बाबा महाकाल को अनोखे भक्त ने चढ़ा दी डॉलर के नोटों से बनी माला
Siddhi Tamrakar | Nov 16, 2024, 16:26 IST
baba mahkaal 1
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले बाबा महाकाल के भक्त निराले हैं। आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के एक भक्त ने डॉलर के नोट से बनी माला दान के रूप में बाबा महाकाल को अर्पित की थी।
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले बाबा महाकाल के भक्त निराले हैं। यह भक्त बाबा महाकाल के ऐसे दीवाने हैं कि उनके श्रृंगार के लिए स्वयं नई-नई सामग्री साथ लाते हैं। आज सुबह भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के एक भक्त ने डॉलर के नोट से बनी माला दान के रूप में बाबा महाकाल को अर्पित की थी। जिसे भस्म आरती के बाद महाकाल भगवान को चढ़ाया गया।
महाकालेश्वर मंदिर के नंदी हॉल प्रभारी आशीष दुबे ने बताया की भस्म आरती के दौरान एक भक्त ने बाबा महाकाल को डॉलर के नोट से बनी माला अर्पित की थी, इस माला को चढ़ाने वाले श्रद्धालु ने अपना नाम गुप्त रखने को कहा था।
महाकाल को डॉलर की माला की भेंट
एक श्रद्धालु 51,000 रुपए किए दान
बाबा महाकाल को भस्म आरती के बाद यह माला चढ़ाई गई और फिर इसे कोषालय में जमा करवा दिया गया है। आशीष दुबे ने बताया कि डॉलर कि इस माला के साथ ही आज भस्म आरती में शामिल एक श्रद्धालु ने बाबा महाकाल को 51 हजार की नगद राशि भी दान पेटी में डाली है। डॉलर से हुए बाबा महाकाल के श्रृंगार के दर्शन आज हजारों श्रद्धालुओं ने किए और अपने आपको धन्य माना।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
दिवाली से पहले 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, सीएम मोहन यादव ने खाते में भेजे 1500-1500 रुपए
By Sourabh Bhatnagar
बिलासपुर में प्लॉट खरीदने वालों के लिए अलर्ट! सौराष्ट्र परियोजना का रेरा पंजीयन निरस्त
By Arun Tiwari
राजस्थान पंचायत चुनाव में 10 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने भरे पर्चे, अलवर में सबसे ज्यादा, जानें कब होगी वोटिंग
By Mukesh Sharma
जिस पर भागीरथपुरा कांड में थे लापरवाही के आरोप, उस आईएएस रोहित सिसोनिया को बनाया रायसेन कलेक्टर, कांग्रेस हमलावर
By CHAKRESH
SI भर्ती विवाद: धरने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल के आवास पहुंचे, आज होगी मुलाकात
By Raghvendra Singh Rathore
रितु बराला से मारपीट पर राहुल गांधी ने कहां- ये शेरनी है, राष्ट्रीय सचिव बोली - प्राइवेट पार्ट पर मारा
By Ashish Bhardwaj
Raipur Digital Arrest: NIA अधिकारी बनकर 62 साल की महिला से लाखों की ठगी, 5 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट
By Harrison Masih