इलाहाबाद हाईकोर्ट : घरेलू हिंसा में रिश्तेदारों को आरोपित करना गलत

Sandeep Kumar | Feb 04, 2025, 16:14 IST
Share
high court allahabad
high court allahabad

हाईकोर्ट ने घरेलू हिंसा मामले में पति और सास को छोड़ बाकी रिश्तेदारों के खिलाफ केस रद्द किया। कोर्ट ने कहा ठोस सबूत के बिना रिश्तेदारों को फंसाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है।

हाईकोर्ट ने घरेलू हिंसा के एक मामले में अहम आदेश दिया है। कोर्ट ने पति और सास को छोड़कर शेष पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ दर्ज केस को रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि ठोस सबूतों के बिना दूर के रिश्तेदारों को घरेलू हिंसा के मामले में फंसाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग है। दरअसल इस पूरे मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में हो रही है।

ये खबर भी पढ़िए...शादी के 30 साल बाद पत्नी ने दर्ज कराया दहेज प्रताड़ना का केस, दुखी पति ने खाया जहर

ये है पूरा मामला

यह आदेश न्यायमूर्ति अरुण कुमार सिंह देशवाल ने सोनभद्र की कृष्णा देवी और छह अन्य की याचिका पर दिया। पीड़िता ने वैवाहिक कलह के कारण पति, सास और विवाहित ननदों के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज किया था। सास और अन्य रिश्तेदारों ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर, मामले में कार्रवाई रद करने की मांग की थी।

ये खबर भी पढ़िए...शाही परिवार की बेटी और दहेज विवाद में फंसी नेहरू की विंटेज रोल्स-रॉयस!

घरेलू हिंसा का मुकदमा

कोर्ट ने कहा कि घरेलू हिंसा का मुकदमा केवल उन्हीं लोगों पर दर्ज किया जा सकता है, जो पीड़िता के साथ साझा घर में रहते हों। कोर्ट ने यह भी कहा कि कई मामलों में पीड़ित पक्ष उन रिश्तेदारों को फंसा देता है जो पीड़िता के साथ नहीं रहते या नहीं रहते थे।

ये खबर भी पढ़िए...अच्छी पहल : मैरिज सर्टिफिकेट बनवाते समय बताना होगा दहेज लिया या नहीं

कोर्ट ने इनको दोषी नहीं माना

कोर्ट ने विवाहित बहनों और उनके पतियों को दोषी नहीं माना, क्योंकि वे अलग-अलग रहते हैं। हालांकि, कोर्ट ने पति और सास के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने का आदेश दिया। इन दोनों पर दहेज से संबंधित उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के आरोप हैं। अदालत ने ट्रायल कोर्ट को 60 दिनों के भीतर केस की सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...लिव इन रिलेशनशिप में रहने वालों पर भी चलेगा दहेज हत्या और उत्पीड़न का केस, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट
  • हाईकोर्ट
  • dowry harassment
  • दहेज का लालच
  • घरेलू हिंसा
  • दहेज एक्ट
  • dowry harassment case
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा