साधना से निकले तो कॉकरोच जनता पार्टी बन गई, धीरेंद्र शास्त्री का बयान, कहा- बेरोजगारी बढ़ रही

Aman Vaishnav | May 29, 2026, 14:47 IST
Share
baba bageshwar statement economy politicians
baba bageshwar statement economy politicians

बद्रीनाथ धाम में कथा के दौरान बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने देश की अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजनीति पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नेताओं की सैलरी काटने और चार्टर्ड विमानों पर रोक लगाने की बात कही।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने देश की अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजनीति पर अपनी बात रखी।
  • उन्होंने कहा कि रुपया इतना मजबूत हो जाए कि अमेरिका के ट्रंप चच्चा जब 30 डॉलर दें, तब हमें 1 रुपया देना पड़े।
  • धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि देश में जिन कॉकरोचों से लोग डरते हैं, उनकी पार्टियां बन गई हैं।
  • बाबा ने कहा कि नेताओं के चार्टर्ड विमानों पर भी रोक लगनी चाहिए।
  • देश के मंत्रियों, सांसदों और विधायकों की सैलरी तीन महीने के लिए काट दी जानी चाहिए।

अर्थव्यवस्था और राजनीति पर बोल

इन दिनों उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सत्यनारायण कथा चल रही है। 21 दिनों की साधना पूरी करने के बाद बाबा धीरेंद्र शास्त्री अब श्रद्धालुओं को कथा सुना रहे हैं।

बाबा बागेश्वर की कथा के दूसरे दिन उन्होंने देश के कुछ ऐसे गंभीर मुद्दों पर बात की, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था, महंगाई और राजनीतिक व्यवस्था पर अपनी राय रखी।

baba bageshwar statement economy politicians
baba bageshwar statement economy politicians

ट्रंप चच्चा 30 डॉलर दें, तब हम 1 रुपया दें

कथा के दौरान बाबा बागेश्वर ने भारत के रुपए को मजबूत करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि हमारा सपना है कि भारत का रुपया बहुत मजबूत हो जाए।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जब अमेरिका वाला ट्रंप चच्चा 30 डॉलर दे तब हम 1 रुपया दें। उनके इस बयान पर मौजूद भक्तों ने जमकर तालियां बजाईं।

देश की राजनीति और बेरोजगारी पर तंज

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने देश की राजनीतिक पार्टियों पर भी तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब वे अपनी साधना से बाहर निकले तो उन्हें पता चला कि भारत में बहुत सारे कांड हुए हैं।

शास्त्री ने कॉकरोच का उदाहरण देते हुए कहा भारत भी गजब है। जिन कॉकरोचों से लोग डरते हैं उनकी पार्टियां (कॉकरोच जनता पार्टी) बन गई। इससे यह सिद्ध होता है कि बेरोजगारी तो बढ़ रही है।

महंगाई और नेताओं की सैलरी पर सुझाव

महंगाई और ईंधन की बढ़ती खपत पर बात करते हुए बाबा बागेश्वर ने नेताओं को लेकर एक बड़ा सुझाव दे डाला। उन्होंने सीधे तौर पर मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को निशाने पर लिया।

नेताओं के चार्टर्ड विमानों पर भी लगे रोक

बाबा ने कहा कि आज के समय में आम जनता से तो यह अपील की जाती है कि वे डीजल और पेट्रोल कम जलाएं ताकि ईंधन बचे। दूसरी तरफ नेताओं के चार्टर्ड विमानों पर कोई रोक नहीं है। उन्होंने मांग की कि जनता के साथ-साथ नेताओं के इन वीआईपी विमानों के उड़ने पर भी रोक लगनी चाहिए।

ये खबरें भी पढ़िए...

बाबा बागेश्वर का बयान: -जो गाय खाते थे, वो भी अब राष्ट्र माता की बनाने मांग कर रहे!

धीरेंद्र शास्त्री बद्रीनाथ में 21 दिन की गुप्त साधना में लीन, तस्वीरें हो रही वायरल

महंत बोले रामभद्राचार्य ठग और धीरेंद्र शास्त्री फ़र्ज़ी बाबा, जगद्गुरु ने कहा आजमाकर देख लो

धीरेंद्र शास्त्री बोले- बड़े घर की माताएं भी पी रहीं शराब, बजरंगबली इनसे बचाए, विरोध शुरू

Tags:
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • बाबा बागेश्वर
  • बाबा बागेश्वर का बयान
  • बाबा बागेश्वर की कथा
  • कॉकरोच जनता पार्टी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा