CM Helpline की शिकायत से नाराज Tehsildar ने Couple से की मारपीट

Jitendra Shrivastava | Published:
Share
thesootr
शिकायत से नाराज तहसीलदार ने दंपति से की मारपीट।

मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाल ही में सीएम हेल्पलाइन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया था और वहीं से कुछ शिकायतकर्ताओं से भी बात की थी। वहीं दंपति के साथ मारपीट वाले इस मामले को देखकर लगता है कि सीएम के निरीक्षण का असर अफसरों पर नहीं हो रहा है।

नील तिवारी, JABALPUR. राशन कार्ड बनवाने तहसील कार्यालय पहुंची महिला और उसके पति के साथ अभद्रता और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति-पत्नी ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद तहसीलदार ( Tehsildar ) उनसे नाराज हो गए थे और कार्यालय पहुंचने पर तहसीलदार रविंद्र पटेल ने उन दोनों के साथ अभद्रता की और उनके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल भी तोड़ दिया।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज की थी Tehsildar की शिकायत


रामखिरिया ग्राम निवासी पति-पत्नी बालकृष्ण और पूजा बर्मन अपने डेढ़ वर्षीय बच्चे को लेकर शाहपुरा तहसील कार्यालय पहुंचे थे, जहां उन्होंने राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया था। पिछले 4 साल से दिए गए आवेदन के बाद भी उनका राशन कार्ड न बनने के कारण उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की थी। पीड़ित पति और पत्नी ने आरोप लगाया कि इस शिकायत के कारण ही तहसीलदार उनसे नाराज हो गए। कार्यालय पहुंचने पर तहसीलदार रविंद्र पटेल ने उन दोनों के साथ अभद्रता की और पत्नी के साथ मारपीट करते हुए मोबाइल तक तोड़ दिया। इस मामले की शिकायत महिला के द्वारा शाहपुरा थाना पुलिस को दी गई है जिसमें पुलिस जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें...

नायब तहसीलदार के कामों की रेट लिस्ट, जारोलिया की किसानों ने की शिकायत

इंदौर लोकसभा टिकट के दावेदार चावड़ा, खरे संसाधन जुटाने वाली कमेटी में

jyotiraditya scindia प्लान बनाते रहे, केपी यादव ने कर दिया उद्घाटन

MP में गंभीर मरीजों को एयर लिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाने के एयर एंबुलेंस जून से

सीएम खुद कर रहे निगरानी, अधिकारी कर रहे मनमानी


हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा सीएम हेल्पलाइन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया और कुछ शिकायतकर्ताओं से भी बात की थी, लेकिन मुख्यमंत्री के निरीक्षण का भी असर अधिकारियों पर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा। जबलपुर से पहले भी इसी तरह का एक मामला सामने आ चुका है जिसमें सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद पटवारी ने शिकायतकर्ता से गाली गलौज करते हुए उसे धमकी तक दे दी थी। अब तहसीलदार के मारपीट करने का मामला प्रकाश में आने के बाद सीएम हेल्पलाइन को कम करने के लिए अधिकारियों के द्वारा अपनाए जा रहे हथकंडे साफ नजर आने लगे हैं।

वीडियो बनाने को लेकर हुआ विवादः तहसीलदार


शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी तहसीलदार रविंद्र सिंह के द्वारा शाहपुर थाने को जांच के दौरान बताया गया की पूजा बर्मन नामक महिला उनके कार्यालय में पहुंचकर वीडियो बना रही थी जिससे यह सारा विवाद शुरू हुआ। हालांकि, कार्यालय में वीडियो बनाना कौन सा अपराध था यह तो तहसीलदार साहब ही बता सकते हैं।

जांच के बाद की जाएगी कार्यवाही


इस पूरे मामले पर जबलपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि इस मामले की लिखित शिकायत प्राप्त होने के बाद शाहपुरा थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।

Tags:
  • तहसीलदार
  • Tehsildar
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर