है पूरा मामला...
- एयर इंडिया ने भोपाल कश्मीर कनेक्टिंग फ्लाइट अचानक रद्द कर दी थी।
- एयरलाइन ने बर्ड स्ट्राइक का हवाला दिया था।
- जिला उपभोक्ता आयोग भोपाल ने इस दावे को खारिज कर दिया।
- आयोग ने इसे सेवा में कमी माना।
- एयर इंडिया को छह यात्रियों को कुल 96 हजार रुपए हर्जाना देने का आदेश हुआ।
बर्ड स्ट्राइक का बहाना
एयर इंडिया ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण देरी हुई। इसके बाद एयरलाइन ने बर्ड टकराने की घटना का हवाला देकर फ्लाइट रद्द कर दी।
फ्लाइट भोपाल पहुंच ही नहीं सकी। यात्रियों को अचानक इसकी जानकारी दी गई। किसी को वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी गई। यात्रियों का पूरा यात्रा कार्यक्रम बिगड़ गया।
आयोग ने क्या कहा
आयोग ने माना कि एयरलाइन ने यात्रियों के साथ सही व्यवहार नहीं किया है। समय पर सूचना और विकल्प न देना बड़ी लापरवाही मानी गई। इसी आधार पर आयोग ने एयर इंडिया को हर्जाना भरने का आदेश दिया।
यात्रियों को हुआ नुकसान
यह मामला दिखाता है कि एयरलाइन कंपनियों को हर फैसले के सबूत रखने होंगे। बिना दस्तावेज के दिया गया कोई भी बहाना अदालत में टिकता नहीं।
शिकायत कहां करें
इसके बाद एयर सेवा पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। यहां 30 दिन में जवाब मिलने का प्रावधान है।
राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 पर भी संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा उपभोक्ता आयोग में e-daakhil पोर्टल के जरिए भी शिकायत दर्ज हो सकती है। यह पूरी प्रक्रिया मुफ्त और ऑनलाइन उपलब्ध है।
ये खबरें भी पढ़िए...
एयर इंडिया में बजट संकट : ₹22,000 करोड़ का रिकॉर्ड घाटा, टाटा और सिंगापुर एयरलाइंस से मांगी मदद
भोपाल में बनेगा Air India Express का नया बेस, तीन नई फ्लाइट की सौगात
भोपाल से नोएडा की सीधी फ्लाइट शुरू, सफर हुआ और आसान
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma