छात्रावास में फूड पॉइजनिंग से 20 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में किया भर्ती

Vikram Jain | Feb 15, 2025, 19:48 IST
Share
badwani food poisoning girls hostel investigation health issues
badwani food poisoning girls hostel investigation health issues

बड़वानी में चाचरिया स्थित सरकारी कन्या छात्रावास में 20 छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गईं। छात्राओं को पेट दर्द की शिकायत के बाद सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश के बड़वानी में सरकारी कन्या छात्रावास में फूड पॉइजनिंग (Food Poisoning) से 20 छात्राएं बीमार हो गई। पेट दर्द की शिकायत के बाद छात्राओं को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। छात्राओं की एक साथ तबियत बिगड़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद एसडीएम आशीष कुमार, तहसीलदार मनीष पांडे, बीईओ लोकेंद्र सोहनी समेत अन्य अधिकारी हॉस्पिटल पहुंचे और भर्ती छात्राओं का हालचाल जाना और डॉक्टर्स से स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। इस मामले में गंदे पानी के कारण समस्या होने का आरोप भी लगाया जा रहा है।

जानें पूरा मामला

पूरा मामला सेंधवा थाना क्षेत्र के चाचरिया गांव के कन्या छात्रावास का है। जानकारी के मुताबिक, छात्रावास में शुक्रवार (14 फरवरी) की रात भोजन के बाद 20 छात्राएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गईं। छात्राओं को भोजन में सब्जी, रोटी के साथ चावल परोसा गया था। खाना खाने के बाद कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ी थी, जिन्हें तत्काल अस्पताल में लाया गया था। इसके बाद शनिवार को अन्य छात्राओं ने भी पेट में दर्द की शिकायत कीं। जिसके बाद उन्हें सेंधवा के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान सभी छात्राओं की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन जांच जारी है।

यह खबर भी पढ़ें...

बच्चे ने उपमा की जगह मांगी बिरयानी और चिकन फ्राई, अब बदलेगा आंगनवाड़ी में फूड मेन्यू!

छात्राओं की हालत अब सामान्य

सीबीएमओ डॉ. ओएस कनेल ने कहा कि सभी छात्राओं का इलाज जारी है और उनकी स्थिति अब सामान्य है। साथ ही, एसडीएम ने यह भी कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के बाद उनके बयान लिए जाएंगे और मामले की पूरी जांच की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें...

रात के भोजन के बाद पेट में हुआ था दर्द

छात्रावास अधीक्षिका रेणुका मंडलोई का कहना है कि दो छात्राओं की पहले से तबीयत ठीक नहीं थी। जिनको रात के भोजन के बाद पेट में दर्द हुआ था, जिसके बाद उनका अस्पताल में इलाज करवाया गया। इसके बाद शनिवार सुबह अन्य छात्राओं ने भी पेट में दर्द और जलन होने की शिकायत की। जिसके बाद सभी को अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें सेंधवा के सिविल अस्पताल भेजा गया।

यह खबर भी पढ़ें...

कटनी में फाइलेरिया की दवा के चलते 24 बच्चे बीमार, 3 की हालत गंभीर, कटनी जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

हैंडपंप से आ रहा दूषित पानी

इधर, छात्रावास में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की खबर लगते ही बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष विकास आर्य ने चाचरिया के छात्रावास पहुंचे और अन्य छात्राओं से चर्चा की। विकास आर्य का आरोप है कि छात्रावास में लापरवाही के कारण छात्राओं तबीयत बिगड़ी है। छात्रावास के हैंडपंप से दूषित पानी के कारण यह समस्या हुई हैं। साथ ही उन्होंने मामले में एसडीएम आशीष कुमार समेत अधिकारियों से फोन से बातचीत की, साथ ही मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह खबर भी पढ़ें...

एमपी में बीमार उपस्वास्थ्य केंद्रों की तरह बिगड़ रही केंद्र की योजना की छवि, उठ रहे सवाल

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • food poisoning
  • छात्रावास
  • बड़वानी न्यूज
  • girls hostel
  • badwani news
  • फूड पॉयजनिंग
  • छात्राएं बीमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग