Amarnath Yatra 2024 : MP Online पर आज से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

Sandeep Kumar | Apr 15, 2024, 07:56 IST
Share
PIC
PIC

इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी। 50 दिन की इस यात्रा के लिए पंजीकरण आज 15 अप्रैल यानी सोमवार से शुरू हो रहा है। यात्रा 19 अगस्त 2024 को समाप्त होगी। जो भी श्रद्धालु इस यात्रा पर जाना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं।

BHOPAL. अमरनाथ यात्रा इस बार 29 जून से शुरू होगी। इसके लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ( Registration ) शुरू होंगे। भक्त एमपी ऑनलाइन ( MP Online ) सेंटर पर जाकर यात्रा का रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालु फिलहाल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवा रहे हैं। फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए इंदौर के 16 सरकारी डॉक्टर्स को अधिकृत किया है। पहले 3 ही थे। 13 से 70 वर्ष की आयु वर्ग वालों को अमरनाथ यात्रा के लिए अनुमति रहेगी।

ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव : बीजेपी का घोषणा पत्र जारी , सलमान खान के घर पर फायरिंग

इस अधिकारिक वेबसाइट पर करवा सकेंगे पंजीकरण

इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होकर आगामी 50 दिनों तक चलेगी। इस यात्रा के लिए पंजीकरण ( Registration ) आज 15 अप्रैल 2024 से शुरू होगा। यात्रा 19 अगस्त को सावन पूर्णिमा को खत्म होगी। जो भी श्रद्धालु इस यात्रा पर जाना चाहते हैं वो आधिकारिक वेबसाइट https://jksasb.nic.inपर पंजीकरण करा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़िए...स्टूडेंट ने लिख डाला ऐसा निबंध कि आंसर शीट इंटरनेट पर हो गई वायरल, जानें क्या है पूरा मामला

कहां बनेंगे फिटनेस सर्टिफिकेट ?

जिला अस्पताल के अलावा सीएच संयोगितागंज, मल्हारगंज, हुकमचंद, मांगीलाल चूरिया अस्पताल। इसके अलावा महू, देपालपुर, सांवेर, हातोद व मानपुर में पदस्थ डॉक्टरों को भी अ​निवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनाने के लिए अधिकृत किया है।

ये खबर भी पढ़िए...पूजा करते Digvijay Singh की फोटो वायरल, CM Mohan Yadav ने कसा तंज

कहां है अमरनाथ ?

अमरनाथ मंदिर को हिंदुओं के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है और इसके साथ कई किंवदंतियां जुड़ी हुई हैं। इस मंदिर को 51 शक्तिपीठों ( वे स्थान जहां देवी सती के शरीर के अंग गिरे थे ) में रखा गया हैं। साथ ही इसे उस स्थान के रूप में भी वर्णित करते हैं जहां भगवान शिव ने देवी पार्वती को जीवन और अनंत काल का रहस्य सुनाया था। इस मंदिर का अधिकांश भाग सालों भर बर्फ से घिरा रहता है। गर्मी के मौसम में मंदिर को बहुत कम समय के लिए खोला जाता है।

ये खबर भी पढ़िए...BJP के कोषाध्यक्ष रहे रमेश गर्ग BSP के टिकट पर मुरैना से लड़ेंगे चुनाव

विभाग को 20 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त होने का अनुमान

अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा अधिकृत डॉक्टरों की सूची में श्रद्धालुओं के प्रमाण पत्र जारी करने के लिए मात्र तीन डॉक्टरों को अधिकृत किया गया था। डॉ. ईरा जोशी, डॉ. राजकुमार सांवलिया और डॉ. संतोष कुमार वर्मा ही अधिकृत थे। इस पर सिविल सर्जन ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अधिक संख्या में डॉक्टरों को इसके लिए अधिकृत करने का अनुरोध किया था। साथ ही प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत करने के लिए 16 और डॉक्टरों की सूची भी संलग्न की थी। विभाग को यात्रा के चार महीनों में प्रमाण पत्र के लिए श्रद्धालुओं के 20 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं।

Tags:
  • अमरनाथ यात्रा
  • Online
  • registration
  • भक्त एमपी ऑनलाइन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि