कांग्रेस में भागमभाग के बीच बोले कमलनाथ, जहां जिसकी मर्जी हो चला जाए

Sandeep Kumar | Mar 11, 2024, 14:06 IST
Share
PIC
छिंदवाड़ा दौरे पर हैं पूर्व सीएम कमलनाथ

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 5 दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। यहां पर मीडिया से रुबरु हुए कमलनाथ ने कांग्रेस में मची भगदड़ को लेकर बड़ा बयान दिया है...

BHOPAL. कांग्रेस ( Congress ) ने मध्य प्रदेश की एक भी लोकसभा सीट ( Lok sabha seat ) पर प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि कांग्रेस एमपी में कुछ दिग्गज नेताओं को लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है। इन चर्चाओं के बीच छिंदवाड़ा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ( Kamalnath ) ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया से रुबरु हुए कमलनाथ ने कहा है कि वह छिंदवाड़ा ( Chhindwara ) किसी भी हालत में नहीं छोड़ेंगे, साथ ही कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी ( Suresh Pachauri ) सहित अन्य नेताओं के बीजेपी ( BJP ) में जाने के सवाल पर कमलनाथ बोले, जिसकी जहां मर्जी हो जाए। आपको बता दें कि कमलनाथ ने अपने सांसद बेटे नकुलनाथ के साथ छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में तूफानी दौरे शुरू कर दिए हैं। पिता पुत्र 11 से 15 मार्च तक जनसभाओं और कार्यकर्ता सम्मेलनों में शामिल होंगे।

ये खबर भी पढ़िए..इंदौर विकास प्राधिकरण : IDA के स्टेडियम टेंडर में एक लाइन से कर दिया 250 करोड़ का खेल

पांच दिन छिंदवाड़ा में रहेंगे कमलनाथ

इस बीच कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट करते हुए लिखा 'अपनों के बीच छिन्दवाड़ा पहुंचा हूं। छिन्दवाड़ा की जनता ने हमेशा मुझे जो प्यार, विश्वास और समर्थन दिया है उसकी कभी कोई तुलना नहीं हो सकती। कमलनाथ की इस पोस्ट के भी कई सिसायी मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें कि छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के वर्तमान सांसद और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ही अब तक सबसे अहम दावेदार माने जा रहे हैं। नकुलनाथ छिंदवाड़ा से खुद के चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर चुके हैं। लेकिन कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में उनके नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़िए...कांग्रेस के पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे और शिवदयाल बागरी ने ज्वाइन की BJP, दीपक जोशी पर अभी मामला अटका

बीजेपी में जाने की थीं अटकलें

पिछले दिनों कांग्रेस नेता कमलनाथ के भविष्य के कदम को लेकर काफी अटकलें थीं, हालांकि उनके सहयोगियों और दिग्विजय सिंह जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कई बार आश्वासन दिया कि कमलनाथ की BJP में शामिल होने की कोई योजना नहीं है। कमलनाथ ने भी कहा कि उनके BJP में जाने की अटकलें मीडिया की उपज थी, क्योंकि उन्होंने कभी ऐसा बयान नहीं दिया।

ये खबर भी पढ़िए..संत हिरदाराम नगर में बनेगा वंदे भारत एक्सप्रेस का मेंटेनेंस हब, कल PM MODI करेंगे शिलान्यास

BJP के रडार पर है छिंदवाड़ा

उधर, बीजेपी मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। सूबे की 29 लोकसभा सीटों में से बीजेपी के पास 28 सीटें हैं जबकि इकलौती छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ का कब्जा बरकरार है। अब पार्टी का केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व हर हाल में सीट जीतना चाहता है। प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा के लगातार दौरे कर अपना लक्ष्य बता चुके हैं।

ये खबर भी पढ़िए..MPPSC MAINS 2023 आज से, 22 केंद्रों पर 6662 उम्मीदवार होंगे शामिल

Tags:
  • CONGRESS
  • Chhindwara
  • बीजेपी
  • kamalnath
  • नकुलनाथ
  • Suresh Pachauri
  • Loksabha seat
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज