कांग्रेस के पूर्व शहराध्यक्ष पंडित शुक्ला के पोते और पूर्व पार्षद के पुत्र आर्यमन ने महिला सफाई कर्मी का तोड़ा हाथ, जातिसूचक शब्द कहे, FIR दर्ज
Sanjay Gupta | Aug 21, 2024, 17:08 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-21T165244.053
महिला सफाई कर्मी मीरा डागर ने अपने पुत्र हर्ष डागर के साथ एरोड्रम थाने में जाकर यह शिकायत कराई। इसमें कहा गया कि वह राजमोहल्ला वार्ड 6 इंदौर में शासकीय सफाई कर्मी के पद पर है। मेरा बेटा हर्ष भी रोज सफाई में मदद के लिए मेरे साथ रहता है।
INDORE. कांग्रेस के पूर्व शहराध्यक्ष और वरिष्ठ नेता पंडित कृपाशंकर शुक्ला के पोते और पूर्व पार्षद अतुल शुक्ला (निधन हो चुका है) और सोनिया शुक्ला (यह भी पार्षद रही है) के पुत्र आर्यमन शुक्ला पर नगर निगम ने एफआईआर करा दी है। आर्यमन पर महिल सफाई कर्मी के साथ मारपीट करने और हाथ तोड़ने का आरोप है। साथ ही उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे।
आर्यमन पर शासकीय काम में बाधा की धारा बीएनएस 132, 121(1) के साथ ही एसटीएसी एक्ट की धारा भी लगाई गई है।
![gdhdhh]()
महिला सफाई कर्मी मीरा डागर ने अपने पुत्र हर्ष डागर के साथ एरोड्रम थाने में जाकर यह शिकायत कराई। इसमें कहा गया कि वह राजमोहल्ला वार्ड 6 इंदौर में शासकीय सफाई कर्मी के पद पर है। मेरा बेटा हर्ष भी रोज सफाई में मदद के लिए मेरे साथ रहता है। मैं और बेटा महावीर कृपा एवेन्यू में मोटरसाइकल से गए थे, और पास में बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद सोनिया शुक्ला के मकान के सामने गली में सफाई कर रहे थे। तभी सोनिया के बेटे आर्यमन शुक्ला ने कहा कि बाइक यहां से हटाओ, तुम मेहतर समाज के हो, तुम भंगी हो, नाली साफ करते हो, अपनी औकात में रहो। आर्यमन ने झाडू फिंकवा दी और काम में बाधा डाली। इसके बाद घर से डंडा लाकर मारा, बाद में दरोगा राकेस मेलाने और पवन जायसवाल ने आकर बीच बचाव किया।
![GFGG]()
![gggsgRGHh]()
मप्र में आदिवासी, अनुसूचित जाति वर्ग पर अत्याचार की खबर आने पर कांग्रेस लगातार हमलावर होत है। हाल ही में भंवरकुआं में आदिवासी युवक पर एक लिस्टेड गुंडे द्वारा मारपीट करने और जूते के लेस बंधवाने का मामला आया था। इस पर प्रदेश कांग्रेसाध्यक्ष जीतू पटवारी ने टिव्ट किया और जमकर कोसा था। अब इस मामले से खुद कांग्रेस घिर गई है।
गंभीर धाराओं में हुआ केस
gdhdhh
यह लिखा है FIR में
GFGG
gggsgRGHh
कांग्रेस पहले बीजेपी को घेर रही थी अब खुद घिरी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sanjay gupta
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA