इंदौर जिले के 78 अस्पतालों में घर बैठे फोन कर ले सकते हैं डॉक्टर से Appointment, आभा आईडी भी बन जाएगी

Vishwanath Singh | Published:
Share
The Sootr
The Sootr

कलेक्टर कार्यालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सैत्या के मार्गदर्शन में निजी अस्पतालों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इंदौर जिले के आयुष्मान कार्ड के हितधारकाें के लिए अच्छी खबर है। अब वे घर बैठे ही केवल एक फोन कॉल पर इलाज के लिए डॉक्टर से अपॉइंटमेंट ले पाएंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक हेल्पलाइन नंबर 18002332085 जारी किया है। इसके जरिए जिले के 78 सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज के लिए डॉक्टरों का अपॉइंटमेंट मिल जाएगा।

78 अस्पतालों के प्रतिनिधि ने समझी व्यवस्था

कलेक्टर कार्यालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सैत्या के मार्गदर्शन में निजी अस्पतालों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह वे ही अस्पताल हैं जो कि 'आयुष्मान भारत निरामयम हेल्पलाइन सेहत सेतु कार्यक्रम' के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के अन्तर्गत रजिस्टर्ड हैं। इस कार्यक्रम में इंदौर जिले के 78 निजी अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की।

यह खबर भी पढ़ें...आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शहीद के परिजनों को सरकार देती है आर्थिक मदद, जानिए कैसे

घर बैठे ले सकेंगे डॉक्टर का अपॉइंटमेंट

डॉ. सैत्या ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हेल्पलाइन सेवा की कार्यप्रणाली और नागरिकों को घर बैठे डॉक्टर अपॉइंटमेंट सुविधा से अवगत कराना था। अब इंदौर, भोपाल, देवास और उज्जैन जिलों के नागरिक हेल्पलाइन नंबर 18002332085 पर कॉल कर विशेषज्ञ डॉक्टरों से शासकीय एवं निजी अस्पतालों में पूर्व निर्धारित अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। इससे अस्पताल में लंबी लाइन की परेशानी और समय की भी बचत होगी।

यह खबर भी पढ़ें...MP Sarkari Yojna : अनाथ बच्चियों को हर महीने सरकार पढ़ाई के लिए देती है पैसा, जानें कैसे

आभा आईडी और इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड भी बन जाएगा

यह खबर भी पढ़ें...आतंकी हमले में जान गंवाने वाले शहीद के परिजनों को सरकार देती है आर्थिक मदद, जानिए कैसे

स्वास्थ्य विभाग की है योजना

यह अभिनय पहल राज्य स्वास्थ्य अभिकरण (SHA), मध्यप्रदेश द्वारा क्लिंटन फाउंडेशन के सहयोग से संचालित की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस सैत्या ने कहा कि यह एक अत्यंत उपयोगी और समय बचाने वाली योजना है। जिले का प्रत्येक नागरिक अब हेल्पलाइन नंबर 18002332085 पर कॉल कर घर बैठे डॉक्टर से अपॉइंटमेंट बुक कर सकता है। इससे अनावश्यक दौरे और अस्पतालों की भीड़ में खड़े होने की आवश्यकता नहीं होगी। सभी को उचित समय पर इलाज मिल सकेगा।

यह खबर भी पढ़ें...12वीं के बाद बेटे को ऐसे बनाएं पुलिस ऑफिसर, क्या करें क्या नहीं, ये रहा पूरा रोड मैप



Tags:
  • इंदौर
  • भोपाल
  • देवास
  • डॉक्टर
  • स्वास्थ्य
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल