भूमाफिया अरूण डागरिया के बेटे आदित्य उलझे, अवैध कॉलोनी काटने का केस, प्रशासन ने लगाई रोक
Sanjay Gupta | Aug 10, 2025, 22:53 IST
Photograph: (thesootr)
भूमाफिया अरूण डागरिया के बेटे आदित्य डागरिया पर अवैध कॉलोनी काटने का आरोप लगा है। जिला प्रशासन ने शिकायतों के आधार पर केस दर्ज कर उन्हें और अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी किए हैं।
भूमाफिया अरूण डागरिया के बाद अब उनके बिल्डर बेदे आदित्य डागरिया भी उलझ गए हैं। जिला प्रशासन ने विविध शिकायतों के आधार पर अवैध कॉलोनी काटने का केस दर्ज कर उन्हें व अन्य पक्षकारों को नोटिस दिए हैं। साथ ही जिला प्रशासन ने इन सर्वे नंबर पर जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी है। इसके लिए पंजीयन विभाग को पत्र जारी हो गया है।
![01dcaa49-f1c]()
जून- जुलाई माह में जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर आशीष सिंह के पास तनीषा बिल्डकान द्वारा हातोद तहसील के गांव सगवाल में प्लाट की बिक्री करने के बाद भी कब्जा नहीं देने, यदि कब्जा है तो उसकी फेंसिंग उखाड़़कर बाउंसर द्वारा कब्जा कराने, अनुबंध के बाद भी जमीन नहीं देने जैसी कई शिकायतें आई। इसमें तनीषा बिल्डकान के डायरेक्टर सोवन नांदेल पिता मदनलाल नाांदेल निवासी सलूजा हाउस कालानी नगर एरोड्रम रोड इंदौर की शिकायतें हुई। जिनके द्वारा हाईवे सिटी काटी गई।
ये भी पढ़ें...सोने के बंगले वाले बिल्डर अनूप अग्रवाल की हाईवे कंपनी के IPO को मिली बंपर ओपनिंग, 220 गुना सब्सक्राइब
ये भी पढ़ें...बिल्डर अरविंद डोसी और बीजेपी युवा मोर्चा महामंत्री धीरज ठाकुर में हुआ समझौता, थाने में दिया राजीनामा पत्र
कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर आईएएस गौरव बैनल द्वारा इसकी कॉलोनी सेल के साथ ही संबंधित एसडीएम, तहसीलदार को आदेश देकर इसकी जांच कराई गई। जांच में आया कि सर्वे नंबर 339 के कई बटांकन है और यह तनीषा बिल्डकान के साथ ही मेसर्स पार्थव रियल एसटेट के नाम पर भी है जिसमें डायरेक्टर नितिन पालीवाल पिता दिनेश पालीवाल निवाईस ई 4/221 अरेरा कॉलोनी भोपाल के साथ ही आदित्य पिता अरूण डागरिया, निवासी 201 ओमेक्स सिटी मायाखे़ड़ी भी है। इसके साथ ही जमीन के बटांकन लालकुंवर बाई, शिवकुमार के नाम पर भी है। जानकारी के अनुसार पालीवाल और डागरिया रिश्तेदार है। नितिन आदित्य का मामा लगता है, यानी दोनों मामा-भांजा है।
ये भी पढ़ें...रेरा का आदेश : बिल्डर और जमीन मालिक के बीच विवाद हो, तो घर खरीदने वाले नहीं होंगे प्रभावित
जांच में यह आया कि यहां बाउंड्रीवाल बनी है, मुरम, पत्थर डालकर कच्ची सड़क बनाई गई है। इन बटांकन नंबर सर्वे नंबर 339/2/2, 339/2/1, 339/2/2, 339/1/1.339/1/2 हाईवे सिटी ग्राम सगवाल हातोद के हैं। जांच में आया कि अप्रैल 2016 में एक टीएंडसीपी पास हुई थी लेकिन इसमें किसी तरह की विकास मंजूरी नहीं ली गई। प्रारंभिक जांच में मामला अवैध कॉलोनी का सामने आया। यहां पर 6 रजिस्ट्री भी की गई है और इसमें कोई रेरा नंबर भी नहीं है। साथ ही प्लाट काटकर 12 के अनुबंध करके राशि भी ली गई है। इस जांच के बाद जिन-जिन के नाम पर यह जमीन है इसमें तनिषा बिल्डकान, पार्थव रियल की ओर से नितिन पालीवाल व आदित्य डागरिया. लालकुंवर भाई, शिवकुमार व अन्य को नोटिस दिए गए हैं। साथ ही अवैध कॉलोनी का केस अपर कलेक्टर कोर्ट में दर्ज करते हुए, पंजीयन विभाग में इस जमीन पर किसी तरह की खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
01dcaa49-f1c
यह है मामला
ये भी पढ़ें...सोने के बंगले वाले बिल्डर अनूप अग्रवाल की हाईवे कंपनी के IPO को मिली बंपर ओपनिंग, 220 गुना सब्सक्राइब
ये भी पढ़ें...बिल्डर अरविंद डोसी और बीजेपी युवा मोर्चा महामंत्री धीरज ठाकुर में हुआ समझौता, थाने में दिया राजीनामा पत्र
जब जांच की तो इसमें पालीवाल, डागरिया भी निकले
ये भी पढ़ें...रेरा का आदेश : बिल्डर और जमीन मालिक के बीच विवाद हो, तो घर खरीदने वाले नहीं होंगे प्रभावित
जमीन के सर्वे नंबर पर लगी रोक
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman