भिंड से BJP MLA नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पेशी पर नहीं पहुंचे थे विधायक, जानें पूरा मामला
Vikram Jain | Dec 28, 2023, 24:00 IST
भिंड से BJP MLA नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पेशी पर नहीं पहुंचे थे विधायक, जानें पूरा मामला
दलित उत्पीड़न के मामले में ग्वालियर एमपी एमएलए कोर्ट ने भिंड से बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
GWALIOR. भिंड से बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ ग्वालियर जिला एवं सत्र न्यायालय की एमपी एमएलए कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। विधायक के कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर यह वारंट जारी किया गया है। विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद हड़कंप मच गया है। बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायक नरेंद्र सिंह के खिलाफ भिंड के देहात थाने में दलित व्यक्ति को बंधक बनाकर मारपीट करने और जातिगत टिप्पणी करने के मामले में केस दर्ज है।
कोर्ट में उपस्थित नहीं होने पर वारंट जारी
दलित उत्पीड़न के मामले में भिंड देहात थाने में नरेंद्र सिंह कुशवाह और केशव देसाई समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। अब यह मामला ग्वालियर की एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा है। इस मामले में विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह को बुधवार को कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। वहीं गोहद से कांग्रेस विधायक केशव देसाई कोर्ट में पेश हुए। जिसके बाद कोर्ट ने नरेंद्र सिंह कुशवाह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने ग्वालियर और भिंड के पुलिस अधीक्षक को नरेंद्र सिंह कुशवाह को कोर्ट में पेश करने के लिए निर्देशित किया है। मामले में अगली सुनवाई 8 जनवरी को तय की गई है।
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला 2015 में भिंड में जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव का है। इस चुनाव में दलित समुदाय से आने वाले बाबूराम जामौर भी सदस्य के रूप में वार्ड नबंर छह जवासा से अपना नामांकन दाखिल करना चाह रहे थे। वहीं इस वार्ड से भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह की पत्नी मिथलेश कुशवाह अपना नामांकन दाखिल करने की तैयारी में थीं। इसी बात को लेकर नरेंद्र सिंह कुशवाह ने गोहद विधायक केशव देसाई और उनके समर्थकों ने बाबूराम जामौर को बीच बाजार से अगवा कर लिया और जंगल में ले जाकर उनके साथ जमकर मारपीट की उनका अपमान भी किया गया। चुनावी रंजिश के चलते बाबूलाल को अगवा करके धमकाया गया।
दोनों विधायकों समेत 4 आरोपियों के खिलाफ दर्ज है केस
इस मामले में पुलिस ने नरेंद्र सिंह कुशवाह, केशव देसाई सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न अवैध निरोध में रखने और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया था। यह मामला एमपी एमएलए कोर्ट में लंबे अरसे से विचाराधीन है। न्यायालय ने पहले में भी आरोपियों को अपने बयान दर्ज करने के लिए निर्देशित किया था।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman