पं. धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम ने किया सरेंडर, जमीन विवाद में गोली चलाने का आरोप

Sanjay Dhiman | Updated:
Share
bageshwar-sarkar-brother-surrender
bageshwar-sarkar-brother-surrender

कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम गर्ग और उसके साथी अंकित मिश्रा ने राजनगर थाने में सरेंडर पर कर दिया। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

नीरज सोनी@छतरपुर. बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम पर जमीन विवाद में गोली चलाने का आरोप लगा था। इस मामले में बुधवार को पुलिस के सामने आरोपी शालिगराम और अंकित मिश्रा ने गुपचुप सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने शालिग्राम गर्ग समेत नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

छतरपुर में गोलीकांड का है आरोप

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले गोली चलने की घटना हुई थी। आरोप धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई पर लगा था। शास्त्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं। भाई का नाम शालिगराम गर्ग है। आरोप है कि जमीन विवाद में उन्होंने मारपीट की। साथ ही आरोप है कि उन्होंने गोली भी चलाई। यह घटना राजनगर थाना इलाके के कोड़ा गांव में हुई। गांव में बागेश्वर धाम की गौशाला से जुड़ी जमीन है।

इसी जमीन को खरीदने को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान गांव के मोतीलाल कुशवाहा को गोली लगी। मोतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले में पुलिस शालिगराम सहित दो आरोपियों की तलाश कर रही थी।

गांव में तनाव, पुलिस की जांच जारी

गोलीकांड की घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है। मोतीलाल कुशवाहा को गोली लगने के बाद गांव में तनाव फैल गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा भी देखा गया। कई ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और घटना पर चर्चा करने लगे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया है। अभी तक इस मामले में औपचारिक कार्रवाई का पूरा ब्योरा सामने नहीं आया है। जल्द ही पुलिस इस मामले में आगे की जानकारी दे सकती है। जांच पूरी होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी। तब तक शालिगराम पर लगे सभी आरोप महज आरोप ही माने जाएंगे।

शालिगराम का विवादों से नाता

शालिगराम गर्ग पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। कुछ समय पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस वीडियो में उन्होंने खुद नाता तोड़ने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि उनके कारण बागेश्वर धाम की छवि खराब होती है। इसके बाद शालिगराम ने एक और वीडियो जारी किया था। उस वीडियो में उन्होंने पहली बात से पलटी मार ली थी। उनका कहना था कि उनकी बात को गलत तरीके से पेश किया गया। उन पर टोलकर्मियों से मारपीट का भी मामला दर्ज हो चुका है। एक अन्य मामले में उन पर बंदूक दिखाने का भी आरोप लगा था। उस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। इन घटनाओं के चलते धीरेंद्र शास्त्री की छवि पर भी असर पड़ता रहा है।



बागेश्वर धाम की लोकप्रियता

धीरेंद्र शास्त्री देशभर में एक लोकप्रिय कथावाचक माने जाते हैं। बागेश्वर धाम उनकी वजह से देशभर में मशहूर हुआ है। हर हफ्ते हजारों श्रद्धालु यहां दरबार में पहुंचते हैं। यहां लोग अपनी अर्जी और समस्याएं लेकर आते हैं। ऐसे में परिवार से जुड़ी हर घटना सुर्खियों में आ जाती है। इस बार भी भाई शालिगराम की वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। हालांकि धीरेंद्र शास्त्री ने साफ कर दिया है। वह इस मामले से खुद को अलग रखना चाहते हैं। उन्होंने बार-बार यही कहा कि कानून अपना काम करे।

यह खबरें भी पढ़ें..

महिला आयोग में कुर्सी पर संग्राम : किरणमयी नायक का कार्यकाल खत्म, आदेश जारी

सावधान! साइबर ठगों के हाथ लगा नया हथियार, राम मंदिर के नाम पर कर रहे ठगी

भाई के गोलीकांड पर धीरेंद्र शास्त्री बोले- शालिगराम से नाता नहीं, कानून सजा दे

देवकीनंदन के बेटे की ट्रोलिंग पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, बोले- बेटा चुन सकता है पिता का पेशा

Tags:
  • धीरेंद्र शास्त्री
  • गोलीकांड
  • शालिगराम
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां

By Jyoti Mahender Bhardwaj

SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...

By Aman Vaishnav

1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

By Arohi Raj

किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर

By Arun Tiwari

सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार

By Aman Vaishnav

मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत

By Jageshwar Prasad

नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत
एमपी में बिजनेस को मिलेगा नया बूस्ट: इंवेस्टर्स की राह आसान करेगी मोहन सरकार, जल्द बनेगा नया बिजनेस सचिवालय

By Arohi Raj

एमपी में बिजनेस को मिलेगा नया बूस्ट: इंवेस्टर्स की राह आसान करेगी मोहन सरकार, जल्द बनेगा नया बिजनेस सचिवालय