स्वास्थ्य विभाग में कुर्सी पर मचा घमासान, एक ही पद पर दो CMHO की दावेदारी, दफ्तर में लटका ताला

Aman Vaishnav | May 06, 2026, 15:43 IST
Share
aisen cmho post dispute dr khatri vs dr mandre
aisen cmho post dispute dr khatri vs dr mandre

रायसेन स्वास्थ्य विभाग में CMHO की कुर्सी को लेकर दो डॉक्टरों के बीच विवाद गहरा गया है। डॉ. मांडरे और डॉ. खत्री के बीच वर्चस्व की इस जंग से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

रायसेन जिले के स्वास्थ्य विभाग में इन दिनों प्रशासनिक झगड़ा बहुत बढ़ गया है। CMHO के एक पद को लेकर दो दावेदारों के बीच कानूनी और वर्चस्व की जंग चल रही है। इससे पूरे विभाग में असमंजस की स्थिति है। मंगलवार, 06 मई को तो हालात और भी खराब हो गए जब नए और पुराने CMHO के बीच पदभार को लेकर टकराव हो गया।

एक ही पद के लिए दो अधिकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कमिश्नर के आदेश पर डॉ. एच.एन. मांडरे मंगलवार को CMHO का पदभार संभालने के लिए ऑफिस पहुंचे थे। लेकिन उन्हें वहां निराशा मिली क्योंकि CMHO के चेंबर में ताला लटका हुआ था।

उस समय मौजूदा CMHO, डॉ. दिनेश खत्री कलेक्ट्रेट में एक जरूरी बैठक में थे। एक ही पद के लिए दो अधिकारियों की मौजूदगी ने विभाग के कर्मचारियों और कामकाज को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है।

2025 से हुई विवाद की शुरुआत

इस पूरे विवाद की शुरुआत पिछले साल हुए तबादलों से हुई है। जून 2025 में डॉ. दिनेश खत्री का राजगढ़ तबादला कर दिया गया था। वहीं उनकी जगह डॉ. एच.एन. मांडरे को रायसेन CMHO बनाया गया।

फिर जनवरी 2026 में सरकार ने डॉ. खत्री को फिर से रायसेन CMHO बना दिया है। इसे डॉ. मांडरे ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है। कोर्ट से स्टे मिलने के बाद डॉ. मांडरे फिर से पद पर लौटे, लेकिन मार्च 2026 में हाईकोर्ट ने डॉ. खत्री के पक्ष में फैसला दिया। तब से डॉ. खत्री ही इस पद पर कार्यरत हैं।

स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी पर असर

इस खींचतान की वजह से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी पर असर पड़ रहा है। विभाग के कर्मचारी अब इस दुविधा में हैं कि वे किसके आदेशों का पालन करें। कमिश्नर के ताजे आदेश और हाईकोर्ट के पुराने फैसले के बीच फंसी ये कुर्सी की जंग अब रायसेन में चर्चा का विषय बन गई है।

फिलहाल डॉ. दिनेश खत्री कलेक्ट्रेट की बैठकों में व्यस्त हैं। जबकि डॉ. मांडरे कमिश्नर के आदेशों का हवाला देकर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। अब यह देखना होगा कि सरकार इस प्रशासनिक अड़चन को सुलझाने के लिए क्या कदम उठाती है।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी न्यूज: स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग के डेटा में गड़बड़ी, 79 फीसदी लाभार्थियों का वेरिफिकेशन फेल

एमपी में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, MBBS और PG की 1700 से ज्यादा सीटें बढ़ाने की तैयारी

मध्यप्रदेश न्यूज: डॉक्टरों की बॉन्ड पोस्टिंग में गड़बड़ी, PG डॉक्टर गांव छोड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचे

नर्सिंग शिक्षा पर स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी, पढ़ाई ठप होने के कगार पर

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • स्वास्थ्य विभाग
  • CMHO
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा