विधानसभा में सच या साजिश, आयुष विभाग के जवाबों ने खोले प्रशासनिक खेल

Ravi Awasthi | Dec 15, 2025, 16:37 IST
Share
ayush-department-response-exposes
ayush-department-response-exposes

एमपी विधानसभा में अक्सर गलत जवाबों के आरोप लगते हैं। हाल ही में आयुष विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया। कांग्रेस विधायक विवेक विक्की पटेल ने होम्योपैथी ड्रग इंस्पेक्टर पद पर सवाल उठाया।

BHOPAL.एमपी विधानसभा में गलत जवाबों के आरोप अक्सर होते हैं। यह नई बात नहीं है। जिम्मेदार अधिकारी सुधार करने में असफल हो रहे हैं। यह समस्या बार‑बार सामने आ रही है। ताजा मामला आयुष विभाग (AYUSH Department) से जुड़ा है। बिना पद के दोहरी नियुक्ति की शिकायत पर सदन में विरोधी जवाब दिए गए।

मंत्रालय ने दिया गोलमोल जवाब

कांग्रेस विधायक विवेक विक्की पटेल ने आयुष विभाग में होम्योपैथी ड्रग इंस्पेक्टर के पदों को लेकर प्रश्न लगाया। एक दिसंबर को भेजे गए लिखित जवाब में विभागीय आयुक्त उमा महेश्वरी ने बताया कि विभाग में होम्योपैथी ड्रग इंस्पेक्टर का पद नहीं है। साथ ही यह बताया गया कि डॉ. कीर्ति राठौर की नियुक्ति का प्रस्ताव संचालनालय से शासन को कभी नहीं भेजा गया।

Ayush Department
Ayush Department

ये भी पढ़ें...एमपी विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सियासत तेज, उमंग सिंघार बोले, यह विजन नहीं, पब्लिसिटी स्टंट...

चिकित्सक दंपती पर वसूली के आरोप

आयुक्त के जवाब में यह भी उल्लेख किया गया कि डॉ. कीर्ति राठौर के खिलाफ विभाग को जबरिया वसूली की तीन शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इंदौर के दवा कारोबारी मुरारीलाल बघेल ने शिकायत में महिला चिकित्सा अधिकारी और उनके पति डॉ. अखिलेश राठौर पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं।

Ayush Department
Ayush Department

ये भी पढ़ें...17 दिसंबर को हो सकता है एमपी विधानसभा का विशेष सत्र, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर होगी चर्चा

सदन में मिला चौंकाने वाला उत्तर

सदन में विधायक को जो उत्तर मिला, वह चौंकाने वाला था। जवाब में बताया गया कि विभाग में दो ड्रग इंस्पेक्टर पद स्वीकृत हैं। इनमें से एक पद होम्योपैथी ड्रग इंस्पेक्टर का है। विधायक ने पहले ही पंक्ति में आयुष विभाग में होम्योपैथी ड्रग इंस्पेक्टर पदों की संख्या पूछी थी।

ये भी पढ़ें...एमपी पैरामेडिकल काउंसिल की देरी से फंसा 25 हजार छात्रों का भविष्य, हर क्लास में कैसे बैठेंगे तीन गुना छात्र

होम्योपैथी चिकित्सक को आयुर्वेद का दायित्व

राजपत्र में प्रकाशित विभागीय सेट-अप के अनुसार, मध्यप्रदेश आयुष विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर के दोनों स्वीकृत पद आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के हैं। होम्योपैथी और आयुर्वेद अलग‑अलग चिकित्सा पद्धतियां हैं। उनके सिद्धांत, इलाज पद्धति, शैक्षणिक पाठ्यक्रम और उपाधियां भी भिन्न हैं।

ऐसी स्थिति में होम्योपैथी चिकित्सक को आयुर्वेद के पद का दायित्व देना विभागीय नियमों का उल्लंघन और आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने इस विरोधाभासी जवाब को पूरे दुस्साहस के साथ सदन में पेश किया।

Ayush Department
Ayush Department

ये भी पढ़ें...बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का एमपी कनेक्शन, संभाल चुके हैं ये बड़ा पद

एक चिकित्सक, दो नियुक्तियां

हैरानी की बात यह भी है कि आयुष विभाग ने एक ही महिला चिकित्सक डॉ. कीर्ति राठौर को दो पदों पर नियुक्त कर रखा है। जो न राज्य के नियमों में संभव है और न ही देश के किसी प्रावधान में। बताया जाता है कि यह नियुक्ति 13 वर्ष पहले की गई थी। अब जब मामला विधानसभा में उठा, तो एक गलती छिपाने के लिए गलत जवाब देकर दूसरी गलती कर दी गई।

वर्तमान में डॉ. राठौर आयुष संचालनालय में होम्योपैथी महिला चिकित्सा अधिकारी एवं ओएसडी के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें ही होम्योपैथी ड्रग इंस्पेक्टर का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया, जबकि विभाग में ऐसा कोई पद अस्तित्व में ही नहीं है।

ayush-department
ayush-department

विधायक की आपत्ति, शिकायत की तैयारी

इस पूरे मामले पर विभाग की उपसचिव रंजना देवड़ा का कहना है कि सदन में जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा नियमानुसार ही दी गई है। वहीं, विधायक विवेक विक्की पटेल ने सदन में गलत जवाब दिए जाने पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि प्रश्न कुछ और पूछा जाता है, जबकि उत्तर कुछ और दिया जाता है। विधायक इस मामले को लेकर विधानसभा की प्रश्न एवं संदर्भ शाखा में शिकायत करने की तैयारी में हैं।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी विधानसभा
  • ड्रग इंस्पेक्टर
  • AYUSH Department
  • होम्योपैथी ड्रग इंस्पेक्टर
  • मध्यप्रदेश आयुष विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती