मंत्री पुत्र और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय बोले- मेरी विधानसभा-3 में भी थे फर्जी वोटर, दो जगह डालते थे वोट
Sanjay Gupta | Updated:
Photograph: (thesootr)
आकाश विजयवर्गीय ने इंदौर विधानसभा 3 में फर्जी वोटिंग के आरोपों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि कई मतदाता दो या तीन जगह वोट डालते थे। साथ ही, निगम अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। हिंदुत्व और लव जिहाद पर भी विजयवर्गीय ने अपनी राय रखी।
INDORE. नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और इंदौर विधानसभा-3 के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने भी फर्जी वोटिंग को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने माना है कि इंदौर में कई मतदाता है जो दो-दो, तीन जगह है और यह दोनों जगह वोट डालते हैं।
वह बयान में तो भारत सरकार द्वारा बिहार में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान की तारीफ कर रहे थे, लेकिन उनका बयान लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के लगाए जा रहे आरोपों का समर्थन करते दिखा।
आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि- निसंदेह जो भारत सरकार अभियान चला रही है जिसका कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी जी विरोध कर रहे हैं, वह यही फाइट है, कि जो हमारे शहर, हमारी विधानसभा में फर्जी लोग रह रहे हैं, उन्हें हम हटाएं। और जो उनके दो-दो, तीन-तीन वोटर आईडी बने हैं, यह तंत्र को हम समाप्त करें।
मैं बताना चाहता हूं जब मैं तीन नंबर विधानसभा का विधायक था, तब नार्थ तोड़ा एरिया में वहां पर कई लोग ऐसे थे जो खजराना (इंदौर विधानभा पांच) में बस गए हैं, लेकिन वो लोग खजराना में भी वोट डालते थे और यहां भी (विधानसभा तीन) में भी वोट डालते थे।
हम लोगों ने अभियान चलाकर ऐसे दो हजार नाम करीब कटवाए थे। हम लोग अब यहां से (विधानसभा 1) भी ऐसे फर्जी लोगों को निकालेंगे और विधिवत प्रक्रिया के तहत जो दो-तीन जगह मताधिकार रखते हैं वह समाप्त करें और फर्जी लोगों को यहां से भगाएंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में चंदन नगर पार्षद ने मनमानी कर बदल डाले गलियों के नाम, मंत्री पुत्र ने की महापौर को शिकायत, FIR होगी
नेशनल स्पोर्ट बिल लागू, MPCA में मौजूदा खांडेकर की मैनेजिंग कमेटी के फिर दावे के बने मौके, महानआर्यमन के लिए चुनौती
उधर चंदननगर एरिया में गलियों के नाम बदलने के विवाद पर उन्होंने कहा कि इसमें निगम अधिकारियों की भी मिलीभगत है, मैंने निगमायुक्त से उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है। भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो इसके लिए उन पर कार्रवाई जरूरी है। सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री को भी इसमें कार्रवाई की मांग के लिए पत्र लिखा है।
विजयवर्गीय ने कहा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद इसके खिलाफ है। हमारी मूल विचाराधारा और मूल उर्जा हिंदुत्व है. यही हमारे अंदर आग जलाकर रखती है। यह हिंदुत्व की ही आग है।
कोई ऐसा जिहाद फैलाएगा तो हम सख्ती से निपटेंगे और कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन भी करेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी लगातार लैंड जिहाद, लव जिहाद, ड्रग्स पर कार्रवाई कर रहे हैं और यह हमारी प्रेरणा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
सुरेश भदौरिया के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स की कॉशन मनी, स्टायपेंड में धोखाधड़ी, हाईकोर्ट बोला- एक्शन ले NMC, MU
इंदौर होप/भंडारी मिल की 1000 करोड़ से ज्यादा की जमीन कांतिलाल बम के हाथ से गई, कलेक्टर ने सरकारी घोषित की
विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि उम्मीद है पुलिस जल्द भागे हुए पार्षद और लव जिहाद को फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी को पकड़ लेगी। मैं जब विधायक था विधानसभा तीन में तब रासुका की मांग की थी, क्योंकि वह सदर बाजार एरिया में हिंदु परिवारों को परेशान करते थे जिसके कारण कई परिवारों ने पलायन किया था।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
वह बयान में तो भारत सरकार द्वारा बिहार में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान की तारीफ कर रहे थे, लेकिन उनका बयान लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के लगाए जा रहे आरोपों का समर्थन करते दिखा।
आकाश विजयवर्गीय बोले- दो हजार वोटर्स थे ऐसे
मैं बताना चाहता हूं जब मैं तीन नंबर विधानसभा का विधायक था, तब नार्थ तोड़ा एरिया में वहां पर कई लोग ऐसे थे जो खजराना (इंदौर विधानभा पांच) में बस गए हैं, लेकिन वो लोग खजराना में भी वोट डालते थे और यहां भी (विधानसभा तीन) में भी वोट डालते थे।
हम लोगों ने अभियान चलाकर ऐसे दो हजार नाम करीब कटवाए थे। हम लोग अब यहां से (विधानसभा 1) भी ऐसे फर्जी लोगों को निकालेंगे और विधिवत प्रक्रिया के तहत जो दो-तीन जगह मताधिकार रखते हैं वह समाप्त करें और फर्जी लोगों को यहां से भगाएंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर में चंदन नगर पार्षद ने मनमानी कर बदल डाले गलियों के नाम, मंत्री पुत्र ने की महापौर को शिकायत, FIR होगी
नेशनल स्पोर्ट बिल लागू, MPCA में मौजूदा खांडेकर की मैनेजिंग कमेटी के फिर दावे के बने मौके, महानआर्यमन के लिए चुनौती
निगम अधिकारियोंं पर हो कार्रवाई
हिंदुत्व हमारी मूल विचारधारा, यही आग है
कोई ऐसा जिहाद फैलाएगा तो हम सख्ती से निपटेंगे और कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन भी करेंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी लगातार लैंड जिहाद, लव जिहाद, ड्रग्स पर कार्रवाई कर रहे हैं और यह हमारी प्रेरणा है।
ये खबरें भी पढ़ें...
सुरेश भदौरिया के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स की कॉशन मनी, स्टायपेंड में धोखाधड़ी, हाईकोर्ट बोला- एक्शन ले NMC, MU
इंदौर होप/भंडारी मिल की 1000 करोड़ से ज्यादा की जमीन कांतिलाल बम के हाथ से गई, कलेक्टर ने सरकारी घोषित की
अनवर कादरी के कारण हिंदुओं ने पलायन किया
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
By Sandeep Kumar
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
By Sumit Kumar
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
By Umeshwari Baghel
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
By Sandeep Kumar
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
By Ashish Bhardwaj
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
By Sumit Kumar
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत
By Raghvendra Singh Rathore