धीरेंद्र शास्त्री का नया बयान, गरीबों के लिए जाएगा मंदिरों का चढ़ावा

Anjali Dwivedi | Published:
Share
bagheswar dheerendr shastri religious conversions
bagheswar dheerendr shastri religious conversions

गोंदिया जिले के आमगांव में श्रीराम कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने बात रखी। उन्होंने कहा कि वह कथाओं से प्राप्त धन अस्पतालों की स्थापना में खर्च करते हैं, लेकिन...

News In Short

  • धीरेंद्र शास्त्री ने कथा के धन को मंदिरों के बजाय अस्पतालों और समाज सेवा में लगाने का निर्णय लिया।
  • उन्होंने कहा, हम किडनी तक बेच देंगे, लेकिन धर्मांतरण नहीं होने देंगे।
  • धीरेंद्र शास्त्री ने मंदिरों के सरकारी नियंत्रण को खत्म करने और चढ़ावे का उपयोग समाज की भलाई में करने की अपील की।
  • बांग्लादेश में हुई क्रूर घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने हिंदू-मुस्लिम विषय पर अपनी चिंता जताई।
  • समाज के भले के लिए बागेश्वर महाराज पैदल यात्रा करते हैं और रातों को कथा सुनाते हैं।

News In Detail

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के आमगांव में इन दिनों कथावाचक धीरेंद्र शास्त्रीश्रीराम कथा करा रहे हैं। कथा के दूसरे दिन उन्होंने कुछ अहम विषयों पर अपनी बात रखी है। धीरेंद्र शास्त्री ने साफ कहा कि वह कथाओं से जो धन प्राप्त करते हैं। वह मंदिरों के बजाय अस्पतालों की स्थापना में उपयोग करते हैं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा-

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, हम सेवा वाला बाबा बनना चाहते हैं। हम गरीबों का इलाज करना चाहते हैं, ताकि कोई गरीब धर्मांतरण के नाम पर मजबूर न हो। उन्होंने आगे कहा, हम तुम्हारे लिए किडनी तक बेच देंगे, लेकिन धर्मांतरण मत करो।
अब पंडित धीरेंद्र शास्त्री कायह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही समाज में एक नई सोच को जन्म दिया है।

मंदिरों की बजाय गरीबों के लिए अस्पताल चाहिए

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इस पर भी जोर दिया कि देश में पहले से कई बड़े मंदिर मौजूद हैं। लेकिन क्या केवल मंदिरों से हिंदुओं का धर्मांतरण रुक पाया है? हिंदुओं के चढ़ावे से मंदिर तो बड़े हो रहे हैं, लेकिन समाज का भला नहीं हो रहा है।” उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया कि मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाए और मंदिरों में आने वाले चढ़ावे का उपयोग गरीब हिंदू बेटियों की शादी और सेवा कार्यों में किया जाना चाहिए।

बांग्लादेश की घटना का जिक्र

धीरेंद्र शास्त्री ने बांग्लादेश हाल ही में हुई एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां एक हिंदू विधवा महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उन्होंने इसके बाद एक और घटना का जिक्र करते हुए कि कुछ समय पहले एक 8 साल की बच्ची के साथ 20 लोगों ने अमानवीय अपराध किया। महाराज ने कहा कि कुछ लोग इसे हिंदू-मुस्लिम मुद्दा नहीं मानते, लेकिन हमें देश के भविष्य, हमारे बच्चों, उनकी जमीनों और उनके अधिकारों की चिंता है।

महाराज ने यह भी कहा कि उनकी ये सारी गतिविधियां समाज के भले के लिए हैं। “हम पैदल यात्रा करते हैं, रातों को जागकर कथा करते हैं और सोते नहीं, ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए एक बेहतर समाज और सुरक्षा बनाई जा सके। हिंदू-मुस्लिम मुद्दे।पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान

ये खबरें भी पढ़ें...

पंडित धीरेंद्र शास्त्री को याद आई अपनी औकात, मंच पर सुनाई संघर्ष की कहानी

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के महाकुंभ वाले बयान पर कोर्ट का बड़ा फैसला, याचिका खारिज

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के महाकुंभ वाले बयान पर कोर्ट का बड़ा फैसला, याचिका खारिज

रायपुर पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, सुरक्षा में तैनात हैं 5000 बाउंसर, रविवार को सजेगा दिव्य दरबार

Tags:
  • पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
  • महाराष्ट्र
  • सोशल मीडिया
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बयान
  • कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री
  • हिंदू-मुस्लिम मुद्दे
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर