बजरंग दल का सदस्य निकला मंदिर में चोरी का मास्टर माइंड , साथियों सहित पकड़ा

Marut raj | May 29, 2024, 16:50 IST
Share
Bajrang Dal member steals temple MP द सूत्र

बजरंग दल का सदस्य घर के पैसे जुए में हार गया था। ये पैसा उसकी पत्नी के इलाज के लिए था। पैसों की भरपाई के लिए उसने हनुमान टेकरी मंदिर में चोरी का प्लान अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाया।

गुना. हनुमान मंदिर में चोरी करने वाला हनुमानजी का ही भक्त निकला। यही नहीं इस वारदात का मास्टरमाइंड बजरंग दल का सदस्य ( Bajrang Dal ) भी है। मामला एमपी के गुना का है। यहां हनुमान टेकरी मंदिर है। हनुमान टेकरी मंदिर गुना में 4 साल पहले एक बड़ी चोरी हुई थी। इसका खुलासा अब जाकर हुआ है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

घर के पैसे जुए में हार गया था

गुना पुलिस ने हनुमान टेकरी मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात का मास्टरमाइंड गणेश राम जायसवाल नाम का युवक है। यह बजरंग दल का सदस्य भी है। गणेश घर के पैसे जुए में हार गया था।

ये पैसा उसकी पत्नी के इलाज के लिए था। पैसों की भरपाई के लिए उसने हनुमान टेकरी मंदिर में चोरी का प्लान अपने दोस्त अन्नू उर्फ अनिल मोर के साथ मिलकर बनाया। गणेश हनुमान जी का भक्त है और रोजाना दर्शन करने टेकरी पर जाता था, इसलिए उसे मंदिर और दान पेटी के बारे में पूरी जानकारी थी।

सवा लाख रुपए बरामद

घर के पैसों की भरपाई करने के लिए गणेश मंदिर में चोरी का मन बना चुका था। उसने दोस्त अनिल के साथ मिलकर 10-15 दिन तक मंदिर की रैकी की और चोरी का प्लान बनाया। फिर मनोज जोगी व मनोज चौरसिया नाम के दो साथियों को भी चोरी में शामिल किया। चोरी के बाद टेकरी प्रबंधन ने दान पेटी में करीब 50 हजार रुपए होना बताया था, लेकिन आरोपियों ने पूछताछ में 3 लाख 10 हजार रुपए से अधिक नकद चुराना कबूल किया है। इनसे 1.13 लाख रुपए बरामद भी हुए हैं।

Tags:
  • Bajrang Dal
  • बजरंग दल
  • हनुमान टेकरी मंदिर गुना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA