द सूत्र 100 फीसदी सही, इंदौर में ही मिला आसाराम, हेल्थ चेकअप के लिए पहुंचा सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल
Sanjay Gupta | Jul 12, 2025, 17:46 IST
Photograph: (The Sootr)
दुष्कर्म के आरोप में सजा पाए आसाराम के इंदौर में होने की खबर द सूत्र की सौ फीसदी सही साबित हुई। गुरु पूर्णिमा पर आसाराम इंदौर स्थित आश्रम में थे। शनिवार को वह इंदौर के सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल में दिखे।
INDORE. दुष्कर्म के केस में सजा पाए आसाराम को लेकर द सूत्र की खबर सौ फीसदी सही साबित हुई है। गुरू पूर्णिमा के दिन द सूत्र ने बताया था कि आसाराम इंदौर स्थित आश्रम में हैं और वहां हजारों भक्त उनके दर्शन के लिए पहुंचे हैं। वह 12 साल बाद जेल के बाहर गुरु पूर्णिमा मना रहा है। अब आसाराम की उपस्थिति सार्वजनिक तौर पर दिखी है। शनिवार को वह इंदौर के सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल में दिखे।
शनिवार दोपहर में आसाराम सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल पहुंचा। वह यहां कार से उतरकर व्हील चेयर पर रहे और अस्पताल में करीब आधे घंटे तक रहे। यहां ईको और हार्ट से संबंधित विविध जांच हुई। इस दौरान उनके कई अनुयायी भी अस्पताल पहुंच गए। इसके पहले भी वह अंतरिम जमानत मिलने पर 19 फरवरी को भी अस्पताल में चेकअप के लिए आया था।
आसाराम से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अंतरिम जमानत पर चल रहे आसाराम 12 साल बाद जेल के बाहर मानएंगे गुरु पूर्णिमा, इंदौर में उमड़े हजारों भक्त
आसाराम को 12 अगस्त तक अंतरिम जमानत, सुरक्षा के साथ करा सकेंगे इलाज
सफेद कुर्ते और केसरिया साफा पहने अस्पताल आए आसाराम करीब आधा घंटा रहा और पूरे समय व्हीलचेयर पर ही था। जांच के दौरान फ्लोर पर बाहरी लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई। आसाराम की जांच के बाद डॉक्टर ने आगे उपचार लिखा है।
ये भी पढ़ें...
इंदौर एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन डॉ. भरत सिंह की याचिका हाईकोर्ट से भी खारिज
स्वच्छता रैंकिंग अवार्ड लिस्ट में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, जबलपुर, ग्वालियर और बुधनी शामिल
जानकारी के अनुसार आसाराम करीब एक सप्ताह से इंदौर में ही है। दो दिन तक उन्होंने भक्तों से जमकर मुलाकात की। गुरु पूर्णिमा व उसके अगले दिन, दो दिनों में आश्रम में हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे थे। सुरक्षा के लिए और कहीं मुलाकात का वीडियो वायरल नहीं हो इसके लिए सभी के मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक आयटम बाहर ही रखवा लिए गए थे। राजस्थान हाईकोर्ट ने जनवरी में अंतरिम जमानत दी थी और इसके बाद लगातार समय बढ़ता गया। अभी 12 अगस्त तक जमानत मिली हुई है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
हेल्थ चेकअप के लिए व्हीलचेयर पर पहुंचे
आसाराम से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें...
अंतरिम जमानत पर चल रहे आसाराम 12 साल बाद जेल के बाहर मानएंगे गुरु पूर्णिमा, इंदौर में उमड़े हजारों भक्त
आसाराम को 12 अगस्त तक अंतरिम जमानत, सुरक्षा के साथ करा सकेंगे इलाज
4 पॉइंट्स में समझें पूरी खबरआसाराम की उपस्थिति सार्वजनिक हुई: द सूत्र की रिपोर्ट सही साबित हुई, जिसमें आसाराम की इंदौर में उपस्थिति की जानकारी दी गई थी। आसाराम 12 साल बाद गुरु पूर्णिमा के मौके पर जेल से बाहर थे और इंदौर स्थित आश्रम में हजारों भक्तों के दर्शन के लिए पहुंचे थे।हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल पहुंचे: आसाराम शनिवार को इंदौर के सुपर स्पेशलिएटी अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। वह व्हीलचेयर पर अस्पताल आए और यहां लगभग आधे घंटे तक जांच करवाई, जिसमें ईको और हार्ट की जांच शामिल थी। व्हीलचेयर पर अस्पताल में रहे: आसाराम सफेद कुर्ते और केसरिया साफा पहनकर अस्पताल पहुंचे और पूरे समय व्हील चेयर पर रहे। अस्पताल में उनकी जांच के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही को रोक दिया गया था, और डॉक्टर ने आगे उपचार के लिए सलाह दी। इंदौर में एक सप्ताह से मौजूद: आसाराम पिछले एक सप्ताह से इंदौर में हैं। गुरु पूर्णिमा और उसके अगले दिन उन्होंने आश्रम में हजारों भक्तों से मुलाकात की। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भक्तों के मोबाइल फोन बाहर रखवाए गए थे। आसाराम को राजस्थान हाईकोर्ट ने जनवरी में अंतरिम जमानत दी थी, जो 12 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। |
पूरे समय व्हीलचेयर पर ही रहा
ये भी पढ़ें...
इंदौर एग्रीकल्चर कॉलेज के डीन डॉ. भरत सिंह की याचिका हाईकोर्ट से भी खारिज
स्वच्छता रैंकिंग अवार्ड लिस्ट में इंदौर, भोपाल, उज्जैन, देवास, जबलपुर, ग्वालियर और बुधनी शामिल
एक सप्ताह से इंदौर में ही आसाराम
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧👩
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA