बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में AI, यूनेस्को धरोहर बनाने को लेकर बैठक

Siddhi Tamrakar | Jan 12, 2025, 16:08 IST
Share
वाइल्ड लाइफ तक पहुंचा AI
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में संसदीय समिति की बैठक हुई, जिसमें बाघों की सुरक्षा, अवैध शिकार रोकने, पर्यटन विकास और AI के इस्तेमाल पर चर्चा की गई। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में संसदीय स्थायी समिति की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल पर चर्चा की गई है। इस बैठक में समिति के अध्यक्ष निरंजन बीसी और राज्यसभा सांसद गुलाम अली के अलावा वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में बाघों की सुरक्षा, अवैध शिकार रोकने और पर्यटन विकास जैसे जरूरी मुद्दों पर भी चर्चा की गई है।

बांधवगढ़ में एआई का इस्तेमाल

बैठक में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण के लिए एआई टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर विस्तार से चर्चा की गई है। समिति के अध्यक्ष निरंजन बीसी ने बताया कि राज्यसभा की स्थायी समिति और सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी समिति अध्ययन दौरे पर बांधवगढ़ आए थे। उन्होंने कहा कि बांधवगढ़ में AI और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन के तहत बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को ग्रेड ए में लाने की प्लानिंग है।

यूनेस्को धरोहर का दर्जा दिलाने पर चर्चा

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया जाना चाहिए। निरंजन बीसी ने बताया कि बांधवगढ़ में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर का अद्भुत मिश्रण है और इसे यूनेस्को के विश्व धरोहर में शामिल किया जाना चाहिए। इसके लिए आवश्यक वित्तीय सहायता (financial assistance) और योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

बांधवगढ़ दौरे पर राज्यसभा सांसद गुलाम अली

राज्यसभा सांसद गुलाम अली ने बैठक के दौरान बताया कि संसदीय समिति देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करती है और बांधवगढ़ में आकर उन्होंने वन्यजीवों की सुरक्षा और स्थानीय वन विभाग के कामों का बारीकी से अध्ययन किया। उन्होंने इस दौरान तेंदुआ भी देखा और अधिकारियों से वन्यजीवों के संरक्षण पर जानकारी ली।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • AI
  • latest news
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग