बीजेपी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी की SI बहू को लेकर विवाद, सीएम मोहन तक पहुंची शिकायत

Dablu Kumar | Sept 30, 2025, 08:20 IST
Share
vidhyak bahu
vidhyak bahu

अशोकनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी के दो बड़े नेताओं के बीच विवाद सामने आया है। मामला मुख्यमंत्री मोहन यादव तक पहुंच चुका है। इस बात की जानकारी खुद जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी है।

Ashoknagar. मध्यप्रदेश केअशोकनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं के बीच टकराव सामने आया है। जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह यादव ने ईसागढ़ थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर मीना रघुवंशी को हटाने की मांग की है। साथ ही, उन पर कई सारे गंभीर आरोप हैं। बता दें कि, मीना रघुवंशी चंदेरी से भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी की पुत्रवधू हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखते हुए थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सब इंस्पेक्टर मीना रघुवंशी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और राजनीतिक संरक्षण का लाभ उठाकर कार्य कर रही हैं। पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि उन्हें तत्काल नहीं हटाया गया तो जिले में जन आंदोलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने पत्र में लगाए गंभीर आरोप

7fe4133e-6f1
7fe4133e-6f1


अशोकनगर जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह यादव ने पत्र में कहा गया है कि ईसागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियां तेजी से फल-फूल रही हैं, जिनमें जुआ, सट्टा, अवैध शराब, गांजा, चरस और रिश्वतखोरी जैसी गतिविधियां शामिल हैं। आरोप लगाया गया है कि मीना रघुवंशी प्रभावशाली जनप्रतिनिधि की पुत्रवधू होने का फायदा उठाकर इन अवैध कामों को संरक्षण दे रही हैं। साथ ही, उन पर यह भी आरोप लगाया गया है कि वे झूठे मामले दर्ज कर आम नागरिकों से वसूली कर रही हैं, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही है।
ये भी पढ़िए... MP News: एमपी कैडर के आईपीएस मनमीत सिंह नारंग बने आईबी के स्पेशल डायरेक्टर, IAS नीरज कुमार सिंह केंद्र के लिए रिलीव

मीना के पति के इशारे पर संचालित हो रहा थाना

जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि ईसागढ़ थाना सब-इंस्पेक्टर मीना रघुवंशी के पति के इशारे पर संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा- मैं भी इस क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य हूं और यहां जमीन हड़पने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। लोग काफी परेशान हो रहे हैं। सब-इंस्पेक्टर मीना रघुवंशी के पति के निर्देशों पर ही थाना चल रहा है।

सीएम से की थी मौखिक शिकायत

अजय प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री से भी मौखिक शिकायत की थी। सोमवार को उन्होंने मुख्यमंत्री और आईजी को पत्र लिखकर थाना प्रभारी को जल्द से जल्द हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सब-इंस्पेक्टर को हटाया नहीं गया, तो क्षेत्र में भारी रोष उत्पन्न हो सकता है।

ये भी पढ़िए... अशोकनगर न्यूज: अशोकनगर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, राजगढ़ में किसान न्याय यात्रा निकालेंगे उमंग सिंघार और पटवारी

दोनों ही नेता बीजेपी से

इस पूरे घटनाक्रम में एक दिलचस्प बात यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह और चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी दोनों ही भारतीय जनता पार्टी के महत्वपूर्ण नेता हैं। मीना रघुवंशी को ईसागढ़ थाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उसी दौरान सौंपी गई थी, जब विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी सत्ता में थे।

ये भी पढ़िए... कांग्रेस नेता के भतीजे ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,एमपी में कर रहा था NEET की तैयारी

चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने दिया जवाब

चंदेरी बीजेपी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। उनका कहना था कि ईसागढ़ थाना प्रभारी ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उन्होंने बिना जिला पंचायत अध्यक्ष का नाम लिए यह भी कहा कि जिनके अपने घर कांच के होते हैं, वे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते।

ये भी पढ़िए... शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, कुछ अधिकारियों की चमकी किस्मत, कुछ का प्रभार वापस

विधायक ने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कोई बात न तो तत्कालीन पुलिस अधीक्षक और न ही वर्तमान पुलिस अधीक्षक के सामने आई है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी को पागल कुत्ता काट ले तो उसका इलाज पागलखाने में किया जाता है। जो लोग दूसरे क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियां करते हैं, वे मेरी विधानसभा क्षेत्र में ऐसा नहीं कर पाएंगे। विधायक ने कहा कि वह अपनी बात उचित मंच पर उठाएंगे, लेकिन सार्वजनिक रूप से नहीं बोलना चाहते।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • अशोकनगर न्यूज
  • बीजेपी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी
  • सब इंस्पेक्टर मीना रघुवंशी
  • जिला पंचायत अध्यक्ष राव अजय प्रताप सिंह यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा