छात्र और कर्मचारियों के विरोध से घिरे बीयू कुलगुरु प्रो. एसके जैन की विदाई
Sanjay Sharma | Jun 19, 2026, 22:17 IST
Photograph: (THESOOTR)
BHOPAL. राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने BU कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। प्रो. विवेक शर्मा को नए कुलगुरु की नियुक्ति तक अतिरिक्त प्रभार मिला है। छात्र-कर्मचारी विवाद के बाद ये इस्तीफा दिया गया।
ऐसे समझें क्या है पूरा मामला....
- बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु का इस्तीफा मंजूर
- राज्यपाल को सौंपा था कुलगुरु प्रो.एसके जैन ने त्याग पत्र
- लंबे समय से छात्र और कर्मचारियों के साथ चल रहा था विवाद
- लड़खड़ा गई थी बीयू की प्रशासनिक और अकादमिक व्यवस्था
- एबीवीपी के प्रदर्शन के चलते भेजा गया था लंबी छुट्टी पर
राज्यपाल ने मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 के तहत प्राप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए विश्वविद्यालय के प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. विवेक शर्मा को नए कुलगुरु की नियुक्ति होने तक कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। प्रो. शर्मा तत्काल प्रभाव से BU का कार्यभार संभालेंगे।
इस्तीफा और नया प्रभार
विवादों में घिरे थे कुलगुरु
कर्मचारी भी वेतन, पदोन्नति और कार्यशैली को लेकर लगातार विरोध कर रहे थे। बीते माह कर्मचारियों का विरोध इतना बढ़ गया कि कुलगुरु को CM डॉ. मोहन यादव से मदद मांगनी पड़ी थी।
सरकार के सामने थी उलझन
हालात बेकाबू होते देख उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार को खुद कैंपस पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। मंत्री की सलाह पर कुलगुरु जैन को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया था। इसके बाद ही इस्तीफे के कयास तेज हो गए थे।
बीयू अब प्रभारी के भरोसे
बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के सामने सबसे बड़ी चुनौती छात्रों की लंबित परीक्षाएं और रिजल्ट को समय पर घोषित करना है। देखना होगा कि नया प्रभारी कुलगुरु कितनी जल्दी व्यवस्था पटरी पर लाता है।
FAQ
- बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन ने इस्तीफा क्यों दिया?
छात्रों की परीक्षा-रिजल्ट में देरी, कर्मचारियों का लगातार विरोध और ABVP के अनिश्चितकालीन धरने के कारण प्रो. जैन प्रशासन संभालने में असफल रहे। दबाव बढ़ने पर उन्होंने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। - अब BU का कुलगुरु कौन है और कब तक रहेगा?
राज्यपाल ने प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. विवेक शर्मा को नए कुलगुरु की नियुक्ति होने तक अतिरिक्त प्रभार दिया है। स्थायी कुलगुरु की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी बनने के बाद प्रक्रिया शुरू होगी। - छात्रों की मुख्य शिकायत क्या थी जिसके कारण विवाद हुआ?
छात्रों की मुख्य शिकायत परीक्षा समय पर न होना और रिजल्ट महीनों तक घोषित न करना था। इसके अलावा कैंपस में प्रशासनिक अव्यवस्था को लेकर भी वे नाराज थे। इसी मुद्दे पर ABVP ने धरना शुरू किया था।
एमपी विधानसभा का 5 दिवसीय मानसून सत्र: कृषि से लेकर गृह और ऊर्जा विभाग तक रहेंगे सदन के केंद्र में
देवकीनंदन ठाकुर का बयान- हर हिंदू 4 बच्चे पैदा करे, मंदिर के पैसे से हो इलाज
इंदौर-भोपाल एक्सप्रेस-वे और ग्रीनफील्ड कॉरिडोर: MP में 60 मिनट एक्सेस प्लान
हिलटॉप सोसाइटी में धोखाधड़ी: EOW ने दर्ज की FIR, 40 साल से ठगे जा रहे सदस्य
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman