अटल स्मृति पर्व : जन्मदिवस पर एक सप्ताह तक अटल जी के विचारों और योगदान को मध्यप्रदेश करेगा याद
Ramanand Tiwari | Dec 20, 2025, 20:24 IST
Photograph: (the sootr)
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस 25 दिसंबर को मध्यप्रदेश में मनाया जाएगा। भाजपा द्वारा आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन और कार्यक्रमों में अटल जी के विचारों और उनके योगदान को याद किया जाएगा।
BHOPAL. पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश में भाजपा द्वारा व्यापक स्तर पर अटल स्मृति पर्व कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित होंगे, जिनकी शुरुआत 24 दिसंबर से होगी और समापन 31 दिसंबर को किया जाएगा।
अटल जी के जीवन दर्शन पर आधारित आयोजन इन सम्मेलनों के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचार और राष्ट्र के लिए उनके योगदान को जनता तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान अटल जी के विचारों और सुशासन मॉडल पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे नई पीढ़ी उनके व्यक्तित्व को समझ सके।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि अटल जी की जयंती पर उनके साथ कार्य कर चुके सहयोगियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया जाएगा।
यह खबरें भी पढ़ें...
मंत्रियों और IAS अफसरों के विवादित बोल से मध्य प्रदेश की राजनीति में उबाल
मध्यप्रदेश में DPC का सख्त फैसला : विवाद और जांच के चलते 5 IAS अफसरों का प्रमोशन रुका
अरुण सिंह के अनुसार 24 दिसंबर को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जहां-जहां अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा या स्मारक स्थापित हैं, वहां साफ-सफाई के साथ दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के सभी जिला कार्यालयों में भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम होंगे।
अटल जी के जन्मदिवस पर 25 दिसंबर को प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इन सम्मेलनों में कविता पाठ, विचार गोष्ठियां और सुशासन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें अटल जी के विचारों को केंद्र में रखा जाएगा।
ग्वालियर में शामिल होंगे
अरुण सिंह ने बताया कि 25 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्वालियर पहुंचेंगे। वे अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रमों में भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
एक सवाल के जवाब में अरुण सिंह ने कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में इस समय नकारात्मक सोच हावी है, चाहे मुद्दा वंदे मातरम का हो या कोई और विषय, कांग्रेस हमेशा विरोध की राजनीति करती है।
अरुण सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिभा को पहचाना था। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी के शासनकाल में अटल जी को जेल भी जाना पड़ा।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस न लेने पर तहसीलदार ने भेजा जेल, जानें पूरा मामला
एमपी में 28 हजार करोड़ से बनेंगे 5 फोर लेन एक्सप्रेस हाईवे, देखें इनमें आपका शहर है क्या
अटल बिहारी वाजपेयी जनसंघ के दौर से लेकर भाजपा के गठन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के प्रधानमंत्री तक रहे। उनका जीवन भारतीय राजनीति में सिद्धांत, संवाद और सुशासन की मिसाल के रूप में याद किया जाता है।
अटल स्मृति सम्मेलनों के जरिए भाजपा का उद्देश्य अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संदेश को आम जनता तक पहुंचाना है। एक सप्ताह तक चलने वाले ये आयोजन अटल जी की राजनीतिक और वैचारिक विरासत को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल माने जा रहे हैं।
प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित होंगे, जिनकी शुरुआत 24 दिसंबर से होगी और समापन 31 दिसंबर को किया जाएगा।
अटल जी के जीवन दर्शन पर आधारित आयोजन इन सम्मेलनों के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचार और राष्ट्र के लिए उनके योगदान को जनता तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रमों के दौरान अटल जी के विचारों और सुशासन मॉडल पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे नई पीढ़ी उनके व्यक्तित्व को समझ सके।
विशिष्ट नागरिकों का होगा सम्मान
यह खबरें भी पढ़ें...
मंत्रियों और IAS अफसरों के विवादित बोल से मध्य प्रदेश की राजनीति में उबाल
मध्यप्रदेश में DPC का सख्त फैसला : विवाद और जांच के चलते 5 IAS अफसरों का प्रमोशन रुका
24 दिसंबर को स्वच्छता और दीपोत्सव अभियान
25 दिसंबर को अटल स्मृति सम्मेलन
ग्वालियर में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह
कांग्रेस पर निशाना, नकारात्मक राजनीति का आरोप
अटल जी का राजनीतिक सफर और विरासत
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस न लेने पर तहसीलदार ने भेजा जेल, जानें पूरा मामला
एमपी में 28 हजार करोड़ से बनेंगे 5 फोर लेन एक्सप्रेस हाईवे, देखें इनमें आपका शहर है क्या
जनसंघ से प्रधानमंत्री तक का सफर
अटल विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari