पांच महीने से फरार घोटालेबाज जनजातीय विभाग का तत्कालीन सहायक आयुक्त होटल में कर रहा था ऐश और पहुंच गई पुलिस

Sandeep Kumar | Published:
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-28T194019.485
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-28T194019.485

डिंडौरी पुलिस करीब पांच महीने से फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए सिवनी एवं शहडोल जिले में स्थित उनके गृहग्राम में दबिश दे रही थी लेकिन आरोपी अधिकारी पुलिस को लगातार चकमा दे रहे थे।

मध्य प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य डिंडौरी जिले में जनजातीय विभाग के तत्कालीन सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके ( Amar Singh Uike ) को डिंडौरी पुलिस ने भोपाल के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया है। छात्रवृत्ति की करोड़ों रुपए की राशि के गबन के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई थी। FIR दर्ज होने के बाद वह 5 महीनों से फरार चल रहा था।

ढाई करोड़ रुपए का घोटालेबाज

दरअसल साल 2019 -21 के दौरान डिंडौरी में सहायक आयुक्त रहते अमर सिंह उइके ने 2 करोड़ 59 लाख से अधिक छात्रवृत्ति घोटाले को अंजाम दिया था। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर जिला स्तर की टीम ने मामले की जांच कर इस घोटाले का पर्दाफाश किया था जिसके बाद लोकायुक्त ने मामले में संज्ञान लिया और तब कहीं जाकर सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके के खिलाफ 21 फरवरी 2024 को सिटी कोतवाली डिंडौरी में FIR दर्ज़ कराई गई थी।

भोपाल होटल से हुई गिरफ्तारी

सिटी कोतवाली पुलिस ने जैसे ही सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके के खिलाफ मामला दर्ज़ किया उधर सिवनी जिले में पदस्थ जनजातीय विभाग के सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके दफ्तर छोड़कर फरार हो गये थे।

डिंडौरी पुलिस करीब पांच महीने से फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए सिवनी एवं शहडोल जिले में स्थित उनके गृहग्राम में दबिश दे रही थी लेकिन आरोपी अधिकारी पुलिस को लगातार चकमा दे रहे थे। साथ ही पुलिस आरोपी की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में भी जुटी हुई थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह सिटी कोतवाली डिंडौरी पुलिस ने भोपाल स्थित एक होटल से फरार चल रहे आरोपी को आख़िरकार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी अधिकारी को अपने साथ लेकर डिंडौरी पहुंच गई है।

छात्रवृत्ति योजना की राशि में घोटाला का है आरोप

जनजातीय विभाग के सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके पर डिंडौरी जिले में पदस्थ रहने के दौरान छात्रवृत्ति योजना में पांच करोड़ 2 करोड़ 59 रुपये से भी अधिक राशि का घोटाला करने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत सरकारी राशि में गबन करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज़ किया था और जब डिंडौरी पुलिस ने FIR दर्ज़ किया था। उस वक्त आरोपी अधिकारी अमर सिंह उइके सिवनी जिले में पदस्थ थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr
sandeep mishr


Tags:
  • ढाई करोड़ रुपए का घोटालेबाज
  • डिंडौरी का तत्कालीन सहायक आयुक्त
  • जनजातीय विभाग का सहायक आयुक्त
  • अमर सिंह उइके
  • भोपाल के एक होटल से गिरफ्तार
  • Amar Singh Uike
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर