बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री की माया नगरी के डॉक्टर ने निकाल दी पर्ची, हुआ ये बड़ा खुलासा
Sandeep Kumar | Jul 18, 2024, 17:00 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-18T164519.367
मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉ. अशोक सिन्हा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पर्ची निकाली है। आइए, जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि डॉ. सिन्हा ने वीडियो के जरिए पंडित शास्त्री को ही सलाह दे डाली।
मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर लोगों के नाम की पर्ची निकालकर उनकी समस्याएं बताते हैं। हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उनके कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वीडियो को देखकर मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉ. अशोक सिन्हा ने धीरेंद्र शास्त्री की पर्ची निकाली हैं और उनके बालों को लेकर सलाह एक अहम सुझाव दे डाली। आइए, जानते हैं कि क्या है डॉक्टर की सलाह...
सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अक्सर एक्टिव रहने वाले डॉ. अशोक सिन्हा का मुंबई में एडोन हेयर क्लीनिक है। वीडियो के जरिए उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गंजेपन से बचने की सलाह दी हैं। डॉक्टर ने कहा ये हैं बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। ये दुनियाभर की पर्ची निकालते हैं लेकिन, आज मैंने इनकी पर्ची निकली है।
इस पर्ची के अनुसार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सिर के क्राउन एरिया में थर्ड लेवल का थिनिंग, फ्रंट और मिड स्कल एरिया में सेकंड लेवल का थिनिंग और दोनों एंगल में बाल्डनेस है। यह जेनिटिक कारण से है। डॉक्टर ने आगे कहा कि बाबा कृष्ण शास्त्री के मिड स्कल से पता चलता है कि वे रात में देर से सोते हैं, समय पर खाना नहीं खाते, मिठाई ज्यादा और प्रोटीन कम खाते हैं।
डॉक्टर की पर्ची के मुताबिक बाबा धीरेंद्र शास्त्री के सिर पर मोटा और पतले दोनों तरह के बाल हैं। पतला बाल गिरता है, लेकिन वह नजर नहीं आता है। इससे बिना हेयर लॉस के उनकी डेंसिटी कम होती जा रही है।
डॉक्टर सिन्हा द्वारा निकाली गई पर्ची में बाबा धीरेंद्र शास्त्री को उपचार भी बताया गया है। डॉक्टर का कहना है कि टॉपिकल सॉल्यूशन, मिनोक्सिडिल फिनास्टेराइड से बाबा के क्राउन को कवर किया जा सकेगा और बाकी हेयर प्रॉब्लम को भी दूर किया जा सकेगा। उन्हें मल्टी विटामिन लेना चाहिए। बाबा धीरेंद्र शास्त्री को रात आठ बजे खाना, दस बजे सोना, मिठाई कम और प्रोटीन वाली चीजें ज्यादा खानी चाहिए।
![sandeep mishr]()
महंत को गंजेपन से बचने की सलाह
वे रात में देर से सोते हैं:डॉक्टर
शास्त्री के सिर पर दो तरह के बाल
डॉक्टर ने दी महंत को समय पालन करने की सलाह
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman