पूर्व CS एवी सिंह की बहू उजमा रजा का वीडियो वायरल, शिव मंदिर पर टिप्पणी से बवाल
Sourabh Bhatnagar | Jul 28, 2026, 09:30 IST
bhopal shiv temple controversy av singh daughter in law uzma raza
भोपाल के चूना भट्टी इलाके में शिव मंदिर को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि पूर्व मुख्य सचिव एवी सिंह की बहू उजमा रजा ने मंदिर को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके बाद इलाके के लोगों में नाराजगी फैल गई।
समझें क्या है पूरा मामला
- भोपाल के चूना भट्टी इलाके में पार्क में शिव मंदिर बनाने पर विवाद हुआ है।
- आरोप हैं कि पूर्व मुख्य सचिव एवी सिंह की बहू उजमा रजा ने मंदिर पर अपशब्द कहे।
- सोसायटी अध्यक्ष मोहक शर्मा से पहले पार्किंग को लेकर उनकी बहस हुई थी।
- रहवासियों ने पूरी घटना थाने में लिखित शिकायत के रूप में दी है।
- वीडियो वायरल होने के बाद हिन्दू उत्सव समिति ने FIR की मांग की है।
वीडियो में उजमा रजा सोसायटी (आम्रपाली अपार्टमेंट) अध्यक्ष मोहक शर्मा और अन्य सदस्यों के साथ बहस करती दिख रही हैं। बहस के दौरान वे शिव मंदिर को लेकर अपशब्द कहती नजर आती हैं। यह बात स्थानीय लोगों को बेहद नागवार गुजरी। मामला बढ़ता देख रहवासियों ने थाने का रुख किया और शिकायत दर्ज करवाई।
बता दें कि इस मामले को सबसे पहले द सूत्र ने सामने लाया था। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर द सूत्र ने इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया था, जिस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दीं।
पूर्व सीएस AV सिंह की बहू,रातापानी जंगल रिसोर्ट की मालकिन उज्मा रज़ा उर्फ़ अंजलि सिंह है l इनकी कॉलोनी आम्रपाली एंक्लेव,चूना भट्टी (भोपाल) में बने शिव मंदिर को लेकर रहवासियों से विवाद खड़ा हो गया जिसके बाद उनके पति धनंजय सिंह ने बीच बचाव किया l वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल… pic.twitter.com/0jI6ovQcoD
— TheSootr (@TheSootr) July 27, 2026
पार्किंग को लेकर बहस
मंदिर पर विवादित टिप्पणी
वीडियो में उजमा रजा इस मंदिर को अवैध बताती नजर आ रही हैं। वे मंदिर को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करती दिखीं। इससे वहां मौजूद रहवासियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह टिप्पणी बेहद असंवेदनशील थी। उनका मानना है कि किसी भी धार्मिक स्थल पर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल सही नहीं है। इसी वजह से मामला और गंभीर हो गया।
परिवार ने समझाने की कोशिश
आखिरकार रहवासियों ने पूरी घटना को लिखित रूप में दर्ज कराने का फैसला किया। सभी रहवासियों ने मिलकर एक शिकायत तैयार की। इस शिकायत पर सबने अपने हस्ताक्षर भी किए। इसके बाद यह शिकायत पत्र थाने में जमा करा दिया गया। पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी गई।
FIR की मांग तेज
ये खबरें भी पढ़ें...
प्लेसमेंट एजेंसी से भर्ती का विरोध शुरु, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सीएस को लिखा लेटर
ताला तोड़ने से CS तक का सफर, अनुराग जैन ने सुनाया अशोक बर्णवाल का दिलचस्प किस्सा
जांच अटकाने के मामले में आईएएस अशोक बर्णवाल समेत 7 को नोटिस, ये है पूरा विवाद
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari