एमपी के 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर, भोपाल-उज्जैन में जमकर प्रदर्शन
Manya Jain | Jan 27, 2026, 14:13 IST
bank-strike mp 5 days working bhopal ujjian demand 2026
मध्य प्रदेश में आज करीब 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर हैं। हफ्ते में 5 दिन काम करने की मांग को लेकर प्रदेश की करीब 7 हजार बैंक शाखाएं बंद हैं। भोपाल, उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में बैंक से जुड़े कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।
News in Short
- मध्य प्रदेश में करीब 40 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि हफ्ते में सिर्फ 5 दिन काम हो।
- प्रदेश की 7 हजार से ज्यादा बैंक शाखाएं बंद हैं, जिससे एटीएम में भी कैश की दिक्कत आ सकती है।
- भोपाल में बैंककर्मियों ने वित्त मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को जोर-शोर से रखा।
- उज्जैन में करीब 4 हजार बैंककर्मी हड़ताल पर हैं, सभी की मुख्य मांग पांच दिवसीय कार्य सप्ताह है।
- बैंक यूनियनें 2015 से यह मांग करती आ रही हैं। अब सरकार से इसे लागू करने की अपील कर रही हैं।
News in Detail
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने यह विरोध शुरू किया है। भोपाल, इंदौर समेत पूरे प्रदेश में बैंक का कामकाज ठप पड़ा है। हड़ताल से करोड़ों रुपए के लेन-देन पर असर पड़ेगा।
चेक क्लियरेंस में देरी होगी और पैसों के लेन-देन में भी दिक्कत आएगी। एटीएम में भी कैश की कमी हो सकती है। कई जिलों में इसका असर साफ नजर आ रहा है।
भोपाल में जमकर नारेबाजी
रैली के बाद वहीं एक बड़ी सभा भी हुई, जिसमें बड़ी संख्या में बैंककर्मी बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे हैं। महिला बैंककर्मियों ने भी खुलकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई है।
Bank employees, under the banner of the United Forum of Bank Unions (UFBU), protest demanding the implementation of a five-day banking week in Bhopal.
एसबीआई की महिला प्रतिनिधि भारती शर्मा भी वहां मौजूद थीं। उन्होंने भी बैंक कर्मचारियों के लिए 5 डे वीक की मांग की है। कर्मचारी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विरोध जता रहे हैं। इस प्रदर्शन के कारण इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई थी।
उज्जैन में 4 हजार बैंक कर्मी कर रहे हड़ताल
34cd6bb4-31d
स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के कर्मी भी साथ आए हैं। कर्मचारियों और सरकार के बीच काफी समय पहले समझौता हुआ था। अब तक 690 दिन बीतने पर भी फैसला नहीं हुआ है।
इसी नाराजगी में पूरे देश के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। यूनाइटेड यूनियन ऑफ बैंक फोरम के सयोंजकविपिन सतोरिया ने मांगों को जल्द पूरा करने को कहा है। हड़ताल से बैंकों का कामकाज काफी ज्यादा प्रभावित हुआ है।
ये भी पढ़ें...Bank Strike: बैंक अधिकारियों-कर्मचारियों की हड़ताल आज, यह भी चाहते हैं 5 डे वर्किंग
संगठनों ने की मांग
बाकी जगह तो पांच दिन का ही है वर्किंग
2015 से हो रही मांग
इसके बाद साल 2022 में इस मुद्दे पर फिर से बातचीत शुरू हुई। शनिवार की छुट्टी के बदले नए नियम बनाए गए, जिसमें सोमवार से शुक्रवार तक काम का समय बढ़ा दिया गया। तय हुआ कि रोजाना ड्यूटी करीब 40 मिनट ज्यादा होगी। इस पर यूनियन और आईबीए के बीच सहमति भी बन गई थी।
ये भी पढ़ें...गणतंत्र दिवस 20206: बाड़मेर कलेक्टर आईएएस टीना डाबी से हुई बड़ी चूक
KNOWLEDGE
BANK STRIKE 2026
बैंक हड़ताल के दौरान आप इन तरीकों से अपने काम निपटा सकते हैं।
- यूपीआई और ऑनलाइन पेमेंट: पैसे भेजने के लिए गूगल-पे या फोन-पे का इस्तेमाल करें। ऑनलाइन सर्वर चालू रहने से डिजिटल लेनदेन में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
- एटीएम से कैश सुविधा: नकद की जरूरत होने पर अपने पास के एटीएम जा सकते हैं। आउटसोर्स एजेंसियों की वजह से एटीएम में कैश मौजूद रहेगा।
- मोबाइल और नेट बैंकिंग: फंड ट्रांसफर के लिए एनईएफटी या आईएमपीएस का सहारा लें। बैलेंस चेक और चेकबुक रिक्वेस्ट जैसे काम घर बैठे करें।
- बिल भुगतान और रिचार्ज: बिजली बिल और मोबाइल रिचार्ज ऑनलाइन ऐप्स के जरिए करें। ये सेवाएं ऑटोमेटेड मोड में हड़ताल के दौरान भी चलती रहेंगी।
- कार्ड का इस्तेमाल: शॉपिंग या पेट्रोल पंप पर अपना कार्ड स्वाइप कर सकते हैं। पीओएस मशीनें और ऑनलाइन पेमेंट गेटवे पूरी तरह एक्टिव रहेंगे।
आगे क्या
अगर सरकार और बैंक संघ के बीच जल्दी कोई सहमति नहीं बनी, तो ग्राहकों को आगे भी हड़ताल और लंबी छुट्टियों का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल बेहतर यही है कि लोग अपनी बैंकिंग जरूरतों के लिए डिजिटल माध्यमों का ज्यादा इस्तेमाल करें।
ये भी पढ़ें...
Strike: बैंक कर्मचारी निजीकरण के विरोध में करेंगे हड़ताल, दिसंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
रेरा का बड़ा एक्शन: बैंक ऑफिसर्स कॉलोनी में प्लॉट बिक्री पर रोक, समृद्धि बिल्ड पर गलत जानकारी देने का आरोप
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava