महाकाल की भक्ति ने ऐसा बदला कि असद खान बन गया अथर्व त्यागी

Anjali Dwivedi | Dec 30, 2025, 12:27 IST
Share
asad khan adopted sanatan dharma
asad khan adopted sanatan dharma

सागर के असद खान ने वाराणसी में सनातन धर्म अपना लिया है। अब वह अथर्व त्यागी बन गए हैं। वाराणसी में 21 ब्राह्मणों ने उनका वैदिक विधि-विधान से शुद्धिकरण और पूजन कराया।

पांच प्वाइंट में समझें पूरा मामला

  • सागर जिले के असद खान ने काशी में सनातन धर्म को अपनाया और अपना नाम ‘अथर्व त्यागी’ रखा।
  • काशी के अस्सी घाट पर 21 ब्राह्मणों ने वैदिक विधि से उनका शुद्धिकरण किया।
  • महाकाल मंदिर में प्रवेश न मिलने के बाद असद ने सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया।
  • असद ने अपनी घर वापसी का शपथनामा 20 रुपए के स्टाम्प पेपर पर लिखा।
  • वे अब हिंदू रीति-रिवाजों से पूजा-पाठ करेंगे और महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे।
सागर न्यूज. मध्य प्रदेश के सागर जिले के असद खान ने काशी पहुंचकर सनातन धर्म अपना लिया है। असद पेशे से इंजीनियर हैं। काशी के अस्सी घाट पर गंगा नदी में नाव पर शुद्धिकरण और पूजा की गई। इस मौके पर 21 ब्राह्मण मौजूद थे। वैदिक विधि-विधान से उनका शुद्धिकरण और पूजन किया गया। इस दौरान असद का नामकरण कर उन्हें ‘अथर्व त्यागी’ नाम दिया गया।

असद खान से अथर्व त्यागी बनने के पीछे का कारण

अथर्व त्यागी ने कहा, मेरे दिल में सबसे बड़ा धक्का तब लगा। जब मैं अपने दोस्तों के साथ महाकाल मंदिर जा रहा था और हमें वहां अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद मेरे मन में आया कि ऐसा क्या किया जाए कि मुझे मंदिरों में प्रवेश मिले।
इसके बाद हमने काशी के ब्राह्मणों से मुलाकात की और आज हमने काशी की पवित्र धरती पर घर वापसी कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब मैं अपने नाम को भी सही कराऊंगा। अब हिंदू रीति रिवाज से पूजा पाठ करेंगे और अपने घर से अलग रहेंगे।

A Muslim youth from Sagar adopted Sanatan Dharma at Ganga Ghat. | सागर के असद  बने अथर्व त्यागी: काशी में अपनाया सनातन धर्म; बोले- बचपन से मंदिर जाना पसंद  था, अब खुलकर
A Muslim youth from Sagar adopted Sanatan Dharma at Ganga Ghat. | सागर के असद बने अथर्व त्यागी: काशी में अपनाया सनातन धर्म; बोले- बचपन से मंदिर जाना पसंद था, अब खुलकर

ये खबर भी पढ़ें...इंदौर में गंदे पानी से 150 बीमार, 1 की मौत, कई अस्पतालों में भर्ती, शिकायतों के बाद भी नहीं जागे अधिकारी

तिलक लगाकर किया सनातन धर्म स्वीकार

असद खान ने काशी पहुंचकर गंगा स्नान किया और फिर 21 ब्राह्मणों के आशीर्वाद से शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उनके बाल भी उतारे गए और तिलक लगाकर उन्हें हिंदू धर्म में शामिल किया गया।

अब असद खान का नया नाम 'अथर्व त्यागी' है। इसके बाद, उन्होंने 20 रुपए के स्टाम्प पेपर पर अपना शपथनामा भी लिखा है। जिसमें उन्होंने अपने धर्म परिवर्तन की पूरी जानकारी दी है।

ये खबर भी पढ़ें... सीएम मोहन का दिग्विजय को BJP में शामिल होने का प्रस्ताव, दिग्गी बोले...

सागर से काशी तक का सफर

अथर्व ने कहा कि उनका परिवार अभी भी मुस्लिम धर्म का पालन करता है, लेकिन उन्होंने अपनी आस्था के अनुसार हिंदू धर्म में घर वापसी का निर्णय लिया। बचपन से ही वे हिंदू मंदिरों में जाना पसंद करते थे। पर कभी-कभी अपनी मुस्लिम पहचान के कारण उन्हें मंदिरों में प्रवेश में असहजता का सामना करना पड़ा। अब उन्होंने खुद को बजरंग बली का भक्त बताया और अपनी आस्था के अनुसार जीवन जीने के लिए सनातन धर्म को अपनाया है।

A Muslim youth from Sagar adopted Sanatan Dharma at Ganga Ghat. | सागर के असद  बने अथर्व त्यागी: काशी में अपनाया सनातन धर्म; बोले- बचपन से मंदिर जाना पसंद  था, अब खुलकर
A Muslim youth from Sagar adopted Sanatan Dharma at Ganga Ghat. | सागर के असद बने अथर्व त्यागी: काशी में अपनाया सनातन धर्म; बोले- बचपन से मंदिर जाना पसंद था, अब खुलकर

ये खबर भी पढ़ें...MPPSC असि. प्रोफेसर रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी, करें डाउनलोड

शपथनामा में क्या कहा अथर्व ने

अथर्व ने अपने शपथनामे में लिखा, मैंने आज काशी में अस्सी घाट में आकर पंचगव्य स्नान ग्रहण किया और मुस्लिम से सनातन हिंदू धर्म ग्रहण किया। उन्होंने अपने संकल्प को पूरी आस्था के साथ दोहराया है। अब वह सनातन धर्म का पालन करेंगे और मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे।

whatsapp-image-2025-12-29-at-34921-pm-1_1767005248-907129
whatsapp-image-2025-12-29-at-34921-pm-1_1767005248-907129

ये खबर भी पढ़ें...Ladli Behna Yojana की राशि को तीन नहीं, पांच हजार तक ले जाएंगे - सीएम मोहन यादव

अब महाकाल मंदिर में करूंगा दर्शन

अथर्व ने कहा, अब मैं महाकाल मंदिर में बिना किसी परेशानी के दर्शन करूंगा। मैं अपनी आस्था के मुताबिक जीवन जीऊंगा और अपने धर्म के अनुसार पूजा-पाठ करूंगा।

Tags:
  • महाकाल मंदिर
  • मध्य प्रदेश
  • सनातन धर्म
  • धर्म परिवर्तन
  • सागर न्यूज
  • सागर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज