अनूपपुर डीएफओ ने गलत समझा विभागीय आदेश, कर डाले दो दर्जन डिमोशन, मचा हड़कंप
Ravi Awasthi | Nov 11, 2025, 21:22 IST
Photograph: (thesootr)
अनूपपुर के डीएफओ विपिन पटेल ने वन मुख्यालय के आदेश का गलत अर्थ निकाला। उन्होंने कार्यवाहक प्रभार पर रोक को डिमोशन समझा। इसके बाद उन्होंने दो दर्जन कर्मचारियों को पुराने पदों पर भेजने का आदेश दिया।
BHOPAL. वन मुख्यालय के आदेश का गलत अर्थ निकालना अनूपपुर के डीएफओ को भारी पड़ गया। उन्होंने कार्यवाहक प्रभार पर रोक के निर्देश को डिमोशन समझ लिया। दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों को उनके पुराने पदों पर भेजने का आदेश जारी कर दिया।
डिमोशन आदेश सामने आते ही वन मंडल में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने विरोध जताया तो वरिष्ठ अधिकारियों ने डीएफओ विपिन पटेल को फटकार लगाई। इसके बाद उन्हें आदेश वापस लेना पड़ा।
मध्य प्रदेश सरकार ने सभी विभागों में वरिष्ठ पदों पर कार्यवाहक प्रभार देने पर रोक लगाई है। यह आदेश पिछले महीने जारी किया गया था। वन मुख्यालय ने इसे सर्कल के मुख्य वन संरक्षकों को भेजा है।
![2717ad2b-224]()
ये भी पढ़ें...लाड़ली बहना योजना: सीएम मोहन यादव सिवनी से डालेंगे खातों में 1500 रुपए, करेंगे ‘सुभद्रा योजना’ की शुरुआत
शहडोल मुख्य वन संरक्षक कार्यालय से आदेश अनूपपुर वन मंडल पहुंचा। यहां डीएफओ विपिन पटेल पदस्थ हैं। उन्होंने आदेश को सही से नहीं पढ़ा। साथ ही पहले से उच्च प्रभार पाने वाले अधिकारियों को पुराने पदों पर काम करने का आदेश दे दिया। डीएफओ को ऐसा आदेश जारी करने का अधिकार नहीं था।
ये भी पढ़ें...यूनियन कार्बाइड के वकील ने कोर्ट में सीबीआई के आरोप पत्र को बताया दुर्भावनापूर्ण
डीएफओ के आदेश से उच्च पदों के प्रभार पाए दो दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों का डिमोशन हुआ। इससे एक दशक से पदोन्नति से वंचित कर्मचारी भड़क गए।
मप्र कर्मचारी मंच के प्रदेशाध्यक्ष अशोक पांडे और अन्य नेताओं ने डीएफओ के आदेश पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि वन मंडल अधिकारी को ऐसा आदेश देने का अधिकार नहीं है। अफसर तानाशाही रवैया अपना रहे हैं, जैसा कि अनूपपुर डीएफओ के आदेश से साबित होता है।
ये भी पढ़ें...सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, हस्ताक्षर अभियान के जरिए डीए और एरियर्स लेने की कोशिश
सूत्रों के मुताबिक, अनूपपुर वन मंडल में डीएफओ पटेल को उक्त गलत आदेश जारी करने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद, डीएफओ ने अपने आदेश को वापस ले लिया।
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (12 नवंबर): मध्यप्रदेश सहित देश के अधिकतर भागों में बारिश, धुंध और ठंड का असर
इस संबंध में विभागीय स्थापना शाखा एपीसीसीएफ कोमलिका के.मोहंता ने बताया कि डीएफओ मुख्यालय के आदेश को ठीक से समझ नहीं सके। इसके चलते भ्रम की स्थिति पैदा हुई। मोहंता ने कहा कि अनूपपुर वन मंडल डीएफओ के उक्त आदेश को निरस्त कर दिया गया है।
डिमोशन आदेश सामने आते ही वन मंडल में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने विरोध जताया तो वरिष्ठ अधिकारियों ने डीएफओ विपिन पटेल को फटकार लगाई। इसके बाद उन्हें आदेश वापस लेना पड़ा।
मध्य प्रदेश सरकार ने सभी विभागों में वरिष्ठ पदों पर कार्यवाहक प्रभार देने पर रोक लगाई है। यह आदेश पिछले महीने जारी किया गया था। वन मुख्यालय ने इसे सर्कल के मुख्य वन संरक्षकों को भेजा है।
2717ad2b-224
ये भी पढ़ें...लाड़ली बहना योजना: सीएम मोहन यादव सिवनी से डालेंगे खातों में 1500 रुपए, करेंगे ‘सुभद्रा योजना’ की शुरुआत
डीएफओ ने कर डाली आदेश की गलत व्याख्या
ये भी पढ़ें...यूनियन कार्बाइड के वकील ने कोर्ट में सीबीआई के आरोप पत्र को बताया दुर्भावनापूर्ण
25 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी हुए डिमोट
अफसर तानाशाही पर उतारू: पांडे
ये भी पढ़ें...सरकार के खिलाफ कर्मचारियों का बड़ा आंदोलन, हस्ताक्षर अभियान के जरिए डीए और एरियर्स लेने की कोशिश
फटकार के बाद वापस लिया आदेश
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (12 नवंबर): मध्यप्रदेश सहित देश के अधिकतर भागों में बारिश, धुंध और ठंड का असर
डीएफओ का आदेश निरस्त: एपीसीसीएफ
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman