MPPSC में 2 नए सदस्य डॉ. HS मरकाम और डॉ. कोष्ठी की नियुक्ति को मंजूरी
Rahul Garhwal | Published:
Approval of appointment of 2 new members in MPPSC
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में 2 पदों पर सदस्यों की मंजूरी मध्यप्रदेश कैबिनेट ने दे दी है। डॉ. एचएस मरकाम और डॉ. नरेंद्र कुमार कोष्ठी नए सदस्य होंगे। दोनों जबलपुर के हैं। राज्यपाल इनकी नियुक्ति के आदेश जारी करेंगे।
संजय गुप्ता, INDORE. MPPSC (मप्र लोक सेवा आयोग) में लंबे समय से खाली पड़े 2 पदों पर सदस्यों की नियुक्ति की औपचारिक मंजूरी मंगलवार को कैबिनेट से हो गई है। इसमें जबलपुर मेडिकल कॉलेज के सहायक प्राध्यापक दंतरोग डॉ. एचएस मरकाम (Dr. HS Markam) और सहायक प्राध्यापक अर्थशास्त्र महाकौशल कला और वाणिज्य महाविद्यालय जबलपुर के डॉ. नरेंद्र कुमार कोष्ठी (Dr. Narendra Kumar Kosthi) हैं। अब राज्यपाल द्वारा इनकी नियुक्ति के आदेश जारी होंगे।
आयोग लंबे समय से केवल 3 सदस्यों से ही चल रहा है। चेयरमैन डॉ. राजेश लाल मेहरा के साथ ही 2 अन्य सदस्य चंद्रशेखर रायकवार और डॉ. कृष्णकांत शर्मा हैं। आयोग में चेयरमैन सहित कुल 5 सदस्य होते हैं। हालांकि आयोग में कम सदस्य होने के बाद भी अध्यक्ष डॉक्टर मेहरा के नेतृत्व में सुबह से लेकर शाम तक हर दिन लगातार इंटरव्यू लिए गए। इसके चलते काम सदस्य होने के बाद भी अध्यक्ष और दोनों सदस्यों की सुबह से लेकर रात-दिन की मेहनत से इंटरव्यू लगातार चलते रहे और इस दौरान लगातार भर्ती हुईं।
आयोग में नियमानुसार भर्ती इंटरव्यू के लिए विशेषज्ञ पैनल में आयोग के एक सदस्य की उपस्थिति जरूरी होती है। अभी 3 ही सदस्य होने के चलते इंटरव्यू के लिए 3 ही बोर्ड बन पाते हैं और दिनभर में 40-50 इंटरव्यू हो पाते हैं, लेकिन अब 5 सदस्य होने से 5 बोर्ड बनेंगे और हर दिन 70 से ज्यादा इंटरव्यू आयोग में हो सकेंगे। इससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी और इंटरव्यू कराने की रफ्तार करीब दोगुनी हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए..
UPSC ने नियम बदले, 10 दिन से पुरानी फोटो नहीं, जॉइनिंग तक एक लुक जरूरी
अभी केवल 3 सदस्यों से ही चल रहा था आयोग

इंटरव्यू में आएगी तेजी
आयोग में नियमानुसार भर्ती इंटरव्यू के लिए विशेषज्ञ पैनल में आयोग के एक सदस्य की उपस्थिति जरूरी होती है। अभी 3 ही सदस्य होने के चलते इंटरव्यू के लिए 3 ही बोर्ड बन पाते हैं और दिनभर में 40-50 इंटरव्यू हो पाते हैं, लेकिन अब 5 सदस्य होने से 5 बोर्ड बनेंगे और हर दिन 70 से ज्यादा इंटरव्यू आयोग में हो सकेंगे। इससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी और इंटरव्यू कराने की रफ्तार करीब दोगुनी हो जाएगी।
ये खबर भी पढ़िए..
UPSC ने नियम बदले, 10 दिन से पुरानी फोटो नहीं, जॉइनिंग तक एक लुक जरूरी
आने वाले समय में इतने इंटरव्यू होना है
- अभी मार्च में एडीपीओ के इंटरव्यू हैं, जो 1 साल से अटके हुए थे।
- अप्रैल-मई में राज्य सेवा परीक्षा 2021 के इंटरव्यू हैं।
- स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा 2022 के इंटरव्यू होना है।
- राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के इंटरव्यू भी शेड्यूल में हैं।
- राज्य सेवा परीक्षा 2022 और 2023 के भी इंटरव्यू होना है।
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari