इलाज करवाने के लिए आसाराम को मिली थी जमानत, आश्रम पहुंचकर देने लगा प्रवचन

The Sootr | Published:
Share
thesootr
thesootr

दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे आसाराम को हाल ही में जमानत मिली थी, जिसके बाद वह इंदौर पहुंचा है। हालांकि, जमानत की शर्तों का उल्लंघन करते हुए वह यहां प्रवचन दे रहा है।

विश्वनाथ सिंह @ इंदौर

दुष्कर्म के आरोपी आसाराम ने अब कोर्ट के आदेश की अवहेलना करनी शुरू कर दी है। उसने बीमारी का हवाला देकर कोर्ट से इलाज के लिए जमानत ली थी, लेकिन आश्रम पहुंचते ही वह प्रवचन देने लगा है। इसका खुलासा आश्रम से ही लीक हुए वीडियो से हुआ है। किसी ने दीवार में बने छेद से ये वीडियो बनाया है। इसमें वह अपने सेवादारों के साथ बड़ी संख्या में लोगों को प्रवचन देते हुए दिखाई दे रहा है।

मोबाइल और स्मार्ट वॉच रखवा ली

आसाराम अपने आश्रम में ना केवल अपने साधकों से मिल रहा है बल्कि प्रवचन भी दे रहा है। सत्संग में पहुंचने के लिए उसने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। गेट पर पहुंचते ही लोगों के फोन बंद करवा लिए जा रहे हैं और फिर उनको जमा करवा लिया जा रहा है। साथ ही स्मार्ट वॉच भी उतरवा कर रख रहे हैं। सुरक्षा कर्मी आश्रम में जाने वाले लोगों की पूरी चेकिंग करने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दे रहे हैं।

खबर यह भी...

बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद

आसाराम 12 साल पहले इसी आश्रम से गिरफ्तार हुआ था और अब इलाज के लिए इंदौर आया है। वह इलाज के साथ कोर्ट द्वारा दी गई जमानत की शर्तों का उल्लंघन कर प्रवचन कर रहा है। समर्थकों से मिल रहा है और साधकों से खुलकर बातचीत कर रहा है। आसाराम का प्रवचन सुनने के लिए उसके आश्रम में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। इससे पहले पालनपुर (गुजरात) आश्रम का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह सामूहिक रूप से भक्तों से मुलाकात करता नजर आया था। आसाराम को इन शर्तों पर जमानत मिली है कि वह प्रवचन नहीं करेगा।



दिनभर हो रही समर्थकों की आवाजाही

आश्रम में श्रद्धालु बड़ी संख्या में दिन भर पहुंच रहे हैं। इसी दौरान दिन के समय आसाराम का प्रवचन हो रहा है। आश्रम पहुंचने वाले ये लोग प्रवचन में भी शामिल हो रहे हैं। लोग परिसर में बिछी सफेद चादर पर घुटनों पर बैठकर सत्संग सुन रहे हैं। साथ ही बड़ी संख्या में लोगों के लिए कुर्सियां भी लगाई गई हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • Asaram News
  • आसाराम न्यूज
  • Rapist Baba Asaram
  • बलात्कारी बाबा आसाराम
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • आसाराम
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर