श्रेय लेने की होड़, मंच पर भिड़े भाजपा नेता और कांग्रेस विधायक, हुई जुबानी जंग
Sanjay Dhiman | Jul 12, 2026, 19:42 IST
Photograph: (the sootr)
बड़वानी में 3.10 करोड़ के वेंडर मॉल के लोकार्पण पर श्रेय लेने की होड़ में भाजपा मंडल अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई मंच पर ही आपस में भिड़ गए।
ऐसे समझें पूरे मामले को
- बड़वानी में 3.10 करोड़ के वेंडर मॉल का उद्घाटन सियासी विवाद में बदल गया।
- भाजपा नेता की टिप्पणी से नाराज होकर विधायक राजन मंडलोई मंच से भड़के।
- विधायक अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम बीच में छोड़कर बाहर निकल गए।
- मंडलोई का दावा, टेंडर प्रक्रिया कांग्रेस कार्यकाल में शुरू हुई थी।
- कांग्रेस के जाने के बाद भी भाजपा ने कार्यक्रम जारी रखा।
बड़वानी के झंडा चौक पर रविवार को एक नया वेंडर मॉल शुरू हुआ। यह मॉल 3.10 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसके लोकार्पण के लिए बड़ा मंच सजाया गया था। शहर के तमाम बड़े नेता इस मौके पर मौजूद थे। लेकिन शांति से चल रहा यह कार्यक्रम कुछ ही मिनटों में सियासी अखाड़ा बन गया।
मंच पर सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमसिंह पटेल और नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी निक्कू चौहान मौजूद थे। यह कार्यक्रम एक तरह से वीआईपी (VIP) आयोजन था। शुरुआत में दोनों दलों के नेता एक साथ मंच पर बैठे नजर आए। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में मामला गरमा जाएगा।
झंडा चौक पर हंगामा
विधायक ने माइक पर सीधे कहा कि इस तरह की राजनीति मंच से मत करो। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि विधायक अपने पार्षदों और समर्थकों के साथ कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर बाहर निकल गए। पूरे कार्यक्रम में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया।
5128881f-315
टेंडर किसने पास कराया
विधायक का आरोप था कि भाजपा तीन साल में भी यह काम समय पर पूरा नहीं कर सकी। उनका कहना था कि इस परियोजना की तीन-तीन डेडलाइन बीत गईं, लेकिन काम कछुआ गति से चलता रहा। अब जब उद्घाटन का समय आया तो भाजपा कांग्रेस को कोसकर पूरा श्रेय खुद लेने की कोशिश कर रही है।
प्रोटोकॉल पर सवाल
d9428f18-f5b
भाजपा का पलटवार
सांसद ने इस काम को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से जोड़ा। उन्होंने स्वच्छता अभियान, अमृत-2 और स्वच्छ भारत मिशन का जिक्र किया। उनका कहना था कि पूरे देश में विकास की बयार बह रही है। सांसद ने दावा किया कि भाजपा सिर्फ बातें नहीं करती, बल्कि धरातल पर काम करके दिखाती है।
इस पूरे विवाद ने बड़वानी की स्थानीय राजनीति को गरमा दिया है। जनता के मन में अब सवाल है कि इस मॉल का असली श्रेय आखिर किसे मिलना चाहिए। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर दोनों दलों के बीच बयानबाजी और तेज हो सकती है।
यह खबरें भी पढ़ें...
एमपी के सरकारी अस्पताल होंगे पूरी तरह पेपरलेस, सबकुछ होगा डिजिटल
एमपी में हर महीने गायब हो रहे नाबालिग, मोबाइल फोन और मां-बाप की डांट से छोड़ रहे घर
एमपी में मानसून पड़ा धीमा, चपेट में आए 24 जिले, सीएम का गृह संभाग ज्यादा सूखा
2000 निकालने गई महिला के खाते में निकले 740 करोड़, मचा हड़कंप
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari