इंदौर में राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि ने अपने पोस्ट में कही थी असम में नरबलि देने की बात, असम पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Vishwanath Singh | Jul 02, 2025, 15:51 IST
Sourabh805 (2)
असम पुलिस ने सृष्टि रघुवंशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(2), 299 और 302 के तहत गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सृष्टि द्वारा किए गए कुछ पोस्ट धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की श्रेणी में आते हैं।
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आ रही है। इसमें राजा की बहन सृष्टि पर अब असम पुलिस ने कार्रवाई की है। बताते हैं कि सृष्टि पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर पुलिस ने केस दर्ज किया है और इसके संबंध में नोटिस भी दिया जा चुका है। बताते हैं कि सृष्टि ने असम में राजा की नरबलि दिए जाने को लेकर कोई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
असम पुलिस ने सृष्टि रघुवंशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(2), 299 और 302 के तहत गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सृष्टि द्वारा किए गए कुछ पोस्ट धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और क्षेत्रीय-भाषाई विवाद को बढ़ावा देने की श्रेणी में आते हैं।
गौरतलब है कि इस पूरे प्रकरण में राजा रघुवंशी का शव मिलने और सोनम के चाल-चरित्र को लेकर सामने आई सच्चाई के बाद सृष्टि रघुवंशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर माफी मांगते हुए स्पष्टीकरण दिया था। उन्होंने लिखा था कि उन्होंने भावुक होकर कुछ बातें कही थीं, जिनका मकसद किसी की धार्मिक या क्षेत्रीय भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था।
इसको लेकर राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी का कहना है कि असम पुलिस की तरफ से नोटिस मिला है जिसमें सृष्टि पर केस दर्ज किए जाने की बात लिखी है। हालांकि सृष्टि ने पहले ही सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट को लेकर माफी मांग ली थी। अब असम पुलिस की तरफ से जो नोटिस मिला है। उसके लिए हम असम जाकर एक बार और माफी मांग लेंगे। विपिन ने बताया कि अपनी पोस्ट में उसने असम के लोगों के धर्म के प्रति कुछ कहा था, जिसमें बलि देने को लेकर भी बात कही थी।
इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस ने भेजा नोटिस, पूछताछ के लिए बुलाया
पुलिस की ओर से सृष्टि को एक आधिकारिक नोटिस भी भेजा गया है, जिसमें लिखा गया है कि मौजूदा जांच के आधार पर पुलिस को उनसे पूछताछ की आवश्यकता है। इसी सिलसिले में उन्हें गुवाहाटी में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है।
सोनम रघुवंशी की सच्चाई आने के बाद सृष्टि ने मांगी थी माफी
विपिन रघुवंशी ने कहा, असम जाकर मांगेंगे माफी
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari