आसाराम के लिए खतरा बने लोगों को निशाना बनाने वाला अरेस्ट, MP समेत 6 राज्यों का था वॉन्टेड
Sourabh Bhatnagar | Mar 06, 2025, 09:11 IST
thesootr
गुजरात पुलिस की सूरत क्राइम ब्रांच ने 10 साल से फरार ताम्रध्वज उर्फ तामराज को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। वह बलात्कार के दोषी आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं का कट्टर समर्थक था।
गुजरात पुलिस ने आखिरकार 10 साल से फरार चल रहे ताम्रध्वज उर्फ तामराज को गिरफ्तार कर लिया है। ताम्रध्वज, बलात्कार के दोषी आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं का कट्टर अनुयायी रहा है। उस पर देशभर में गवाहों पर जानलेवा हमला करने, तेजाब फेंकने और हत्या करने जैसे गंभीर आरोप हैं। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का रहने वाला यह अपराधी 6 राज्यों में वांटेड था और हरियाणा सरकार ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
जानकारी के अनुसार, ताम्रध्वज सिर्फ एक साधारण अनुयायी नहीं था, बल्कि वह आसाराम और नारायण साईं के आपराधिक नेटवर्क का अहम हिस्सा था। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि उसने उन लोगों को निशाना बनाया, जिन्होंने आसाराम के खिलाफ बयान दिए थे। कई गवाहों पर हमले करवाने और उनकी हत्या करने के आरोप भी उस पर लगे हैं।
ताम्रध्वज ने कई बार जेल में आसाराम और नारायण साईं से मिलने की कोशिश की, लेकिन हर बार असफल रहा। वह इस कदर कट्टर समर्थक था कि उसके लिए आसाराम और नारायण साईं की छवि को बचाना ही मुख्य मकसद बन गया था। पुलिस के अनुसार, वह एक बड़ा अपराधी नेटवर्क चला रहा था, जो गवाहों पर दबाव बनाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने का काम करता था।
ताम्रध्वज छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बड़भूम गांव का रहने वाला है। लेकिन उसके अपराधों का दायरा केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं था। वह हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में वांटेड था। हरियाणा सरकार ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम भी रखा था।
गुजरात पुलिस की इस गिरफ्तारी से आसाराम और नारायण साईं के अपराध सिंडिकेट पर और शिकंजा कस सकता है। ताम्रध्वज से पूछताछ के बाद इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और गुप्त फंडिंग से जुड़े अहम सुराग मिलने की संभावना है। पुलिस अब यह जांच भी करेगी कि आखिर इतने सालों तक वह फरार कैसे रहा और किस-किस ने उसकी मदद की।
गिरफ्तारी कहां से और कैसे हुई?
गुजरात पुलिस की सूरत क्राइम ब्रांच ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश के नोएडा से ताम्रध्वज को गिरफ्तार किया। सूरत पुलिस कमिश्नर अनूप सिंह गहलोत के अनुसार, गिरफ्तारी से बचने के लिए तामराज ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया था और 'स्टीफन' नाम से नोएडा में मिशनरी की तरह रह रहा था। वह लंबे समय से फरार था और बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था।
आसाराम के लिए खतरा बन चुके लोगों को बनाया निशाना
खबर यह भी...
जेल में आसाराम से मिलने की कोशिशें
खबर यह भी...
छत्तीसगढ़ से हरियाणा तक अपराधों का नेटवर्क
खबर यह भी...इंदौर में आसाराम इलाज के लिए नहीं आए, बड़े कारोबारियों से की गुपचुप मुलाकात, यह है मामला
आसाराम के नेटवर्क पर कसेगा शिकंजा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari