मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील से MP में सियासत तेज, विधायक बोले क्या दुआ होगी कुबूल

Rohit Sahu | Published:
Share
eid
eid

क्फ संशोधन बिल 2025 के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने की अपील की है। इस पर एमपी में सियासत शुरू हो गई है।

वक्फ संशोधन बिल 2025 के विरोध में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) की अपील पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत में मुसलमानों को किसी खतरे की जरूरत नहीं, लेकिन कुछ तथाकथित मुस्लिम नेता इसका राजनीतिक फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईद के मौके पर खुश रहना चाहिए, मिठी ईद है मीठा खाओ मीठा बोलो...

AIMPLB की अपील पर सियासी घमासान

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने वक्फ संशोधन बिल 2025 के खिलाफ विरोध जताने के लिए रमजान के आखिरी जुमे यानी जुमातुल विदा पर काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने की अपील की है। इस अपील के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मध्य प्रदेश के बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने AIMPLB पर निशाना साधते हुए इसे अनावश्यक मुद्दा बताया।

बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का बयान

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अपील पर भोपाल की हुजूर सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पता नहीं काली पट्टी बांधकर दुआएं कबूल होंगी या नहीं। ईद के मौके पर खुश रहना चाहिए, मिठी ईद है, मीठा खाओ और मीठा बोलो। भारत में मुसलमानों को किसी भी तरह का कोई खतरा नहीं है। मुस्लिम समाज की वक्फ की जमीनों पर कुछ बड़े मुस्लिम नेताओं का कब्जा है, जिससे गरीब मुस्लिमों को फायदा नहीं होता।भारत हमेशा हिंदुओं की भूमि थी, लेकिन यहां पर मुस्लिमों को मस्जिद बनाने की इजाजत दी गई।

AIMPLB ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

AIMPLB ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पत्र साझा करते हुए लिखा कि दिल्ली और पटना में हुए विरोध प्रदर्शनों से बीजेपी की सहयोगी पार्टियों में हलचल मच गई है। 29 मार्च को विजयवाड़ा में भी एक बड़ा प्रदर्शन होगा।वक्फ संशोधन बिल 2025 एक साजिश है, जिसका उद्देश्य मुसलमानों को उनकी मस्जिदों, ईदगाहों, मदरसों, दरगाहों और कब्रिस्तानों से बेदखल करना है।

वक्फ संशोधन बिल 2025 क्या है?

यह बिल वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार को अधिक अधिकार देने की बात करता है। इसका उद्देश्य सरकारी नियंत्रण को मजबूत करना और विवादित संपत्तियों का निपटारा करना है। हालांकि, मुस्लिम संगठनों का मानना है कि यह बिल समुदाय की धार्मिक संपत्तियों को छीनने का एक प्रयास है।

यह भी पढ़ें: सेंट्रल जेल में मुस्लिम कैदियों को झटका, कांग्रेस MLA आरिफ मसूद ने लिखा DG को पत्र

यह भी पढ़ें: दुनिया के सबसे महफूज देश में मुस्लिम देशों का दबदबा, ये पहले नंबर पर

राजनीतिक दल बिल पर दो मत

बीजेपी का पक्ष सरकार का कहना है कि वक्फ संपत्तियों पर पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है। यह बिल केवल अनियमितताओं को रोकने के लिए लाया गया है। इससे गरीब मुस्लिमों को अधिक लाभ मिलेगा। वहीं विपक्षी दलों का कहना है कि यह मुस्लिम समाज के अधिकारों का हनन है। कांग्रेस और AIMIM जैसे दल इसे राजनीतिक हथियार के रूप में देख रहे हैं। मुस्लिम समुदाय में असुरक्षा की भावना पैदा की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सौगात-ए-मोदी : ईद पर बीजेपी 32 लाख मुसलमानों को बांटेगी किट, क्या है प्लान?

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु विधानसभा में वक्फ बिल के खिलाफ प्रस्ताव पारित, स्टालिन बोले- केंद्र इसे वापस ले

Tags:
  • MP News
  • BJP
  • घर में ही होगी जुमे की नमाज
  • नमाज
  • All India Muslim Personal Law Board
  • Rameshwar Sharma
  • ईद की नमाज
  • रमजान
  • ईद-उल-फितर
  • ईद की तैयारी
  • रमजान विशेष नमाज
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल