बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने अपने अस्तबल में बांधे गुजरात के तीन घोड़े
Arvind Sharma | Aug 08, 2024, 16:23 IST
््
बागेश्वर धाम को भक्त चमत्कारी और मायालोक का दर्जा देते है। इस धाम के चमत्कारी बाबा धीरेंद्र शास्त्री धाम में आए भक्तों को कभी घोड़े तो कभी ऊंट पर बैठकर आर्शीवाद देते नजर आते हैं, उनके अस्तबल में तीन गुजरात के घोड़े बंधे हुए हैं।
छतरपुर जिले के गढ़ा गांव के बागेश्वर धाम को भक्त चमत्कारी और मायालोक का दर्जा देते है। इस धाम के चमत्कारी बाबा धीरेंद्र शास्त्री धाम में आए भक्तों को कभी घोड़े तो कभी ऊंट पर बैठकर आर्शीवाद देते नजर आते हैं। साथ ही बागेश्वर से लेकर कोढ़ा गांव में स्थित गौशाला तक अक्सर बाबा घोड़े की सवारी अपने सेवादारों के साथ करते है। उनके अस्तबल में तीन गुजरात के घोड़े बंधे हुए हैं। उधर राजस्थान से आए ऊंट पर सवार होते उन्हें देखा गया है। भक्तों की आस्था है कि उनके बाबा अलग-अलग स्वरूप में घोड़े और ऊंट पर बैठकर दर्शन देते है।
देश ही नहीं विदेशों में बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री के चमत्कारों की ख्याति फैली हुई है। सनातन धर्म का झंडा भी कभी-कभी बाबा घोड़े पर बैठकर बुलंद करते हैं। वहीं बाबा धीरेंद्र शास्त्री अन्य कथावाचकों के साथ घोड़े की सवारी का शौक पूरा करते दिखाई देते है। ऐसे ही कई वीडियो द-सूत्र के पास है। जिसमें आप बाबा के घुड़सवारी और ऊंट की सवारी देख सकते है। लेकिन भक्त जब उनको घोड़े पर सवार देखते हैं, तो यह भी चर्चा करने लगते हैं कि बाबा जल्द ही दूल्हा बनने वाले है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने गढ़ा गांव से तीन किमी दूर कोढ़ा गांव में एक गौशाला और घोड़ों के लिए अस्तबल बनाया है। इस अस्तबल में तीन गुजराती घोड़े बंधे हुए हैं। जिनकी देखरेख बाबा के सेवादार करते है। साथ ही इनको गर्मी से राहत दिलाने के लिए पंखे और कूलर भी लगाए है। सेवादारों की माने तो घोड़ों की नस्ल मारवाड़ी, शिंदी और मुकरा है। बाबा ने इसे अपने भक्तों से गुजरात से मंगाया है।
ये खबर भी पढ़ें...
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मंच संचालक के खिलाफ मुंबई थाने में की शिकायत
कोढ़ा गांव की गौशाला के खुले मैदान में तीन ऊंट बाबा की सवारी के लिए बंधे हुए हैं। इन ऊंटों को बाबा ने राजस्थान के जालोर से मंगाए है। बाबा बागेश्वर धाम पर भक्तों के बीच में ऊंट की सवारी करते दिखाई देते है। पिछले दिनों आयोजित सामूहिक कन्या विवाह आयोजन में बाबा ऊंट पर सवारी कर भक्तों को आर्शीवाद देते नजर आए।
धीरेंद्र शास्त्री पिछले दिनों पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में पहुंचे। जहां पर उन्होंने हाथी की सवारी कर अपना वीडियो वायरल किया। उसके बाद भक्तों ने कहा कि बाबा बागेश्वर ने गणेश भगवान के स्वरूप हाथी के पैर छूकर सवारी की है। यह बाबा की महानता है।
बाबा जल्द ही दूल्हा बनने वाले हैं
एक घोड़े की कीमत दो लाख, तीन अस्तबल में बंधे
ये खबर भी पढ़ें...
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मंच संचालक के खिलाफ मुंबई थाने में की शिकायत
राजस्थान के जालोर से आए तीन ऊंट
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान में की हाथी की सवारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari