बंशी गुर्जर एनकाउंटर में गिरफ्तार डीएसपी ग्लैडविन की जमानत खारिज, ASP-CSP गायब
Sanjay Gupta | Apr 10, 2025, 15:05 IST
THESOOTR
नीमच के अपराधी बंशी गुर्जर के फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार पन्ना के एसडीओ (डीएसपी) ग्लैडविन और नीमच में पदस्थ प्रधान आरक्षक नीरज प्रधान की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
नीमच के अपराधी बंशी गुर्जर के फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार हुए पन्ना के एसडीओ (डीएसपी) ग्लैडविन एडवर्ड और नीमच में पदस्थ प्रधान आरक्षक नीरज प्रधान की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। जिला कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। यानी वह जेल में ही रहेंगे। सूत्रों के अनुसार करीब दो दर्जन पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों में से नौ पर हत्या का केस हुआ है। उधर एएसपी अनिल पाटीदार, एएसपी मुख्तार कुरैशी और सीएसपी विवेक गुप्ता मोबाइल बंद कर पारिवारिक कारण और माता या पिता की तबीयत का बहाना बनाकर छुट्टी का बोलकर गायब हो चुके हैं। उनके पीछे सीबीआई लगी है।
सीबीआई ने कोर्ट में बताया कि इन आरोपियों पर आईपीसी की धारा 307, 353, 332 के साथ आर्म एक्ट की धारा 25 व 27 और बीएनएस की धारा 483 का केस हुआ है। सभी तर्कों को सुनने के बाद दोनों की याचिका खारिज कर दी गई। अब इनके पास हाईकोर्ट ही जाने का रास्ता बचा है। सीबीआई दिल्ली यूनिट— 1 ने इन दोनों आरोपियों को इंदौर में 2 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार किया था और एक दिन की रिमांड के बाद सेंट्रल जेल इंदौर भेज दिया गया था। दोनों आरोपियों की तरफ से 4 अप्रैल को BAIL APPLICATION नंबर 18929/2025 इंदौर कोर्ट में लगाई गई थी।
![5f5d6b37-04b]()
![191cf302-77c]()
इस फर्जी एनकाउंटर में (क्योंकि बंशी गुर्जर जिंदा है और वह नीमच के पास अपने गांव में मौजूद है, द सूत्र ने उससे एक्सक्लूसिव बात कर पूरी घटना का खुलासा किया था) तत्कालीन नीमच एसपी वेदप्रकाश शर्मा सहित कई अधिकारी उलझ गए हैं। यह अधिकारी अपनी ड्यूटी से गायब है और सीनियर को बहाना बनाकर छुट्टी लेकर मोबाइल बंद कर भाग गए हैं।
इसके साथ ही टीआई कुकडेशवर पीएस परमार, प्रधान आरक्षक श्यामलाल सिंह, वेणीराम, आरक्षक अनोखीलाल, अनवर, मंगलसिंह, भगवानसिंह, फतेहसिंह, दुर्गाकर तिवारी, आरक्षक मनुरव्दीन, कमलेंद्र सहित 24 अधिकारी—कर्मचारी उक्त टीम में शामिल थे। सूत्रों के अनुसार 9 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए सीबीआई की टीम कई जगहों पर दबिश दे चुकी है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तारी से बाहर है।
सीबीआई ने इन धाराओं में लगाया केस
5f5d6b37-04b
191cf302-77c
ग्लैडविन की हालत देख भागे ASP, CSP
यह सभी अग्रिम जमानत की जोड़-तोड़ में लगे हैं
- तत्कालीन एसपी वेदप्रकाश शर्मा- यह रिटायर हो चुके हैं, इन्होंने ही अधिकारियों को सात फरवरी 2009 को बताया था कि बंशी गुर्जर नलवा अपने घर की ओर आ रहा है, उसे पकड़ो।
- तत्कालीन एसडीओ मनासा अनिल पाटीदार- यह अभी बड़वानी में एएसपी है। एनकाउंटर की लिखी एफआईआर के अनुसार यह टीम में थे और उन्होंने भी एक गोली मारी थी।
- तत्कालीन टीआई विवेक गुप्ता- यह अभी पीथमपुर में सीएसपी है। इन्होंने भी एनकाउंटर में गोली मारी थी। इनके साथ रामपुरा के तत्कालीन टीआई और पन्ना के अभी एसडीओ ग्लैडविन ने गोली मारी थी। ग्लैडविन गिरफ्तार हो चुके हैं।
- तत्कालीन टीआई बघाना मुख्तार कुरैशी- यह एएसपी क्राइम भोपाल में पदस्थ है। यह गुर्जर गिरफ्तार के लिए बनी दूसरी टीम में शामिल थे।
यह अधिकारी अभी कहां पर गायब
- अनिल पाटीदार- एसपी बड़वानी जगदीश डाबर का कहना है कि उन्होंने मां की बीमारी का बोलकर छुट्टी ली है, उन्होंने तीन अप्रैल को वाट्सअप पर 12 दिन की छुट्टी का बोला था, ड्यूटी पर दो अप्रैल से नहीं है।
- विवेक गुप्ता- एसपी धार मनोज सिंह का कहना है कि वह मौखिक छुट्टी पर गए हैं, पिता बीमारी का बोलकर गए हैं, चार दिन की छुट्टी ली थी, अभी नहीं आए।
- मुख्तार कुरैशी- सीपी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि भोपाल क्राइम ब्रांच में वह पदस्थ है और पारिवारिक कारण से 1 से 30 अप्रैल तक की छुट्टी ली है।
इनके साथ यह भी दल में शामिल आरक्षक मुश्किल में
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari