एमपी के व्यापारी को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, कहा- 10 करोड़ दे दो नहीं तो जान से मार देंगे

Aman Vaishnav | Feb 12, 2026, 08:47 IST
Share
ashok nagar businessman lawrence gang ransom threat
ashok nagar businessman lawrence gang ransom threat

अशोकनगर के जाने-माने व्यापारी अंकित अग्रवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। गैंग ने उनसे दस करोड़ रुपए की फिरौती मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। इसके बाद व्यापारी ने पुलिस में आवेदन देकर मामले की जांच करने की मांग की है।

News In Short

  • अशोक नगर के व्यापारी अंकित अग्रवाल से लॉरेंस गैंग ने 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है।
  • फिरौती न देने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी गई है।
  • धमकी का वॉइस नोट व्यापारी को भेजा गया था।
  • अंकित अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
  • पुलिस साइबर सेल के जरिए मामले की जांच कर रही है।

News In Detail

व्यापारी अंकित अग्रवाल को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी भरा वॉइस मेसेज मिला है। इस मेसेज में गैंग ने 10 करोड़ की फिरौती मांगी है। मेसेज में साफ कहा है कि 10 करोड़ दे दो... नहीं तो जान से मार देंगे। इस धमकी के बाद मध्य प्रदेश में हड़कंप मच गया है। अंकित अग्रवाल ने तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.11.12 AM
WhatsApp Image 2026-02-12 at 8.11.12 AM

हरि बॉक्सर नाम से मिली धमकी

धमकी देने वाला खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बता रहा है। हरि बॉक्सर ने व्यापारी से 10 करोड़ रुपए का टेरर टैक्स मांगा है। व्यापारी यह रकम नहीं देता तो जान से मारने की धमकी भी दी है।

धमकीबाज बोला- गलतफहमी मत पालना

अंकित अग्रवाल को एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला था। इसमें धमकी देने वाले ने कहा कि हम जिसको भी फोन करते हैं पैसे लेकर ही मानते हैं। कोई गलतफहमी मत पालना पैसे दो नहीं तो जान से मार देंगे। अंकित ने पुलिस में शिकायत की है और पुलिस का कहना है कि वे साइबर सेल के जरिए मामले की जांच करवा रहे हैं।

पुलिस को यह पता लगाना है कि क्या यह कॉल वाकई लॉरेंस गैंग से था, या फिर कोई और लॉरेंस गैंग का नाम लेकर फिरौती की मांग कर रहा है।

एएसपी गजेंद्र सिंह कवर ने दिया बयान

अशोक नगर के एएसपी गजेंद्र सिंह कवर ने कहा कि फिलहाल सिर्फ अंकित अग्रवाल ने ही पुलिस में शिकायत दी है। बाकी प्रदेश के किसी भी व्यापारी से ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर किसी को भी धमकी भरे कॉल या मेसेज आते हैं, तो वे तुरंत पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।

एएसपी ने आगे कहा कि जिन व्यापारियों को भी ऐसी धमकियां मिलेंगी, उन्हें पूरी सुरक्षा दी जाएगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। धमकी देने वाले नंबरों का पता लगाया जाएगा।

0dad6f7e-1c9
0dad6f7e-1c9

ये खबरें भी पढ़िए...

हैरी बॉक्सर बनना चाहता था इंटरनेशनल बॉक्सर, कामयाब न होने पर बन गया लॉरेंस गैंग का गुर्गा

लॉरेंस गैंग की धमकी: खाटूश्याजी के पदाधिकारी के बेटे से मांगे 3 करोड़

इतनी गोलियां दागूंगा कि पीढ़ियां याद रखेंगी... लॉरेंस गैंग के हैरी बॉक्सर की बिजनेसमैन को धमकी

एमपी न्यूज: एमपी के व्यापारी को लॉरेंस गैंग से मिली धमकी, कहा- 10 करोड़ दे दो नहीं तो जान से मार देंगे

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • लॉरेंस गैंग
  • लॉरेंस बिश्नोई गैंग
  • अशोक नगर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच